CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Weather Forecast : मौसम ने बदला मिजाज, छत्तीसगढ़ में दिन के साथ रातें भी होने लगी गर्म

CG Weather Forecast : मौसम ने बदला मिजाज, छत्तीसगढ़ में दिन के साथ रातें भी होने लगी गर्म

By Newsdesk Admin
25/01/2026
Share
CG Weather Forecast
CG Weather Forecast

सीजी भास्कर, 25 जनवरी। सुबह और शाम की ठंडक अब पहले जैसी नहीं रह गई है। दिन चढ़ते ही गर्मी का एहसास और रात में भी बढ़ता तापमान साफ संकेत दे रहा है कि मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है।

रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन व रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज (CG Weather Forecast) की जा रही है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 1.4 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।

साफ आसमान और नमी की कमी के कारण दिन में हल्की गर्मी महसूस की जा रही है, जबकि रातें भी अब कम ठंडी होने लगी हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तापमान में हल्का अंतर देखने को मिला है। मौसम विभाग के अनुसार, राजनांदगांव में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया (CG Weather Forecast) गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहने से वहां सुबह और रात के समय ठंड का असर अब भी बना हुआ है।

अन्य जिलों की बात करें तो दुर्ग में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री, माना एयरपोर्ट पर 29.6 डिग्री और जगदलपुर में 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिलासपुर और पेंड्रा रोड में अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सुबह के समय आर्द्रता अपेक्षाकृत अधिक रहने से हल्की ठंडक महसूस होती है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ नमी कम हो जाती है और मौसम शुष्क (CG Weather Forecast) हो जाता है। आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल बारिश या शीतलहर की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

Bio-CNG Plant Land Allocation : छत्तीसगढ़ में बायो-CNG संयंत्रों को मिलेगी रियायती दर पर जमीन, कलेक्टर्स ढूंढेंगे जमीन
जेल में आदिवासी युवक की संदिग्ध मौत: गला दबाने और 35 जख्मों के निशान पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य से मांगा जवाब..
VrindaVan Bhavan : मुख्यमंत्री साय की सौगात, वृंदावन भवन विस्तार के लिए 50 लाख, यहां विकास योजनाओं की बारिश
Takhatpur Hotel Fire : गणेश कॉफी होटल में भीषण आग, लाखों रुपए का सामान जलकर राख
Amazon और flipkart ऑनलाइन कंपनी के गोदाम पर पुलिस छापा, खंगाली गई ऐसे सामान मंगवाने वालों की कुंडली, 2 आईपीएस के नेतृत्व में टीम कर रही जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Brain Tumor Surgery
Bastar Brain Tumor Surgery : बस्तर में मेडिकल इतिहास रचा, पहली बार जटिल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी सफल

Bastar Brain Tumor Surgery :महिला के पति सतवंत…

Surajpur Murder Case
Surajpur Murder Case : युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान मौत

Surajpur Murder Case :अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला…

Education Minister Resignation
Education Minister Resignation : भूपेश का हमला, बोले- लड़ाई अभी बाकी

Education Minister Resignation :केंद्र सरकार ने सार्वजानिक परीक्षा…

Suspicious Ritual Materials
Suspicious Ritual Materials : श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र की आशंका, मुक्तिधाम में मिले खून के निशान

Suspicious Ritual Materials :सरपंच ने बताया कि सावन…

Tragic Accident In Korba
Tragic Accident In Korba : नाले में गिरने से बाइक सवार ग्रामीण की मौत

Tragic Accident In Korba : प्रशासन ने लोगों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?