CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IAS Transfer : एक बार फिर ब्यूरोक्रेसी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य में हुए 10 आईएएस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी

IAS Transfer : एक बार फिर ब्यूरोक्रेसी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य में हुए 10 आईएएस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी

By Newsdesk Admin
06/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 06 अक्टूबर। 9 आईएएस अधिकारियों को नए पद पर तैनात किया गया है जबकि अन्य अधिकारियों का राज्य सरकार ने तबादला कर दिया है। झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार ने एक बार फिर ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल किया है। एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों का स्थानंतरण हुआ है। उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने आदेश भी जारी किया है।

आपको बता दें कि जारी आदेश के मुताबिक कई विभागों के सचिव और निदेशक बदले गए हैं। पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे 4 आईएएस अधिकारियों को नियुक्ति की कई है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के विशेष सचिव पद पर सुमन कैथरीन किस्पोट्टा को नियुक्त किया गया है। वह पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे। राहुल कुमार सिन्हा को अगले आदेश तक निदेशक खान झारखंड रांची पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें झारखंड राज्य खनिज विकास निगम के निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। मृत्युंजय कुमार बरणवाल को मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी के पद पर तैनात किया गया है। उन्हें मनरेगा आयुकर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। गरिमा सिंह को संयुक्त सचिव, योजना एवं विकास विभाग पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि शशि प्रकाश निदेशक समाज कल्याण पद से हटाकर विशेष सचिव राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के पद पर नियुक्त किए गए हैं। प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर पद पर कार्यरत अंजनी कुमार मिश्रा को विशेष सचिव राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग पद पर तैनात किया गया है। प्रबंध निदेशक, झारखंड औद्योगिकी क्षेत्र विकास प्राधिकार पद पर तैनात शशि रंजन को राज्य परियोजना निदेशक झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद पद पर नियुक्त किया गया। मध्याह्न भोजन प्राधिकार और झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। पशुपालन निदेशक पद पर कार्यरत किरण कुमार पासी को समाज कल्याण निदेशक बनाया गया है। राज्य परियोजना निदेशक झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद पद कार्यरत आदित्य रंजन को पशुपालन निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हजारीबाग विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित को झारखंड औद्योगिकी क्षेत्र विकास प्राधिकार के प्रबंध निदेशक पद पर भेजा गया है।

शादी समारोह में मचा हड़कंप : खाना खाने से फूड पाइजनिंग का शिकार हुए 200 से ज्यादा बाराती, घराती
1 हजार का चिल्लर चाहिए? रायगढ़ में चुकाने होंगे 1030 रुपये, चेंबर अध्यक्ष बोले- शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी…
CG खबर Panchyat Chunav Result : देर रात तक चली मतगणना, आज घोषित होगा पंचायत चुनाव का रिजल्ट
पावर हाऊस का व्यवसायी भिलाई-3 उम्दा फैक्ट्री में कर रहा था अवैध जर्दायुक्त गुटखा कारोबार, रात 3 बजे पुलिस ने लगाई फिल्डिंग, 85 बोरी गुटखा समेत 10 गिरफ्तार, फरार साजिद खान और पंडा की सरगर्मी से तलाश
Winter Return : बदलने वाला है मौसम, अचानक बढ़ेगी ठंड और कांप उठेगा छत्तीसगढ़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Urban Development Projects : रायपुर सहित पांच शहरों के कायाकल्प की तैयारी

(Chhattisgarh Urban Development Projects)

Dongargarh Parikrama Path Project : प्रशासन बोले विकास, किसान मांगें जांच

Dongargarh Parikrama Path Project

Major changes in Raipur Municipal Corporation : कई अधिकारियों को नए प्रभार सौंपे गए

Major changes in Raipur Municipal Corporation

Gold Silver Price Drop : ग्राहकों को बड़ी राहत; निवेशकों की बढ़ी सतर्कता

Gold Silver Price Drop

Father Kills Self With Kids : पारिवारिक कलह के बीच दर्दनाक घटना

Father Kills Self With Kids

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?