सीजी भास्कर, 06 फरवरी। युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना ने मुंगेली विकासखंड के ग्राम खैरवार निवासी आलोक घृतलहरे की जिंदगी को नई दिशा दी है। योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर आलोक ने रोजगार हासिल किया और आज वे आत्मनिर्भर जीवन जी रहे हैं।
आलोक घृतलहरे ने बताया कि वे सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि से आते हैं और रोजगार की तलाश में लगातार प्रयास कर रहे थे। भविष्य को बेहतर बनाने की चाह ने उन्हें कौशल प्रशिक्षण की ओर प्रेरित (PMKVY Success Story) किया। उन्हें प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत हेल्थकेयर सेक्टर में प्रशिक्षण की जानकारी अखबार और पाम्पलेट के माध्यम से मिली, जिसके बाद उन्होंने जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, जमकोर में प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण अवधि के दौरान आलोक को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ सॉफ्ट स्किल्स और कंप्यूटर संचालन की व्यवहारिक जानकारी भी दी गई। इससे न सिर्फ उनकी कार्यकुशलता बढ़ी, बल्कि आत्मविश्वास में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उनकी योग्यता को देखते हुए जिला अस्पताल मुंगेली में उन्हें कंप्यूटर ऑपरेटर कम टेक्नीशियन के पद पर नियुक्ति मिली।
आज आलोक घृतलहरे नियमित आय के माध्यम से न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बने हैं, बल्कि अपने परिवार के भरण-पोषण में भी अपने पिता का सहयोग (PMKVY Success Story) कर रहे हैं। अपनी सफलता का श्रेय देते हुए उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, लाईवलीहुड कॉलेज जमकोर, जिला प्रशासन मुंगेली तथा विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और सहयोग से ही संभव हो पाई है।
उन्होंने शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि युवाओं को सही दिशा और अवसर मिले, तो वे अपने भविष्य के साथ-साथ समाज और राज्य के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।




