CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Traffic Constable Bravery CG : होली के बीच सनसनी, कार में जबरन ले जाई जा रही युवती को ट्रैफिक आरक्षक ने बचाया, SSP ने किया सम्मान

Traffic Constable Bravery CG : होली के बीच सनसनी, कार में जबरन ले जाई जा रही युवती को ट्रैफिक आरक्षक ने बचाया, SSP ने किया सम्मान

By Newsdesk Admin
02/03/2026
Share

सीजी भास्कर, 2 मार्च। होली के त्योहार के बीच शहर में उस वक्त हड़कंप मच (Traffic Constable Bravery CG) गया, जब एक युवती को काले रंग की क्रेटा कार में जबरन बैठाकर ले जाने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पुलिस की तत्परता और एक यातायात आरक्षक की सूझबूझ से युवती को सुरक्षित बचा लिया गया।

Contents
  • इंदिरा विहार चेकपॉइंट पर दिखी सतर्कता
  • मौके पर पहुंची पुलिस, मामला निकला पारिवारिक विवाद
  • आरक्षक को मिलेगा इनाम

घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आते ही कंट्रोल रूम के जरिए शहर के सभी नाकाबंदी प्वाइंट और चेकपोस्ट को अलर्ट किया गया। संदिग्ध वाहन—काले रंग की क्रेटा—की तस्वीर पुलिस ग्रुपों में साझा की गई।

इंदिरा विहार चेकपॉइंट पर दिखी सतर्कता

इंदिरा विहार नो-एंट्री चेकपॉइंट पर तैनात यातायात आरक्षक सुनील मिश्रा की नजर संदिग्ध कार पर पड़ी, जो शहर की ओर बढ़ (Traffic Constable Bravery CG) रही थी। उन्होंने स्टॉपर लगाकर कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वाहन आगे निकल गया।

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए आरक्षक ने अपनी बाइक से कार का पीछा किया और आगे जाकर बाइक को कार के सामने खड़ा कर वाहन को रोक दिया। कार में बैठे युवकों ने युवती की तबीयत खराब होने का बहाना बनाया, लेकिन आरक्षक ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दे दी।

मौके पर पहुंची पुलिस, मामला निकला पारिवारिक विवाद

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चक्रधरनगर राकेश मिश्रा, थाना प्रभारी जूटमिल अभिनव कांत सिंह और पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। वाहन को युवती और युवक सहित थाने लाया गया। पूछताछ में मामला आपसी और पारिवारिक विवाद से जुड़ा पाया गया। युवती ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई की इच्छा नहीं जताई।

हालांकि, स्थिति को देखते हुए जूटमिल पुलिस द्वारा संबंधित युवक पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।

आरक्षक को मिलेगा इनाम

यातायात आरक्षक सुनील मिश्रा की त्वरित और साहसिक कार्रवाई की सराहना करते (Traffic Constable Bravery CG) हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने उन्हें नगद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन करने की घोषणा की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते की गई कार्रवाई से संभावित गंभीर घटना टल गई। त्योहारों के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी और कड़ी की गई है।

डिजिटल सर्वे कार्य में लापरवाही, पटवारी को SDM ने किया निलंबित
Road Construction : काम में सुस्ती पड़ी भारी, समीक्षा बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री ने लिया बड़ा फैसला
Vijaya takes oath as Chief Minister of Tamil Nadu : 9 विधायकों को भी मिला मंत्री पद
भिलाई पावर हाऊस में सफाई कर्मचारी से दो युवकों ने की मारपीट 🛑 जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी छावनी पुलिस
Mahatari Vandan Yojana : आज जारी होगी 20वीं किस्त, 65 लाख महिलाओं को मिलेगा 606.94 करोड़ का लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Akhilesh Yadav Ayodhya Visit 
Akhilesh Yadav Ayodhya Visit  : अयोध्या में रामलला के दर्शन करने से पहले अखिलेश यादव ने चोरी मामले पर बीजेपी पर साधा निशाना

सीजी भास्कर, 28 जून : समाजवादी पार्टी के…

Women's T20 World Cup 2026
Women’s T20 World Cup 2026 : करो या मरो की जंग में उतरेगी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल पर नजर

सीजी भास्कर, 28 जून :  महिला टी20 वर्ल्ड कप…

Arpa River Rejuvenation Project
Arpa River Rejuvenation Project : स्कूटी से शहर का निरीक्षण करने निकले डिप्टी सीएम अरुण साव, 251 करोड़ की परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी

सीजी भास्कर, 28 जून : उप मुख्यमंत्री अरुण…

Chief Minister Vishnu Deo Sai
Chief Minister Vishnu Deo Sai : किसान परिवार से सर्वोच्च नेतृत्व तक, सादगी, सुशासन और जनकल्याण से सीएम साय ने गढ़ी अलग पहचान

सीजी भास्कर, 28 जून :  किसान परिवार से…

Birth Death Registration
Birth Death Registration : जन्म-मृत्यु पंजीकरण में अपील की सुविधा, आदेश से असंतुष्ट नागरिक अब कर सकेंगे शिकायत

सीजी भास्कर, 28 जून। जन्म-मृत्यु पंजीकरण (Birth Death…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?