CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पावर हाऊस का व्यवसायी भिलाई-3 उम्दा फैक्ट्री में कर रहा था अवैध जर्दायुक्त गुटखा कारोबार, रात 3 बजे पुलिस ने लगाई फिल्डिंग, 85 बोरी गुटखा समेत 10 गिरफ्तार, फरार साजिद खान और पंडा की सरगर्मी से तलाश

पावर हाऊस का व्यवसायी भिलाई-3 उम्दा फैक्ट्री में कर रहा था अवैध जर्दायुक्त गुटखा कारोबार, रात 3 बजे पुलिस ने लगाई फिल्डिंग, 85 बोरी गुटखा समेत 10 गिरफ्तार, फरार साजिद खान और पंडा की सरगर्मी से तलाश

By Newsdesk Admin
03/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 03 अक्टूबर।‌ आज सुबह पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के उम्दा इलाके में तंबाकू युक्त गुटखा बनाने वाली अवैध फैक्ट्री और उसके गोदाम पर छापा मार पुलिस ने करीब 85 बोरी तंबाकू युक्त गुटखा के साथ 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि उमदा क्षेत्र में नकली जर्दा मिक्स गुटखा बनाने की शिकायत मिली थी। बुधवार रात को उन्हें टिप मिली कि सुबह 3-4 बजे के करीब गुटखा की गाड़ी भिलाई की तरफ आएगी।

सीएसपी ने जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पाण्डेय, छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर और खुर्सीपार थाना प्रभारी अंबर भारद्वाज की टीम को तैयार किया। वो लोग देर रात तीन बजे उमदा के पास पहुंचे। उन्होंने देखा कि रात तीन बजे के करीब एक गाड़ी सीजी 07 बीके 5038 आती दिखी। उन्होंने ट्रक को रोका और तलाशी ली तो उसके अंदर 60 बोरा पान राज जर्दा युक्त गुटखा भरा हुआ था। पूछने पर ट्रक चालक ने बताया कि वो उमदा से माल लेकर आ रहा है।

जब तक पुलिस ट्रक ड्राइवर को लेकर गुटखा फैक्ट्री तक पहुंची तब तक आरोपियों को इसकी भनक लग गई, वो लोग गुटखा बनाने वाली मशीन को लोडर सीजी 07 सीएस 5338 में लोड कर भागने की फिराक में थे लेकिन समय रहते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस फैक्ट्री के अंदर से 25 बोरा जर्दायुक्त गुटखा और काम करने वाले मजदूरों को गिरफ्तार कर पुरानी भिलाई थाने लाया गया है। यहां मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

सीएसपी ने बताया कि नकली जर्दायुक्त गुटखा बनाने वाला मुख्य आरोपी साजिद खान है। वो पावर हाउस छावनी क्षेत्र में रहता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं उसका एक साथी पंडा है, जो ओडिशा का निवासी है और यहां रहकर गुटखे की डिलीवरी लेने का काम करता है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।

POCSO Accused Arrested : पहाड़ पर पत्थर के नीचे छिपा था दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
Mahasamund Murder Mystery : रेत में दबी मिली युवती की लाश, आधा शव बाहर मिलने से हत्या की आशंका
RPF Train Fire : दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा
Google Pixel 10 Price : 9,619 रुपये सस्ता हुआ यह फ्लैगशिप फोन, Amazon पर मिल रहा तगड़ा ऑफर, फीचर्स देखकर रुकना मुश्किल
School Negligence Case : स्कूल में बड़ी लापरवाही! छात्र की चली गई आंख की रोशनी, शिक्षिका निलंबित, जानें क्या है पूरा मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?