CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bear Entered Liquor Shop : शराब दुकान आहाते में पहुंचा भालू, चार मिनट मौत से आंखों में आंखें, युवक ने ऐसे बचाई जान

Bear Entered Liquor Shop : शराब दुकान आहाते में पहुंचा भालू, चार मिनट मौत से आंखों में आंखें, युवक ने ऐसे बचाई जान

By Newsdesk Admin
08/02/2026
Share
Bear Entered Liquor Shop
Bear Entered Liquor Shop

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। आधी रात की खामोशी अचानक खौफ में बदल गई, जब एक युवक की नींद मौत के साए से टकरा (Bear Entered Liquor Shop) गई। सामने खड़ा था जंगली भालू और इधर जमीन पर लेटा युवक – दोनों के बीच कुछ ही फीट का फासला, लेकिन दांव पर पूरी जिंदगी थी। अगले चार मिनट किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थे।

यह सनसनीखेज मामला कांकेर जिले के नरहरपुर नगर पंचायत क्षेत्र का है। यहां शराब दुकान के आहाते में सो रहा युवक उस वक्त स्तब्ध रह गया, जब अचानक एक भालू वहां घुस आया। भालू ने आहाते में घूमते हुए तांडव मचाया और कई बार युवक के बेहद करीब पहुंच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने हालात को भांपते हुए खुद को बिल्कुल स्थिर कर लिया। उसने न तो हिलने की कोशिश की और न ही कोई आवाज निकाली। करीब चार मिनट तक भालू युवक के आसपास मंडराता (Bear Entered Liquor Shop) रहा, कभी सूंघता, कभी इधर-उधर देखता रहा। यही चार मिनट युवक के लिए जिंदगी और मौत के बीच की सबसे लंबी परीक्षा साबित हुए।

भालू के वहां से निकलने के बाद युवक ने राहत की सांस ली। पूरी घटना दुकान परिसर में लगे कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है और तेजी से चर्चा में है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे थोड़ी-सी चूक जानलेवा साबित हो सकती थी।

बताया जा रहा है कि यह भालू पहले भी जंगल से निकलकर रिहायशी इलाकों में देखा (Bear Entered Liquor Shop) जा चुका है। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल से सटे इलाकों, खाली आहातों या खुले स्थानों में सोने से बचें और किसी भी वन्य जीव की गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना दें।

खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका, बिल्डिंग धराशायी, 2 की मौत, कई घायल
घर के सामने खड़ा बिना नंबर का E रिक्शा चोरी, खुर्सीपार पुलिस जुटी तलाश में
Bear Attack : तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गया ग्रामीण बना भालू का शिकार
गैस सिलेंडर में रिसाव से घर में लगी आग, दो बेटियों की जिंदा जल कर मौत; माता-पिता झुलसे
Korea cylinder blast : एसईसीएल के डिप्टी मैनेजर की मौके पर मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Narendra Modi Cabinet Reshuffle
Narendra Modi Cabinet Reshuffle : मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव, युवा चेहरों को मिल सकता है मौका!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में संभावित फेरबदल…

America Data Leak : अमेरिका में 15 करोड़ लोगों का डेटा लीक होने का दावा, ड्राइविंग लाइसेंस समेत पहचान दस्तावेज डार्क वेब पर बिकने की खबर

अमेरिका में बड़े पैमाने पर डेटा लीक का…

Raigarh Police Arrest
Raigarh Police Arrest : पानी के छींटे पर विवाद, युवक पर दो बार फायरिंग कर भागा आरोपी, रायगढ़ पुलिस ने ग्वालियर से दबोचा

सड़क पर बारिश के पानी के छींटे पड़ने…

Bitter Gourd Farming : करेले की खेती से किसान ने कमाए 1.60 लाख, आधुनिक तकनीक से बदली तस्वीर
Bitter Gourd Farming : करेले की खेती से किसान ने कमाए 1.60 लाख, आधुनिक तकनीक से बदली तस्वीर

सीजी भास्कर, 03 सितंबर :  करेले की खेती…

Bango Dam Gate Opening : बांगो बांध का गेट आज शाम खुल सकता है, बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता
Bango Dam Gate Opening : बांगो बांध का गेट आज शाम खुल सकता है, बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता

बांगो बांध का गेट (Bango Dam Gate Opening)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?