CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुर्गा मां को काला बुर्का पहनाए जाने से नवरात्रि के पहले दिन ही विवाद, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मूर्तिकार के चेहरे पर पोती कालिख, ले गए थाना

दुर्गा मां को काला बुर्का पहनाए जाने से नवरात्रि के पहले दिन ही विवाद, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मूर्तिकार के चेहरे पर पोती कालिख, ले गए थाना

By Newsdesk Admin
03/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 03 अक्टूबर। एक मूर्तिकार ने मध्यप्रदेश के इंदौर में दुर्गा मां की ऐसी मूर्ति बनाई, जिस पर अब विवाद खड़ा हो गया है। मूर्तिकार ने दुर्गा मां को बुर्का पहना दिया है, इसकी जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लग गई और कार्यकर्ताओं ने मूर्तिकार के चेहरे पर कालिख पोत दी है। देवी दुर्गा की मूर्ति को बुर्का पहनाए जाने से लोगों में रोष है और अब यह पूरा मामला आज थाना जा पहुंचा है। पुलिस का कहना है कि मूर्ति में कोई आपत्तिजनक चीज नहीं दिखी है, लेकिन कानून व्यवस्था को देखते हुए इस मामले का संज्ञान लिया गया है और इस पर काम किया जा रहा है।

आपको बता दें कि बजरंग दल ने आरोप लगाया कि खजराना थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहा के पास दुर्गा मां की प्रतिमा को बुर्के जैसा स्वरूप दिया जा रहा था। इस पर संगठन के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। बड़े आंकड़े में बजरंग दल के कार्यकर्ता मूर्तिकार के गोदाम पहुंचे तथा जमकर हंगामा किया।

बजरंग दल के जिला संयोजक लक्की रघुवंशी ने बताया कि विहिप और बजरंग दल इंदौर विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर से सूचना मिली थी कि माता की प्रतिमा का एक स्वरूप बुर्के में है। जब हमने देखा तो प्रतिमा सच में बुर्के जैसी लग रही थी, कार्यकर्ता उग्र प्रदर्शन के लिए तैयार थे, मगर बाद में पता चला कि मूर्ति बनाने वाला एवं ऑर्डर देने वाला दोनों हिंदू हैं। हमने थाने में कार्रवाई के लिए आवेदन दिया एवं मूर्तिकार का मुंह काला कर उसे थाने ले गए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और मूर्ति बनवाने वाले को भी थाने बुलाया है। अब दोनों पक्षों से बात कर यह तय किया जाएगा कि गलती किसकी थी?

खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधवा ने बताया कि बंगाली चौराहे के पास एक प्रतिमा बनाई जा रही थी, जिस पर हिंदू संगठन ने आपत्ति जताई है। पुलिस एवं संगठन के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर मूर्ति का निरीक्षण किया, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐहतियातन आवेदन लेकर जांच की गई, किन्तु प्रथम दृष्टया कोई अपराध नहीं पाया गया है। दोनों पक्ष शांति से वापस लौट गए हैं।

Bilaspur Sweet Shop Raid : गंदगी के बीच बन रही थी बर्फी, श्रीराम स्वीट्स पर कार्रवाई
Virat Kohli’s emotional statement after his century : बोले- एक दिन सब खत्म हो जाएगा
Breaking News ✅ भिलाई और Supela थाना अचानक पहुंचे IG गर्ग 🔵 बेतरतीब पड़े कंप्लेन रजिस्टर से हुए नाराज़ 🟤 TI को दिया यह निर्देश
पहली कार से लेकर सालों पुराने स्कूटर का नंबर ‘1206’… लकी नंबर ही बन गया विजय रुपाणी के लिए सबसे अनलकी
Coal trailer catches fire on highway : पेंड्रा में फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balod Nirmala
Balod Nirmala School Inspection : बालोद के निर्मला स्कूल में DEO का औचक निरीक्षण, गाइडलाइन के उल्लंघन पर प्रबंधन को नोटिस

Balod Nirmala School Inspection : DEO ने स्पष्ट…

Korba Double Suicide Case
Korba Double Suicide Case : कोरबा में युवक-युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Korba Double Suicide Case :दोनों ने गांव के…

Dhamtari Fake Paneer Action
Dhamtari Fake Paneer Action : नकली पनीर के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई, डेयरी, होटल और कैफे में चला जांच अभियान

Dhamtari Fake Paneer Action : साथ ही संचालकों…

JDA Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 7 दिन टली, स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद फैसला
JDA Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 7 दिन टली, स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद फैसला

21 सितंबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को 7…

Congress Disciplinary Committee : निष्कासित नेताओं की वापसी पर मंथन, 36 आवेदनों पर चर्चा; अमित जोगी का फैसला लंबित
Congress Disciplinary Committee : निष्कासित नेताओं की वापसी पर मंथन, 36 आवेदनों पर चर्चा; अमित जोगी का फैसला लंबित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अनुशासन समिति की बैठक (Congress…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?