CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NCERT Books Mandatory : कक्षा 5वीं–8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा अनिवार्य, एनसीईआरटी व राज्य पुस्तकों से ही पढ़ाई के निर्देश

NCERT Books Mandatory : कक्षा 5वीं–8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा अनिवार्य, एनसीईआरटी व राज्य पुस्तकों से ही पढ़ाई के निर्देश

By Newsdesk Admin
07/02/2026
Share
NCERT Books Mandatory
NCERT Books Mandatory

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। कक्षा 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त और बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के विद्यार्थियों की इस परीक्षा में सहभागिता अनिवार्य होगी। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह निर्देश रायगढ़ में 7 फरवरी 2026 को आयोजित समीक्षा बैठक (NCERT Books Mandatory) में दिए गए। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के.वी. राव ने सेंट जेवियर स्कूल, बोईरदादर में अशासकीय शालाओं के प्राचार्यों की बैठक ली। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सत्र 2025–26 के लिए जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय की समय-सारणी के अनुसार कक्षा 5वीं की परीक्षा 16 से 25 मार्च 2026 तक और कक्षा 8वीं की परीक्षा 17 मार्च से 6 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा संचालन और उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन की संपूर्ण जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को सौंपी गई है।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध विद्यालयों में केवल छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदत्त पुस्तकों से ही अध्यापन (NCERT Books Mandatory) कराया जाएगा। वहीं सीबीएसई और अन्य बोर्ड से जुड़े विद्यालयों में सिर्फ एनसीईआरटी की पुस्तकों से पढ़ाना अनिवार्य होगा। अन्य प्रकाशकों की पुस्तकों से पढ़ाने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा स्कूलों को यह भी निर्देश दिए गए कि किसी भी विद्यार्थी या अभिभावक को किसी एक दुकान से किताब, कॉपी, ड्रेस या अन्य सामग्री खरीदने के लिए बाध्य न किया जाए और न ही स्कूल परिसर में इन वस्तुओं की बिक्री की जाए। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित स्कूल पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों की भी समीक्षा की गई। इस वर्ष जिले के लिए कक्षा 10वीं में 85 प्रतिशत और कक्षा 12वीं में 90 प्रतिशत परिणाम का लक्ष्य तय किया (NCERT Books Mandatory) गया है। प्री-बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष मेंटर नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक छात्र मेरिट सूची में स्थान पा सकें।

बैठक में परीक्षा नोडल अधिकारी भुवनेश्वर पटेल, शाखा प्रभारी लोकेश गुप्ता, सेंट जेवियर स्कूल के प्राचार्य सहित जिले के अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य और प्रबंधक उपस्थित रहे।

Theft in the empty house of a scrap dealer : लाखों के गहने-नकदी लेकर फरार चोर
Junwani Bar License Controversy: सरोवर के पास बार खोलने की चर्चा पर जनदर्शन में उठा विरोध, विधायक ने आबकारी सचिव को लिखा पत्र
छत्तीसगढ़ में काम करने वाले मजदूरों का वेरिफिकेशन अनिवार्य:जिन जिलों में ठेका श्रमिक ज्यादा वहां लागू
Online Cricket Betting Racket Busted: दुर्ग में IND-SA मैच पर सट्टा, दो गिरफ्तार, 50 लाख की पट्टी का खुलासा
Silver Rate Crash : चमक अचानक फीकी पड़ी, अंतरराष्ट्रीय संकेतों से घरेलू बाजार में टूटे सोना-चांदी के भाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather changes in Bastar : कई इलाकों में बारिश के आसार

Weather changes in Bastar

Uproar over not paying more than Rs 200 for petrol : पंप पर ग्राहक और संचालक में मारपीट

Uproar over not paying more than Rs 200…

Used to watch cricket match 7 seconds ago : रायगढ़ पुलिस ने गोवा से 6 सट्टेबाज पकड़े

Used to watch cricket match 7 seconds ago

Compassionate Appointment
​Compassionate Appointment : अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, “रिक्त पद नहीं” कहकर आश्रित परिवार को राहत से वंचित नहीं किया जा सकता

सीजी भास्कर, 16 मई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा…

Female lawyer brutally murdered : शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी पर कत्ल का आरोप

Female lawyer brutally murdered

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दिव्यांगों के आरक्षण पर सरकार का रहेगा अंतिम अधिकार

01/09/2025
Police Line Drowning Tragedy
छत्तीसगढ़

Police Line Drowning Tragedy : पुलिस लाइन तालाब में नहाते वक्त तीन नाबालिगों की दर्दनाक मौत

06/09/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Ambikapur Murder Case : अधेड़ महिला की रेप के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या, प्राइवेट पार्ट में मिली प्लास्टिक की बोतल

03/04/2026
Land Guideline Chhattisgarh
छत्तीसगढ़

Land Guideline Chhattisgarh : सांसद बृजमोहन अग्रवाल का सीएम को पत्र, जमीन गाइडलाइन दरों की वृद्धि पर जताई कड़ी आपत्ति

03/12/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?