CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वैशाली नगर विधानसभा की 16 शासकीय स्कूलों में इंस्टालेशन के लिए पहुंची सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन, विधायक रिकेश सेन ने कहा “हमारी बहन-बच्चियों के उच्च आत्म-सम्मान और शैक्षणिक विकास के लिए है जरूरी”

वैशाली नगर विधानसभा की 16 शासकीय स्कूलों में इंस्टालेशन के लिए पहुंची सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन, विधायक रिकेश सेन ने कहा “हमारी बहन-बच्चियों के उच्च आत्म-सम्मान और शैक्षणिक विकास के लिए है जरूरी”

By Newsdesk Admin
06/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 06 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि पर वैशाली नगर विधानसभा के लिए विधायक रिकेश सेन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर की गई एक और घोषणा आज पूरी हुई है। आपको बता दें कि वैशाली नगर विधानसभा की सभी 16 शासकीय स्कूल जहां छात्राएं अध्ययनरत हैं वहां नि:शुल्क सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन प्रदान की जा रही है ताकि मासिक धर्म स्वच्छता उत्पादों तक सुविधाजनक पहुँच प्रदान कर युवा महिलाओं को सशक्त बनाने, कलंक को तोड़ने और लैंगिक समानता को बढ़ावा मिले।

https://www.facebook.com/share/v/KbwFWVYjSzGBZHHH

बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन, उच्च आत्म-सम्मान और व्यक्तिगत विकास के अवसरों में होगी वृद्धि

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि मासिक धर्म से जुड़ी चुनौतियाँ स्कूलों में युवा लड़कियों के बीच अनुपस्थिति और स्कूल छोड़ने की दर के प्रमुख कारणों में से एक है। स्कूलों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाने से मासिक धर्म वाली छात्राओं की मुख्य चिंताओं को दूर करके अनुपस्थिति और स्कूल छोड़ने की दर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है। मासिक धर्म के दौरान लड़कियों के स्कूल न जाने का एक मुख्य कारण किफ़ायती और स्वच्छ मासिक धर्म उत्पादों तक पहुँच की कमी है। सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन छात्रों को स्कूल परिसर में सैनिटरी नैपकिन का एक विवेकपूर्ण और विश्वसनीय स्रोत प्रदान करके इस कमी को पूरा कर सकती है। यह सुविधा लड़कियों को स्कूल में रहते हुए अपने मासिक धर्म को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में सक्षम बनाती है, जिससे उनका आत्मविश्वास और उपस्थिति बढ़ती है। मासिक धर्म के दौरान छात्राओं की अनूठी जरूरतों को पूरा करने वाला एक सहायक स्कूल वातावरण अनुपस्थिति को कम करने और लड़कियों को उनकी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण है। इससे लगातार उपस्थिति बनाए रखने में स्कूलों को जहां मदद मिलेगी वहीं छात्राओं के बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन, उच्च आत्म-सम्मान और व्यक्तिगत विकास के अवसरों में वृद्धि होगी।

अभी 16 शासकीय स्कूलों में लगाई जा रही मशीन, जरूरत अनुरूप और भी मशीनें लगाई जाएंगी

श्री सेन ने बताया कि महिला दिवस के दिन सबसे बड़ी घोषणा वैशाली नगर विधानसभा की हमारी बहनों और बच्चियों के लिए मैंने की थी। सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन की पहल के लिए रोटरी क्लब आफ भिलाई ग्रेटर के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल से एक मुलाकात के दौरान चर्चा हुई और उनकी टीम ने मशीनों की जिम्मेदारी लेते हुए आज 16 मशीनें उपलब्ध करवाई हैं जिन्हें वैशाली नगर विधानसभा की शासकीय स्कूलों में नवरात्रि के अवसर पर जब हम सभी माता और कन्याओं की पूजा करते हैं, इंस्टाल किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर और भी मशीनें उपलब्ध करवाई जाएंगी, ऐसा संकल्प रोटरी क्लब आफ भिलाई ग्रेटर द्वारा दोहराया गया है। छत्तीसगढ़ में वैशाली नगर पहली विधानसभा होगी जहां शासकीय स्कूलों में सेनेटरी पैड के लिए मशीन उपलब्ध होगी। मशीन निरंतर सेवाएं देंगी, मशीन में नेपकिन रिफिलिंग की जवाबदारी रोटरी क्लब आफ भिलाई पिनाकल ने ली है।

इजी इंस्टालेशन, लॉक सिस्टम, हाईजीन और रिफिलिंग टेक्निक से लेस हैं सभी वेंडिंग मशीनें – अग्रवाल

सभी 16 सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन को विधायक रिकेश सेन को प्रदान करते हुए रोटरी क्लब आफ भिलाई ग्रेटर के प्रेसीडेंट संदीप अग्रवाल और सेक्रेटरी अनंत अग्रवाल ने बताया कि इन वेंडिंग मशीनों में हाइजीनिक पैड रखने का सबसे बड़ा बेनिफिट यह है कि इसमें धूल नमी नहीं पकड़ती, जिससे पैड लंबे समय तक सुरक्षित रहता है, स्कूल में इसके इंस्टॉलेशन होने के बाद बड़े ही सिंपल तरीके से जैसे भी जरूरत हुई टीचर निकालकर पैड दे सकती हैं। मशीन में लॉक की भी सुविधा है, इसकी सेफ्टी के आलावा समय समय पर पिनाकल सदस्यगण इसे रिफिल करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि विधायक रिकेश सेन की यह बहुत अच्छी पहल है, वो भिलाई की सभी स्कूल और कॉलेज में यह मशीन लगवाना चाहते हैं ताकि हमारी बहनें हमारी बेटियों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े, रोटरी क्लब आफ भिलाई ग्रेटर टीम का ऐसा प्रयास होगा कि विधायकजी की इस बेहतर पहल और इच्छा के अनुरूप धीरे धीरे यह मशीनें सभी स्कूल और कॉलेज तक हम पहुंचा सकें, फिलहाल आज 16 शासकीय स्कूलों तक सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन इंस्टालेशन के लिए भेजी जा रही हैं।

हसदा का जर्जर स्कूल: खुले आसमान के नीचे पढ़ाई, बारिश में रुकती क्लास — छात्र बोले, “भवन दो, भविष्य बचाओ”
Rationalization : युक्तियुक्तकरण से शिक्षक विहीन शालाओं में अब फैलेगा ज्ञान का उजियारा
Chhattisgarh Opium Farming Crackdown: अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिलों में 15 दिन का सर्वे आदेश
लापता युवक की अधजली लाश जंगल में मिली, चेहरे पर थे चोट के गहरे निशान…
Medical College Expansion : डॉक्टर बनने का सपना होगा आसान, अगले साल खुलेंगे 5 नए सरकारी कॉलेज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Team India T20 Captaincy
Team India T20 Captaincy : सूर्यकुमार की कप्तानी पर रोहित शर्मा का बड़ा बयान

सीजी भास्कर, 07 जून :  भारतीय क्रिकेट टीम…

Surat Factory Accident
Surat Factory Accident : सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से 4 मजदूरों की मौत

सीजी भास्कर, 07 जून :  गुजरात के सूरत…

Sadhvi Niranjan Jyoti
Sadhvi Niranjan Jyoti : OBC समाजों से सीधा संवाद, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने सुनी समस्याएं

सीजी भास्कर, 07 जून : राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग…

CGMSC Drug Stock
CGMSC Drug Stock : 100 जीवनरक्षक दवाओं की विशेष सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू

सीजी भास्कर, 07 जून :  छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज…

Social Security Pension
Social Security Pension : 22.70 लाख पेंशनधारियों का मुद्दा गरमाया, मोहम्मद अकबर ने राज्यपाल से की हस्तक्षेप की मांग

सीजी भास्कर, 07 जून :  छत्तीसगढ़ में वृद्धावस्था,…

You Might Also Like

अन्यट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

Lions Club News : देश और समाज में शिक्षकों की भूमिका अविस्मरणीय – नीलिमा, लायंस क्लब भिलाई पिनाकल ने किया शिक्षिकाओं का सम्मान

06/09/2024
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Ganja Seizure Chhattisgarh Odisha Border: पुलिस ने ट्रक से 7 लाख का गांजा जब्त किया, ओडिशा से एमपी ले जा रहा था ड्राइवर

29/10/2025
अन्यट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार, कॉलर पकड़ खिंचते नंगे पांव ले गई विजिलेंस टीम, कड़ी कार्रवाई के नाम पर 20 हजार की demand

10/09/2024
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

Vedanta plant accident: कांग्रेस ने बताया घोर लापरवाही, निष्पक्ष जांच की मांग

17/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?