CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में अपनी जमीन पर लगा बादाम का पेड़ काटने से विवाद, पड़ोसन ने बेटे के साथ कंपनी संचालक को पीटा, काउंटर जुर्म दर्ज

भिलाई में अपनी जमीन पर लगा बादाम का पेड़ काटने से विवाद, पड़ोसन ने बेटे के साथ कंपनी संचालक को पीटा, काउंटर जुर्म दर्ज

By Newsdesk Admin
25/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 25 सितंबर। भिलाई के कैम्प-2 में पेड़ काटने को लेकर उपजे विवाद में बीएसपी टाउनशिप निवासी बैग कंपनी संचालक के साथ मां बेटे ने मिलकर मारपीट की है। छावनी पुलिस ने इस मामले में राजेश साव और उसकी मां के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(2) के तहत तथा राजेश की रिपोर्ट पर संतोष के का धारा 296 व 351(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार संतोष साहू (40 वर्ष) निवासी सेक्टर-4 भिलाई की अभि बैग हाउस के नाम से बैकुंठधाम कैम्प-2 राष्ट्रीय विद्यालय के पीछे कंपनी है जिसके बगल में पड़ोसी राजेश साव का घर है। संतोष का आरोप है कि राजेश ने उसकी कुछ जमीन पर कब्जा किया था जिसे उसने नगर निगम में शिकायत कर खाली करवाया। खाली करवाई गई जमीन पर बादाम का पेड़ है जिससे आने जाने में परेशानी हो रही थी। संतोष ने पड़ोसी बच्चू साव से पूछकर उक्त पेड़ को कटवा दिया। वह कंपनी में था तभी सुबह 10 बजे पेड़ क्यों कटवाये कहकर बच्चू साव का लड़का राजेश और पत्नी दोनों कंपनी में आकर गाली देने लगे। संतोष द्वारा मना करने पर दोनों एक राय होकर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट की। संतोष के गले, पसली में चोट आई तभी राजेश ने पास रखी लोहे की कुल्हाडी के बेंत से संतोष को  हाथ पर मारा। घायल संतोष की रिपोर्ट पर पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।

वहीं दूसरी तरफ राजेश साव (24 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि वह संतोषी पारा साहू लकड़ी टाल के पास कैम्प-2 में रह कर डीजे साउंड चलाने का काम करता है। उसने राष्ट्रीय विद्यालय के पीछे बैकुंठधाम कैम्प-2 के मकान को किराये पर दिया है। मोहल्ले के अनवर ने बताया कि किराये वाले घर पर लगा बादाम का पेड़ किसी ने काट दिया है। वह अपनी मां गीता देवी के साथ किराये के मकान में गया और पता किया तो संतोष साहू के पेड़ काटने की जानकारी मिली। संतोष बोला उसे बाउंड्रीवाल बनाना है इसलिए पेड़ काटा। इसी बात पर संतोष साहू ने राजेश और उसकी मां को गालियां दी, मना करने पर राजेश से धक्का मुक्की कर उसे झापड़ मारा है। राजेश की रिपोर्ट पर संतोष के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।‌

Yogi Breaking 🟠 “मैं यहां नौकरी करने नहीं आया हूं, मुझे अगर प्रतिष्ठा चाहिए होती तो अपने मठ में मिल जाती'” विधानसभा में बोले CM योगी
दर्दनाक खबर दुर्ग संभाग की : भैया को राखी बांध लौट रही बहन की सड़क दुर्घटना में मौत, ट्रक की चपेट से हुआ हादसा
Extortion Attempt : “मैं इलाके का गुंडा हूं…” कह कर कार रोकी, शराब के लिए मांगे 500 रुपये; मना करने पर चालक को पीटा, कार फोड़ी
Lok Katha Kathan Bhilai : 10 राज्यों की लोक कथाओं से सजा सांस्कृतिक मंच… इंटैक के आयोजन में जीवंत हुई भारत की परंपरा
Rikesh Sen Initiative : महिलाओं के लिए विधायक रिकेश सेन की बड़ी पहल, अब 1 रुपये में मिलेगी सेनेटरी नेपकिन

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Hospital
Raipur Hospital : रायपुर जिला अस्पताल के नए सिविल सर्जन होंगे डॉ. संजय कुमार, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा अधिकारियों की…

Chhattisgarh Dussehra Festival : छत्तीसगढ़ के इस गांव में 24 अक्टूबर को मनेगा दशहरा! रामलीला के बाद होगा रावण वध
Chhattisgarh Dussehra Festival : छत्तीसगढ़ के इस गांव में 24 अक्टूबर को मनेगा दशहरा! रामलीला के बाद होगा रावण वध

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम देवरीबंगला में…

Bear Rescue
Bear Rescue : दशहरे की रात गौरेला के रिहायशी इलाके में पहुंचा भालू, लोगों में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के मरवाही वनमंडल के गौरेला में दशहरे…

Women Reservation in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी 45 सीटें? जानें 90 से 135 सीटों का पूरा गणित
Women Reservation in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी 45 सीटें? जानें 90 से 135 सीटों का पूरा गणित

परिसीमन (Chhattisgarh Delimitation Bill) के तहत विधानसभा सीटों…

Cyber Fraud Awareness
Cyber Fraud Awareness : सुकमा में साइबर ठगी के रावण का दहन, पुलिस ने अनोखे अंदाज में दिया जागरूकता का संदेश

छत्तीसगढ़ के सुकमा में दशहरे पर पुलिस ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?