CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Digital FIR Monitoring : डिजिटल मॉनिटरिंग से तेज हुई पुलिस कार्रवाई, अब हर एफआईआर पर ऑनलाइन नजर

Digital FIR Monitoring : डिजिटल मॉनिटरिंग से तेज हुई पुलिस कार्रवाई, अब हर एफआईआर पर ऑनलाइन नजर

By Newsdesk Admin
14/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में गृह विभाग ने बड़ा कदम (Digital FIR Monitoring) उठाया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि अब राज्य में दर्ज होने वाली हर एफआईआर की डिजिटल मॉनिटरिंग की जा रही है। पहले मामलों की समीक्षा हस्तलिखित रिपोर्टों के आधार पर होती थी, जिससे विवेचना की गति प्रभावित होती थी, लेकिन अब तकनीक के इस्तेमाल से कार्रवाई कहीं अधिक तेज और पारदर्शी हो गई है।

उन्होंने बताया कि विकसित अपराध समीक्षा एप्लीकेशन के माध्यम से एफआईआर का विश्लेषण किया जा रहा है। इसमें जांच की समय-सीमा तय की जा रही है और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नियमित पर्यवेक्षण किया जा रहा है। इसका सीधा असर यह हुआ है कि लंबित मामलों में कमी आई है और जिम्मेदारी तय होने से पुलिस की जवाबदेही भी बढ़ी है।

पुलिस मुख्यालय में ऑनलाइन कंप्लेंट मैनेजमेंट सिस्टम भी लागू किया (Digital FIR Monitoring) गया है। इस व्यवस्था के तहत जैसे ही कोई शिकायत दर्ज होती है, वह तुरंत संबंधित एसपी, डीएसपी और थाने तक पहुंच जाती है। यदि 30 दिनों के भीतर शिकायत का समाधान नहीं होता, तो सिस्टम में अलार्म सक्रिय हो जाता है, जिससे लंबित मामलों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया गया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही राज्य में पहली बार अवैध ऑनलाइन गैंबलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 255 ऑनलाइन लिंक और पोर्टल ब्लॉक किए गए हैं। साइबर अपराध से जुड़े आरोपियों के बैंक खाते सीज किए गए हैं और फर्जी सिम जारी करने वाले 165 पीओएस संचालकों को गिरफ्तार किया गया है।

गौ-वंश तस्करी के मामलों में भी सख्ती बढ़ाई गई है। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए राज्य में पहली बार गौ-वंश वध, अवैध परिवहन और व्यापार से जुड़े आदतन अपराधियों की सूची तैयार (Digital FIR Monitoring) की गई है। ऐसे 19 आरोपियों की लगातार निगरानी की जा रही है। इन मामलों में अब तक 142 वाहन राजसात किए जा चुके हैं, जिनमें से 27 वाहनों की नीलामी भी पूरी हो चुकी है।

गृह विभाग का कहना है कि डिजिटल निगरानी और तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग से अपराध नियंत्रण में ठोस सुधार देखने को मिल रहा है। आने वाले समय में इस प्रणाली को और मजबूत किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को त्वरित न्याय और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

450 एकड़ जमीन पर कब्जा, धरसींवा विधानसभा में नेता पर संरक्षण के आरोप
Vanopaj Support Program : वनवासियों की आर्थिक मजबूती हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
DMF Road Development  :  डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, मुढ़ापार-कोरबी सड़क बनी विकास की नई पहचान
Manpower scam : अनवर ढेबर को झटका, हाईकोर्ट ने जमानत खारिज कर जेल में रहने का दिया आदेश
Speeding caused the accident : सक्ती में दो कारों की टक्कर में एक की जान गई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sarangarh Accident News
Sarangarh Accident News : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 15 घायल

Sarangarh Accident News : दसे के बाद सिटी…

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : मनेन्द्रगढ़ में पुलिया टूटी; मैनपाट में नदी में बहने से युवक की मौत

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग के मुताबिक…

Raipur Hammer Attack Case
Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश में मां-बेटे पर हथौड़े से हमला, दोनों घायल

Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश को…

Durg Village Road Condition
Durg Village Road Condition : कमर तक पानी और कीचड़ के बीच शव लेकर श्मशान पहुंचे ग्रामीण, 4 किमी सड़क बदहाल

Durg Village Road Condition :कलेक्टर ने कहा कि…

Pendra Janmashtami
Pendra Janmashtami : पेंड्रा में 4 सितंबर को होगा जिले का सबसे बड़ा मटकी फोड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार ₹31 हजार

अवसर पर रुद्र युवा समिति की ओर से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?