CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत गुजरात पुलिस 15 सदस्यीय टीम का दुर्ग जिले में भ्रमण, आईजी गर्ग ने कार्य संचालन की दी जानकारी

“एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत गुजरात पुलिस 15 सदस्यीय टीम का दुर्ग जिले में भ्रमण, आईजी गर्ग ने कार्य संचालन की दी जानकारी

By Newsdesk Admin
08/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 08 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में इन दिनों गुजरात की 15 सदस्यीय पुलिस टीम दौरे पर है, जो भारत सरकार के “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत छत्तीसगढ़ आई है। इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के पुलिसिंग के तौर-तरीकों और संस्कृति को समझना है, जिससे आपसी समन्वय और अनुभवों का आदान-प्रदान किया जा सके। इसी अभियान के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस की एक टीम भी गुजरात दौरे पर गई हुई है।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देश अनुसार गुजरात पुलिस से आए 1 निरीक्षक, 1 सहायक उप निरीक्षक, 3 प्रधान आरक्षक और 10 आरक्षकों की टीम को पहले दिन पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय दुर्ग रेंज का दौरा कराया गया और कार्य संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई।उप पुलिस अधीक्षक पनिक राम कुजूर ने गुजरात पुलिस के समस्त जवानों को कार्यालय के दैनिक कार्यों और विभिन्न शाखाओं के कार्य संचालन की जानकारी दी। इस दौरान “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत गुजरात से आए पुलिसकर्मियों को यह भी जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़ में लोग कैसे रहते हैं, पुलिस की वर्दी कैसी होती है, और यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल कौन-कौन से हैं। आगामी दिनों में गुजरात पुलिस की टीम स्थानीय पुलिस के कार्यों को समझने के साथ-साथ जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों का भी दौरा करेगी। यह दौरा न केवल पुलिसिंग के अनुभवों के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान करेगा बल्कि दोनों राज्यों की संस्कृतियों और कार्यशैली के बीच बेहतर समन्वय को भी बढ़ावा देगा।

रायपुर में लावारिस हालत में मिला जापानी महिला का बैग, लैपटॉप-पासपोर्ट समेत अहम दस्तावेज बरामद..
India Fast Bowler Yorker Specialist : 5 साल बाद वापसी का मौका! IPL 2026 में चमकेंगे ‘यॉर्कर किंग’ टी. नटराजन, Team India में एंट्री की फिर उम्मीद
भिलाई से राजनांदगांव “दिव्य रथ” नि:शुल्क बस, विधायक रिकेश ने हरी झंडी दिखा किया रवाना, हफ्ते में दो दिन चलेगी
Bhilai AI Engineer Death : गुरुग्राम में संदिग्ध मौत, युवती की हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका
Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: बारिश थमी तो बढ़ा तापमान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pregnant Woman
Pregnant Woman :  सड़क नहीं मिली तो खाट बनी सहारा, नदी पार कर गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल

धरमजयगढ़ के ग्रामीण इलाके में देर रात एक…

DU Election 2026
DU Election 2026 :  दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में छत्तीसगढ़ के पीयूष ने मारी बाजी, 674 वोटों से दर्ज की जीत

पीयूष जायसवाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत…

Chhattisgarh Monsoon
Chhattisgarh Monsoon : छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर बढ़ाई रफ्तार, अब तक 996 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश, जानिए किस जिले में सबसे कम

छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून का असर कई…

Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस
Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस

बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को विकासखंड…

Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी
Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी

समग्र शिक्षा में काम करने वाले कर्मचारियों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?