CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शराब दुकान हटने पर मार्केट व मोहल्ले ने विधायक रिकेश का किया अभूतपूर्व स्वागत, लड्डुओं से तौला, कहा – “जो शराब दुकान के पक्षधर थे जल्द उनके नाम सार्वजनिक करूंगा, अब शराब दुकान यहां मत आने देना चाहे कुछ भी हो जाए”

शराब दुकान हटने पर मार्केट व मोहल्ले ने विधायक रिकेश का किया अभूतपूर्व स्वागत, लड्डुओं से तौला, कहा – “जो शराब दुकान के पक्षधर थे जल्द उनके नाम सार्वजनिक करूंगा, अब शराब दुकान यहां मत आने देना चाहे कुछ भी हो जाए”

By Newsdesk Admin
24/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 24 सितंबर। बीच बाजार में कई वर्षों से स्थापित शराब भट्टी हटाने पर खुशी से आतुर जनता के द्वारा आज अपने लाडले विधायक रिकेश सेन को 72 किलो लड्डुओं से तौला गया। इस दौरान विधायक के द्वारा उपस्थितजनों से स्पष्ट तौर पर कहा कि आज से स्वयं को संकल्पित करें कि कभी भी ऐसे रहवासी क्षेत्र, मार्केट क्षेत्र जो मुख्य मार्ग हों जहां से प्रतिदिन स्कूली बच्चे आवागमन करते हों अथवा बुजुर्ग महिलाएं गुजरती हों, वहां कभी भी शराब भट्टी को स्थापित न होने देना।
उन्होंने भरे मंच से कहा कि मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं कि कई ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जो कभी भी इस शराब भट्टी को हटाने नहीं देना चाहते थे, शीघ्र ही ऐसे जनप्रतिनिधियों के नाम भी उजागर किए जाएंगे। यदि दोबारा शराब भट्टी लग गई तो पूरा क्षेत्र परेशान एवं हलाकान होगा। यहां से शराब दुकान हटाने तीन-तीन साल से व्यापारियों ने आंदोलन किया, हजारों लोगों ने हस्ताक्षर किए मगर शराब दुकान टस से मस नहीं कर सके, क्योंकि कुछ जनप्रतिनिधि नहीं चाहते कि दुकान यहां से हटे।

आपको बता दें कि सुपेला के बीच मार्केट में स्थापित अंग्रेजी शराब दुकान गदा चौक से हटने पर आज अपने विधायक रिकेश सेन को आसपास के रहवासियों ने हाथों हाथ लिया और जमकर स्वागत किया। उन्हें मोहल्लेवासियों ने लड्डुओं से तौला और स्वागत में जमकर आतिशबाजी भी की।

विधायक रिकेश सेन ने मंच से कहा कि इस चौक पर बजरंगबली का शास्त्र गदा है तो जय श्री राम तो बनता ही है। शाम ढलते ही एवं रात्रि के समय इस मार्ग पर न महिला, न बच्चे न बड़े बुजुर्ग गुजर सकते थे। यहां का वातावरण इस समय राक्षसों का रहता था। उन्होंने कहा कि शराब भट्टी को हटाने में जागरूक रहने वाले को मैं बताना चाहता हूं कि मैं अपने माता-पिता सहित सात पीढ़ियों के मोक्ष हेतु गया बिहार से पूजा अर्चना कर लौटा हूं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बाजार, रिहायशी क्षेत्र के लोग कितना भी अधिक किराये का लालच क्यों न दे शराब के लिए अपनी जगह मत देना क्योंकि यह आपके क्षेत्र के लिए सार्वजनिक जगह के लिए नासूर साबित होगी। मेरा प्रयास है कि वैशाली नगर की सभी शराब दुकानें सूनसान जगह पर स्थानांतरित हो जाएं।

अंग्रेजी शराब दुकान हटवाने के लिए जैसे ही मैंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा को बताया तो उन्होंने तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया कि गदा चौराहे के पास दुकान तत्काल हटाएं। इस निर्णय के लिए श्री सेन ने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

श्री सेन‌ ने स्पष्ट तौर पर कहा कि चार दिन पहले ही 2 से 3 दिन में शराब भट्टी को हटाना है, ऐसा मेरे प्रयास के बावजूद भी कुछ लोग इस शराब दुकान को यथावत संचालित करने के लिए प्रयास करते रहे तभी मैंने मुख्यमंत्री से एवं गृह मंत्री विजय शर्मा से निवेदन किया था कि जनता से मेरे द्वारा कमिटमेंट किया गया है, दुकान हटाना ही होगा। रोकने में कुछ लोग लग गए हैं परंतु मुख्यमंत्रीजी के एक फोन चले जाने से दुकान हट जाएगी और लोगों को राहत मिल जाएगी, और जनता आपको दुआएं देगी। मुख्यमंत्री ने यह बात मानी और एक फोन लगाया और अधिकारियों को निर्देशित किया जो गदा चौक है वह बजरंगबली का शस्त्र है, उस जगह पर शराब दुकान होना अधिकारियों को शर्म आनी चाहिए तत्काल हटाने का आदेश दिया और 24 घंटे के भीतर यहां से शराब दुकान हट गई। ऐसे मुख्यमंत्री को, ऐसे गृह मंत्री को जनता द्वारा आशीर्वाद देना चाहिए।विधायक ने कहा कि कोई भी नेता, जनप्रतिनिधि में जब तक इच्छा शक्ति नहीं होती तब तक कोई शराब दुकान नहीं हटाई जा सकती। यह भी समझ लेना कि अगर दुकान चल रही है तो सभी नेता शामिल हैं, ऐसे नेताओं के नाम भी शीघ्र ही उजागर किए जाएंगे वही नेता जो अधिकारियों पर दबाव बनाकर शराब दुकान को हटाने से रोकते रहे हैं, ऐसे नेताओं को अगले चुनाव में निपटा देना। सुपेला के मोहल्ले वासियों और व्यापारियों के इस आयोजन में भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर लाल देवांगन भी मौजूद रहे।

Raigarh Traffic Route : रायगढ़ में आज ध्वजारोहण करेंगे वित्तमंत्री ओपी चौधरी, परेड की लेंगे सलामी, समारोह को लेकर बदला यातायात मार्ग
सरगुजा में भारी बारिश, नदी में बहा युवक:मछली पकड़ने गया था, 3 बच्चे तेज बहाव में फंसे; ग्रामीणों ने बचाई जान
Unique style of Minister : दोस्तों संग छेड़ी संगीत महफिल
पहली बार 100 करोड़ तक पहुंचेगा आंकड़ा, स्पैरो कंपनी से 60% ज्यादा टैक्स की हुई वसूली
Toxic Advance Booking : रिलीज से पहले ही टॉक्सिक का धमाका, 6.7 लाख टिकट बिके, एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Birgaon Water Management Fund Misuse : बीरगांव में जल प्रबंधन के 7.18 करोड़ सफाई पर खर्च! ऑडिट में पकड़ी गई गड़बड़ी, निगम से मांगा हिसाब
Birgaon Water Management Fund Misuse : बीरगांव में जल प्रबंधन के 7.18 करोड़ सफाई पर खर्च! ऑडिट में पकड़ी गई गड़बड़ी, निगम से मांगा हिसाब

बीरगांव नगर निगम के 40 वार्डों में गर्मी…

Pt. Sundarlal Sharma Open University Auditorium : चार साल बाद भी अधूरा ऑडिटोरियम, दीक्षांत समारोह के लिए टेंट पर खर्च होंगे लाखों रुपये
Pt. Sundarlal Sharma Open University Auditorium : चार साल बाद भी अधूरा ऑडिटोरियम, दीक्षांत समारोह के लिए टेंट पर खर्च होंगे लाखों रुपये

विश्वविद्यालय का 750 सीटों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम…

दुर्ग जिले के उतई क्षेत्र के महका कला, चुनकट्टा और मुड़पार गांवों में संचालित पत्थर खदानों (Durg Stone Quarry Blasting) से ग्रामीणों की
Durg Stone Quarry Blasting : दुर्ग के तीन गांवों में पत्थर खदानों का कहर! ब्लास्टिंग से मकानों में दरारें, धूल से सांस लेना मुश्किल

Durg Stone Quarry Blasting : दुर्ग के तीन…

Durg Medical College Road Construction : दुर्ग मेडिकल कॉलेज पहुंचना होगा आसान, 11.43 करोड़ से बनेंगी 5.10 किमी की तीन सड़कें
Durg Medical College Road Construction : दुर्ग मेडिकल कॉलेज पहुंचना होगा आसान, 11.43 करोड़ से बनेंगी 5.10 किमी की तीन सड़कें

दुर्ग स्थित चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय…

Chhattisgarh Fire Audit Rules : छत्तीसगढ़ में बदलेंगे फायर ऑडिट के नियम, हाई रिस्क इमारतों की जांच करेगा विभाग
Chhattisgarh Fire Audit Rules : छत्तीसगढ़ में बदलेंगे फायर ऑडिट के नियम, हाई रिस्क इमारतों की जांच करेगा विभाग

छत्तीसगढ़ में फायर ऑडिट व्यवस्था (Chhattisgarh Fire Audit…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?