CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Illegal Opium Farming Case : बलरामपुर में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई, 1.47 एकड़ खेत से 2 करोड़ की फसल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Illegal Opium Farming Case : बलरामपुर में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई, 1.47 एकड़ खेत से 2 करोड़ की फसल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
13/03/2026
Share
Illegal Opium Farming Case
Illegal Opium Farming Case

सीजी भास्कर, 13 मार्च। छत्तीसगढ़ के Balrampur-Ramanujganj जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी (Illegal Opium Farming Case) कार्रवाई की है। थाना कोरंधा क्षेत्र के ग्राम खजुरी (तुर्रीपानी) में अफीम की खेती करते पाए जाने पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद फसल की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Contents
  • सूचना मिलने पर पहुंची संयुक्त टीम
  • भागने की कोशिश में पकड़े गए आरोपी
  • NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
  • सीमावर्ती इलाकों में जांच तेज

सूचना मिलने पर पहुंची संयुक्त टीम

पुलिस को मुखबिर के जरिए जानकारी मिली थी कि गांव के खेतों में अवैध रूप से मादक पदार्थ अफीम की खेती की जा रही है। सूचना के बाद पुलिस, प्रशासन और अन्य विभागों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और खेतों का निरीक्षण किया। जांच में खेत में अफीम की फसल लगी पाई गई।

भागने की कोशिश में पकड़े गए आरोपी

कार्रवाई के दौरान खेत में मौजूद सहादुर नगेशिया और दुईला नगेशिया पुलिस को देखकर (Illegal Opium Farming Case) भागने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। मौके पर उगाई गई अफीम की फसल को जड़ सहित उखाड़कर जब्त कर लिया गया।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act (एनडीपीएस एक्ट) की धारा 8 और 18 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि आगे और लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है।

सीमावर्ती इलाकों में जांच तेज

कलेक्टर Rajendra Katara और पुलिस अधीक्षक Vaibhav Banker के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ अभियान चलाया (Illegal Opium Farming Case) जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार करीब 1.47 एकड़ जमीन पर जंगलों के बीच अफीम की खेती की जा रही थी, जो Jharkhand की सीमा से सटे क्षेत्र में स्थित है।

प्रशासन ने बताया कि जिले में राजस्व, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा खेतों और सीमावर्ती इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की खेती या कारोबार पाया जाता है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Supebeda Water Scheme : सुपेबेड़ा की वर्षों पुरानी चिंता होगी दूर, नई पहल से पानी और खेती दोनों को मिलेगा सहारा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य के ठिकानों पर ED छापा, 14 जगह अलग-अलग टीमें कर रही हैं जांच
Big Breaking : भिलाई विधायक देवेंद्र को बलौदा बाजार हिंसक घटना के मामले में आज पेश होने तीसरी बार नोटिस, नहीं मिले तो विधायक कार्यालय के नेमप्लेट पर नोटिस चस्पा 🛑 आज भी थाना नहीं पहुंचे देवेंद्र, बताई वजह
Bilaspur News : लड़की से छेड़खानी करने पर नशेड़ी की छात्रों ने की धुनाई, उठाकर पटका और चप्पल से पीटा
Father Kills Son Janjgir Champa: गुस्से में पिता ने 6 साल के बेटे को नहर में डुबोया, झूठी कहानी बनाकर पुलिस को किया गुमराह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

HMD Vibe 2 Pro Launch
HMD Vibe 2 Pro Launch : HMD Vibe 2 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्च, दमदार चिपसेट के साथ मिलेगा नया स्मार्टफोन

HMD Vibe 2 Pro Launch :HMD Vibe 2…

Tata Aeris Sedan Launch
Tata Aeris Sedan Launch : Tata Aeris ने ली एंट्री, नई सेडान हुई लॉन्च; Dzire से होगा मुकाबला

Tata Aeris Sedan Launch : नई Aeris की…

Raipur Ganesh Visarjan
Raipur Ganesh Visarjan : महादेवघाट कुंड में 442 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, बारिश में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Raipur Ganesh Visarjan : नगर निगम ने नदी…

Illegal Liquor Woman Arrest
Illegal Liquor Woman Arrest : कोरबा में 7.2 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस पर लगाया था वसूली का आरोप

Illegal Liquor Woman Arrest : हीं आबकारी विभाग…

DJ Dispute Knife Attack
DJ Dispute Knife Attack : अंबिकापुर में DJ की आवाज कम करने पर विवाद, मां-बेटे पर चाकू से हमला

DJ Dispute Knife Attack :मामले में महिला ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?