CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IED recovery Dantewada : सुबह की कार्रवाई ने बचाई कई जिंदगियां, जंगल से बरामद हुआ माओवादी आईईडी डंप

IED recovery Dantewada : सुबह की कार्रवाई ने बचाई कई जिंदगियां, जंगल से बरामद हुआ माओवादी आईईडी डंप

By Newsdesk Admin
27/01/2026
Share
IED recovery Dantewada
IED recovery Dantewada

सीजी भास्कर, 27 जनवरी। थाना बारसूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुफा के वन क्षेत्र में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए विस्फोटक डंप को सुरक्षा बलों ने बरामद कर सुरक्षित रूप से निष्क्रिय (IED recovery Dantewada) कर दिया है। यह कार्रवाई जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों के तहत की गई, जिससे क्षेत्र में संभावित बड़ी घटना को टाल दिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.के. बर्मन के मार्गदर्शन में जिले के संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त और सर्च ऑपरेशन चलाए (IED recovery Dantewada) जा रहे हैं। इसी क्रम में 22 जनवरी 2026 को CRPF के पोलसेंट सीजी सेक्टर से थाना बारसूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुफा के आसपास माओवादियों द्वारा आईईडी लगाए जाने की सटीक आसूचना प्राप्त हुई थी।

विश्वसनीय सूचना के आधार पर आज 27 जनवरी 2026 को प्रातः लगभग 6 बजे ग्राम गुफा एवं उसके आसपास के जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में डी-माइनिंग ऑपरेशन शुरू किया गया। अभियान के दौरान वन क्षेत्र में छिपाकर रखे गए विस्फोटक डंप को चिन्हित किया गया।

यह संयुक्त सर्च ऑपरेशन श्री हिमांशु, सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में Young Platoon/195 वाहिनी, बम निरोधक दस्ता (BDDS) और थाना बारसूर की सिविल पुलिस द्वारा संचालित किया गया। पूरे अभियान का समग्र नेतृत्व 195 बटालियन के कमांडेंट श्री अनिल कुमार सिंह द्वारा किया गया।

सघन तलाशी के दौरान मौके से एक डायरेक्शनल पाइप बम बरामद किया गया, जिसमें एक डेटोनेटर लगा हुआ था और जिसका वजन लगभग 5 किलोग्राम था। इसके अलावा एक प्रेशर कुकर आईईडी भी बरामद (IED recovery Dantewada) किया गया, जिसका वजन लगभग 5 किलोग्राम था और जिसमें करीब 15 मीटर लंबा तार जुड़ा हुआ था।

बरामद समस्त विस्फोटक सामग्री को बम निरोधक दस्ते द्वारा निर्धारित मानक प्रक्रिया (SOP) का पालन करते हुए सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया गया। इस त्वरित और सावधानीपूर्ण कार्रवाई से सुरक्षा बलों के साथ-साथ आम नागरिकों को होने वाली संभावित क्षति को पूरी तरह टाल दिया गया।

यह सफल अभियान आसूचना एजेंसियों, सीआरपीएफ इकाइयों और स्थानीय पुलिस के बीच बेहतर समन्वय का उदाहरण है। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Automobile Sales Chhattisgarh Boom : छत्तीसगढ़ में नवरात्र में वाहनों की ऐसी बंपर खरीदारी कि 4 दिन में 400 करोड़ पार!
B.Ed Admission 2025 : बीएड, डीएलएड, बीएबीएड व बीएससीबीएड पाठ्यक्रम हेतु ऑनलाइन आबंटन सूची जारी
Catering Clash MLA Colony: विधायक कॉलोनी के पास कैटरिंग गुटों में हिंसा, वीडियो वायरल होने पर सात आरोपी दबोचे
Kawardha Education Crisis: शिक्षा व्यवस्था की बदहाली पर एबीवीपी का हल्ला बोल, कलेक्टर ऑफिस का घेराव
Surguja District Vacancy : CG ग्रामीण आजीविका मिशन भर्ती अपडेट: सरगुजा में संविदा पदों की अनंतिम चयन सूची जारी, 19 जनवरी तक दावा-आपत्ति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CM Sai’s Chaupal : महुआ पेड़ की छांव में, तेंदूपत्ता संग्राहकों से जाना हालचाल

सीजी भास्कर, 21 मई। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai…

Swami Vivekananda Airport accident :स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट की सीलिंग से गिरा मजदूर

सीजी भास्कर, 21 मई। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी…

Major victory on Naxal front in Jharkhand : 27 माओवादियों ने किया सरेंडर, 33 लाख के इनामी भी शामिल

सीजी भास्कर, 21 मई। झारखंड में नक्सल विरोधी…

Durg Crime News : अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

Durg Crime News

PWD review meeting : PWD सचिव ने दिए पारदर्शिता के निर्देश

सीजी भास्कर, 21 मई। लोक निर्माण विभाग के सचिव…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनामनोरंजन

Anurag Dobhal Suicide Attempt: इंस्टाग्राम लाइव पर रोते दिखे ‘UK07 Rider’, तेज रफ्तार कार के साथ उठाया खौफनाक कदम

08/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Student Assault Case in School : दुर्ग के आवासीय स्कूल में शिक्षक की बर्बरता, मोबाइल विवाद पर 9 छात्रों की पिटाई

25/02/2026
PM Modi Chhattisgarh Visit
छत्तीसगढ़

PM Modi Chhattisgarh Visit : पीएम मोदी का छग दौरा…सीएम-विधानसभा अध्यक्ष ने ली बैठक, जानें कब छग आएंगे प्रधानमंत्री

16/09/2025
Money Laundering Case
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराज्य

ED Raid in CG : मीनाक्षी ट्रेडर्स संचालकों पर ED की दबिश, जांच जारी

26/09/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?