CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नंदिनी रोड पर पावर हाऊस से करूणा हास्पिटल तक टीन शेड, गुमटी, ठेला सहित अतिक्रमण पर निगम ने चलाया बुलडोजर, सुबह 6 बजे से दल बल समेत तोड़फोड़ अमला मौके पर

नंदिनी रोड पर पावर हाऊस से करूणा हास्पिटल तक टीन शेड, गुमटी, ठेला सहित अतिक्रमण पर निगम ने चलाया बुलडोजर, सुबह 6 बजे से दल बल समेत तोड़फोड़ अमला मौके पर

By Newsdesk Admin
20/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 20 सितंबर। अवैध अतिक्रमण पर आज सुबह 6 बजे से नगर निगम भिलाई ने बड़ी कार्यवाही की है। नगर पालिक निगम क्षेत्रांतर्गत नंदिनी रोड एवं पावर हाउस फल मण्डी पार्किंग पर निगम की इस कार्रवाई में करूणा हाॅस्पिटल से लेकर पावर हाउस चौक, छावनी थाना तक अवैध फल विक्रेता, ठेला-खोमचा और टीन शेड लगाकर दुकान संचालन कर रहे लोगों के कब्जों को ध्वस्त कर दिया गया है।

निगम के प्रभारी आयुक्त अशोक द्विवेदी स्वयं मौके पर उपस्थित होकर अवैध अतिक्रमण पर तोड़फोड़ की कार्यवाही की निगरानी करते रहे। छावनी थाने से लेकर करूणा अस्पताल तक आज तोड़फोड़ की यह कार्यवाही की गई। तोड़फोड़ दस्ते ने बताया कि ऐसी शिकायत मिल रही थी कि रोड के ऊपर अतिक्रमण कर यहां व्यवसाय किया जा रहा है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था अवरुद्ध हो रही थी। सभी व्यापारियो को नोटिस दिया गया, मुनादी भी कराई गयी। संयुक्त जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम भिलाई की संयुक्त टीम बनाकर सुबह 6 बजे स्थल पर पहुंच करूणा अस्पताल से शुरू कर एक-एक कब्जे ध्वस्त किए गए। थाना छावनी तक यह कार्यवाही जारी रही। सुबह के समय कार्यवाही इस लिए किया गया कि किसी प्रकार का ट्रैफिक व्यवस्था अवरूद्व न हो।

तोड़फोड़ कार्यवाही के दौरान निगम भिलाई तहसीलदार गुरूदत्त पंचभाई, दुर्ग तहसीलदार क्षमा यादव, जोन आयुक्त बीके वर्मा, राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, अनिल मेश्राम, जेपी तिवारी, प्रसन्न तिवारी, सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, उप अभियंता शेखर सुमन मरकाम, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, तोड़फोड़ के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Schools Fee Hike Protest : ‘बच्चों को क्लास से निकाला’ – Private स्कूलों में बढ़ती फीस पर भड़के अभिभावकों का प्रदर्शन
रायपुर में शराबियों ने चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या की, पहचान छिपाने चेहरा कुचला
Oxygen Plant Safety Bhilai: स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के बेसमेंट प्लांट पर PESO की सख्ती, जांच के निर्देश
Knife attack on refusal to marry : शादी से इनकार करने पर युवती के पिता पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात
Bhilai Educational News today : साई कॉलेज में नवप्रवेशित छात्रों का “दीक्षारंभ” कार्यक्रम 🟩  “विद्यार्थी अनुशासन के साथ उज्जवल भविष्य की नींव रखने सदैव सहयोगी और सकारात्मक विचार धारा से आगे बढ़ते रहें” – सचदेव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Education Department Inquiry
Education Department Inquiry : 50 हजार रिश्वत और अवैध वसूली की शिकायत, जांच खत्म… लेकिन कार्रवाई गायब

गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर के प्रभारी विकासखंड शिक्षा…

GST refund on booking cancellation
GST refund on booking cancellation : राज्यों को जारी हुए नए निर्देश

GST refund on booking cancellation

Seasonal Diseases Alert
Seasonal Diseases Alert : मानसून में डेंगू-डायरिया का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

मानसून के दौरान संक्रामक और मौसमी बीमारियों के…

Raipur woman murder : शक बना हत्या की वजह
Raipur woman murder : शक बना हत्या की वजह, 48 घंटे में आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

Raipur woman murder

Tenant Verification
Tenant Verification : किराएदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य, बिना सूचना मकान किराए पर देने पर होगी कार्रवाई

झारखंड, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमाओं से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?