CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Krishak Unnati Yojana DBT : होली से पहले खेतों में खुशहाली की बारिश, 25 लाख किसानों के खातों में 10,324 करोड़, 263 करोड़ के विकास कार्यों को मिली रफ्तार

CG Krishak Unnati Yojana DBT : होली से पहले खेतों में खुशहाली की बारिश, 25 लाख किसानों के खातों में 10,324 करोड़, 263 करोड़ के विकास कार्यों को मिली रफ्तार

By Newsdesk Admin
28/02/2026
Share
CG Krishak Unnati Yojana DBT
CG Krishak Unnati Yojana DBT

सीजी भास्कर, 28 फरवरी। होली से ठीक पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी आर्थिक राहत देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CG Krishak Unnati Yojana DBT) ने कृषक उन्नति योजना के तहत 25.28 लाख किसानों के खातों में 10 हजार 324 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे अंतरित की। बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित आदान सहायता वितरण समारोह और वृहद किसान सम्मेलन से यह राशि डीबीटी के माध्यम से जारी की गई।

Contents
  • 263.17 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • “किसान सम्मान का दिन”
  • घोषणाएं: स्वास्थ्य, शिक्षा और सामुदायिक भवन
  • फसल विविधीकरण पर जोर
  • किसानों ने जताया आभार

बिलासपुर जिले के 1,25,352 किसानों को 494.38 करोड़ रुपए का लाभ मिला। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का पारंपरिक खुमरी और नांगर भेंटकर स्वागत (CG Krishak Unnati Yojana DBT) किया गया तथा ‘कृषक उन्नति योजना का वरदान, छत्तीसगढ़ का हर किसान धनवान’ विषय पर आधारित वीडियो का विमोचन भी किया गया।

263.17 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री ने जिले को विकास की नई गति देते हुए 15.99 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण 7 कार्यों का लोकार्पण किया, वहीं 247.18 करोड़ रुपए के 82 नए कार्यों का शिलान्यास किया। सड़क, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े इन प्रोजेक्ट्स को ग्रामीण बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

“किसान सम्मान का दिन”

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों ने धान बेचा है और उन्हें समय पर भुगतान सुनिश्चित किया गया है। इस बार बारदाने की कमी जैसी समस्या नहीं आई। शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण सुविधा और किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहारा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धान का सर्वाधिक समर्थन मूल्य सुनिश्चित किया गया है, जो किसानों के हित में बड़ा निर्णय है।

उन्होंने बताया कि भूमिहीन कृषि मजदूरों को भी सहायता राशि दी जा रही है। खाद सब्सिडी, सिंचाई विस्तार और सहकारिता तंत्र को मजबूत करने के प्रयास (CG Krishak Unnati Yojana DBT) जारी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदत्त 6,000 रुपए की सम्मान निधि और राज्य बजट में कृषि के लिए 13 हजार करोड़ रुपए से अधिक के प्रावधान का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे किसान हितैषी नीति का प्रमाण बताया।

घोषणाएं: स्वास्थ्य, शिक्षा और सामुदायिक भवन

कार्यक्रम में चकरभाटा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन, मंगला की माध्यमिक शाला को हाई स्कूल में परिवर्तित करने और रहंगी के खेल मैदान में बाउंड्रीवॉल व स्टेज निर्माण की घोषणा की गई। साथ ही सतनामी समाज और पत्थरखान के आदिवासी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50-50 लाख रुपए स्वीकृत किए गए।

फसल विविधीकरण पर जोर

कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने किसानों से धान के साथ दलहन और तिलहन उत्पादन बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि खेती में नवाचार, दुग्ध उत्पादन और मत्स्यपालन को बढ़ावा देकर आय के अतिरिक्त स्रोत तैयार किए जा रहे हैं।

कृषि उत्पादन आयुक्त शाहला निगार ने बताया कि वर्ष 2025-26 में 25 लाख से अधिक किसानों को 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की सहायता राशि प्रदान (CG Krishak Unnati Yojana DBT) की जाएगी। साथ ही मिश्रित और जैविक खेती को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

किसानों ने जताया आभार

वर्चुअल संवाद में जगदलपुर, कोरबा और जांजगीर के किसानों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए बताया कि खाते में आई राशि से वे त्योहार की तैयारी, कृषि निवेश और घर निर्माण जैसे कार्य कर सकेंगे।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की।

रायपुर में डबल मर्डर से सनसनी, बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेत बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Retirement Benefits : सेवानिवृत्ति के दिन ही मिलेंगे सभी स्वत्व, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के सख्त निर्देश
Raipur Rewa Flight Service: 17 मार्च से रायपुर-रीवा के बीच सीधी उड़ान, अब 1 घंटे में तय होगा सफर
Raipur Railway Division : रायपुर-उरकुरा-मांढर रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का आगाज, अब एक साथ दौड़ेंगी कई ट्रेनें
छत्तीसगढ़ में स्वच्छता रैंकिंग पर अब इनाम की दौड़: पहले नंबर पर 1 करोड़, दूसरे को …. CM साय का ऐलान…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Teeja Free Food Service : तीजा पर मायके गईं बहनों के पतियों की चिंता, विधायक रिकेश सेन ने की निःशुल्क भोजन की व्यवस्था
Teeja Free Food Service : तीजा पर मायके गईं बहनों के पतियों की चिंता, विधायक रिकेश सेन ने की निःशुल्क भोजन की व्यवस्था

विधायक रिकेश सेन (Teeja Free Food Service) ने…

Photo Harassment Case : युवती की निजी तस्वीर परिजनों को भेजकर किया परेशान, गुजरात से आरोपी गिरफ्तार

Photo Harassment Case : पुलिस अब यह पता…

Chhattisgarh Municipal Elections
Chhattisgarh Municipal Elections : चार नगर निगम चुनाव में महिला उम्मीदवारों पर फोकस, सक्रिय चेहरों को टिकट देने की तैयारी

Chhattisgarh Municipal Elections : पार्टियों के लिए अब…

Ram Mandir Priest Rules
Ram Mandir Priest Rules : राम मंदिर में पुजारियों के लिए बदले नियम, गर्भगृह में मोबाइल पर रोक; पहनावे से लेकर आचरण तक जारी हुए निर्देश

Ram Mandir Priest Rules : बैठक में मंदिर…

Train Ganja Smuggling
Train Ganja Smuggling : बिलासपुर में ट्रेन से गांजा लाकर बेचने की तैयारी, 13 किलो माल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

Bilaspur Train Ganja Smuggling : पुलिस अब गांजा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?