CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Startup Incentive Policy : छत्तीसगढ़ स्टार्टअप क्रांति को कैबिनेट की मंजूरी, पांच साल में 5 हजार नए उद्यमों को मिलेगा सरकारी बूस्ट

Startup Incentive Policy : छत्तीसगढ़ स्टार्टअप क्रांति को कैबिनेट की मंजूरी, पांच साल में 5 हजार नए उद्यमों को मिलेगा सरकारी बूस्ट

By Newsdesk Admin
04/02/2026
Share
Startup Incentive Policy
Startup Incentive Policy

सीजी भास्कर, 04 फरवरी। छत्तीसगढ़ में नवाचार और उद्यमिता को नई उड़ान देने वाला बड़ा फैसला आज मंत्रिपरिषद से सामने (Startup Incentive Policy) आया है। राज्य सरकार ने “छत्तीसगढ़ नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025–30” को स्वीकृति दे दी है। इस नीति का लक्ष्य प्रदेश को एक मजबूत, समावेशी और राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्टार्टअप हब के रूप में विकसित करना है।

Contents
  • 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का फाइनेंशियल सपोर्ट
  • विशेष वर्गों के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन
  • हब-एंड-स्पोक मॉडल पर बनेगा इनक्यूबेशन नेटवर्क
  • अमृतकाल 2047 की दिशा में कदम

राज्य मंत्रिपरिषद ने यह नीति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंजूर की। नीति के तहत वर्ष 2030 तक 5,000 से अधिक नए डीपीआईआईटी-पंजीकृत स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य तय किया गया है। इससे न केवल युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

150 करोड़ रुपये से ज्यादा का फाइनेंशियल सपोर्ट

नई स्टार्टअप नीति के तहत स्टार्टअप्स को मजबूत करने के लिए कई बड़े वित्तीय प्रावधान किए (Startup Incentive Policy) गए हैं। इसमें 100 करोड़ रुपये का छत्तीसगढ़ स्टार्टअप (कैपिटल) फंड और 50 करोड़ रुपये का क्रेडिट रिस्क फंड शामिल है, जिससे बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराया जा सकेगा। इसके अलावा शुरुआती स्टार्टअप्स को उत्पाद विकास के लिए 10 लाख रुपये तक की सीड फंड सहायता दी जाएगी।

नीति में 50 लाख रुपये तक के ऋण पर 5 वर्षों तक 75 प्रतिशत ब्याज अनुदान, तीन वर्षों तक किराए पर 50 प्रतिशत (अधिकतम 15 हजार रुपये प्रतिमाह) किराया अनुदान, मशीनरी व उपकरण पर 35 प्रतिशत तक पूंजी निवेश अनुदान तथा पेटेंट और गुणवत्ता प्रमाणीकरण पर 10 लाख रुपये तक की प्रतिपूर्ति का प्रावधान भी किया गया है।

विशेष वर्गों के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन

महिला उद्यमियों, अनुसूचित जाति–जनजाति, दिव्यांगजन, सेवानिवृत्त सैनिक, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं और पब्लिक वेलफेयर व सर्कुलर इकोनॉमी से जुड़े स्टार्टअप्स के लिए नीति में विशेष प्रोत्साहन रखे गए हैं।

हब-एंड-स्पोक मॉडल पर बनेगा इनक्यूबेशन नेटवर्क

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि राज्य में हब-एंड-स्पोक मॉडल पर आधारित इनक्यूबेशन इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा। इसके तहत अत्याधुनिक सुविधाओं वाले मेगा इनक्यूबेटर्स (हब) और जिलों में स्पोक इनक्यूबेटर्स स्थापित किए (Startup Incentive Policy) जाएंगे।

शासकीय इनक्यूबेटर्स को परियोजना लागत का 75 प्रतिशत तक और निजी इनक्यूबेटर्स को 50 प्रतिशत तक (अधिकतम 3 करोड़ रुपये) अनुदान मिलेगा। बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में स्थापित इनक्यूबेटर्स को अतिरिक्त 10 प्रतिशत सहायता भी दी जाएगी।

अमृतकाल 2047 की दिशा में कदम

यह नीति “अमृतकाल–छत्तीसगढ़ विज़न 2047” के अनुरूप तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य राज्य को नवाचार आधारित उद्यमिता का प्रमुख केंद्र बनाना है। सरकार का मानना है कि इस नीति से छत्तीसगढ़ तकनीक और स्टार्टअप के राष्ट्रीय मानचित्र पर एक मजबूत पहचान बनाएगा।

डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में मची भगदड़, एक बुजुर्ग महिला की मौत, श्रद्धालु दर्शन के लिए जल्दबाजी न करें-प्रशासन की अपील
Total Lunar Eclipse 2025: रायपुर में दिखेगा सिर्फ अंतिम आंशिक चरण, ब्लड मून का नजारा अधूरा
बजट सत्र: जल जीवन मिशन में गड़बड़ी का मुद्दा उठा, कौशिक बोले – ठेकेदारों पर FIR हो, ब्लैकलिस्ट करें, करप्शन खत्म होगा…
Suicide Note Case: पेंटर की मौत ने लिया नया मोड़, सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग और सट्टा गिरोह के गंभीर आरोप
RTO चालान के नाम पर ठगी: APK फाइल से मोबाइल हैक, युवक के खाते से 7.42 लाख पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Scholarship Certificate Online : अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति हेतु प्रमाण पत्र अब जारी होंगे ऑनलाइन

सीजी भास्कर, 22 मई : लोक शिक्षण संचालनालय…

PWD Review Meeting 
PWD Review Meeting  : लोक निर्माण विभाग के कार्यों में जनहित और तकनीकी दक्षता पर जोर

सीजी भास्कर, 22 मई : लोक निर्माण विभाग…

Tender Cancellation News
Tender Cancellation News : जल जीवन मिशन में लापरवाही पर 8 गांवों के टेंडर निरस्त, जब्त होगी EMD

सीजी भास्कर, 22 मई : रायपुर कलेक्टर गौरव…

Naya Raipur Jungle Safari
Naya Raipur Jungle Safari : वनतारा से लाए गए जेब्रा के शावक की मौत, पांच दिन से चल रहा था इलाज

सीजी भास्कर, 22 मई : नवा रायपुर जंगल…

Aspirational Block Ranking 
Aspirational Block Ranking  : देश में चमका छत्तीसगढ़ का उसूर ब्लॉक, मिला दूसरा स्थान

सीजी भास्कर, 22 मई : मुख्यमंत्री विष्णु देव…

You Might Also Like

Elephant Rescue Operation
छत्तीसगढ़

Elephant Rescue Operation : हाथियों की जान बची, वन विभाग की फील्ड टीम ने घंटों की मशक्कत, सुरक्षित जंगल में छोड़ा

04/11/2025
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

BSP के दुर्ग निवासी बड़े कांट्रेक्टर ने रायपुर के टीटोस क्लब में युवती से की छेड़छाड़, मोबाइल नंबर देकर न्यूड वाट्सअप कॉलिंग, एक रात….. जैसे ऑफर दे की हाथापाई, कहा – “डॉन हूं मैं….”

09/02/2025
छत्तीसगढ़रोजगार

Gariaband Anganwadi Recruitment : गरियाबंद में आंगनबाड़ी भर्ती शुरू, कार्यकर्ता और सहायिका के 3 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

14/03/2026
Chhattisgarh High Court Order
छत्तीसगढ़

Cow Death Case Bilaspur : गोवंशों की मौत पर हाईकोर्ट सख्त… मुख्य सचिव से शपथपत्र सहित जवाब तलब, विभाग पर संवेदनहीनता के आरोप

23/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?