CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महादेव सट्टा एप : ED का बड़ा खुलासा, सट्टे की कमाई से बन रही फिल्में, अक्षय कुमार स्टारर फिल्म विवादों में

महादेव सट्टा एप : ED का बड़ा खुलासा, सट्टे की कमाई से बन रही फिल्में, अक्षय कुमार स्टारर फिल्म विवादों में

By Newsdesk Admin
09/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 09 अगस्त। महादेव सट्टा एप मामले में ED ने बड़ा खुलासा किया है। ED की ओर से पेश चालान में एप के जरिए कमाए गए पैसों का इस्तेमाल बॉलीवुड के फिल्मों में किए जाने का जिक्र है। ईडी ने एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और बॉलीवुड कलाकारों के बीच के संबंधों की जानकारी मुंबई कोर्ट में दायर अभियोजन शिकायत में की है। इसमें ईडी ने कहा है कि सट्टेबाजी से हुई करोड़ों की कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्म प्रोडक्शन में लगाया गया। यह पैसा मुंबई स्थित कुरैशी प्रोडेक्शन कंपनी के जरिए निवेश किया गया है।

इस मामले के चलते कुरैशी प्रोडक्शन के बैनर तले अक्षय कुमार स्टारर फिल्म जो इस दिवाली पर रिलीज किया जाना था, विवादों और जांच के घेरे में आ गई है। ED की ओर से पेश किए गए पूरक चालान के मुताबिक कुरैशी प्रोडक्शन के मालिक वसीम कुरेशी और सौरभ चंद्राकर के भाई जितेश चंद्राकर एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। बॉलीवुड फिल्मों की मेकिंग और ऑनलाइन सट्टेबाजी में आने वाली कमाई कुरेशी प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से फिल्म निर्माण में लग रही है।

जांच में यह भी उजागर हुआ है कि फर्म के डायरेक्टर वसीम कुरैशी के दुबई स्थित इवेंट मैनेजमेंट फर्म मुस्कान एंटरटेनमेंट भी संचालित करता है। इसी फर्म ने फरवरी 2023 में यूएई के रास अल खैमाह में हुई सौरभ चंद्राकर की शादी में बॉलीवुड कलाकारों की स्टार नाइट शो की व्यवस्था की गई थी। अदालत में दायर अभियोजन शिकायत (पीसी) के अनुसार वसीम कुरैशी और सौरभ चंद्राकर के भाई गीतेश चंद्राकर ने कई फिल्मे बनाने की बात स्वीकार किया है।

मैथ्स टीचर ने क्लास 9th की छात्रा को किया प्रपोज, हिंदू संगठनों के साथ परिजन पहुंचे थाना, सड़क जाम हंगामा बाद पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज, मामला राष्ट्रीय विद्यालय का, दिल फेंक टीचर भेजा गया जेल
Bengaluru Varanasi flight cockpit incident: टॉयलेट जाने निकला यात्री, जबरन कॉकपिट में घुसने की कोशिश से फ्लाइट में हड़कंप
खबर विशेष : छत्तीसगढ़ का ऐसा गणेश मंदिर जो दास राजाओं ने 16 दशक पूर्व बनवाया, यहां मूर्धन्य कवि मुक्तिबोध, बख्शी और बलदेव मिश्र भी करते थे आराधना, अब तक 124 चांदी के छत्र, 1866 में गणेश मंदिर का निर्माण, 158 वर्षों से मनाया जा रहा है गणेश उत्सव
BCCI ने टीम इंडिया पर की पैसों की बारिश, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर मिला करोड़ों का इनाम
क्या विदेशी फंडिंग के दम पर खड़ा हुआ था बांग्लादेश का छात्र आंदोलन? नेताओं ने क्रिप्टो में किया करोड़ों का निवेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Molestation Case
Bhilai Molestation Case : छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, चाय की दुकान पर जबरन किस करने वाला आरोपी हिरासत में

Bhilai Molestation Case :पीड़िता ने स्मृति नगर चौकी…

Raipur Marriage Fraud
Raipur Marriage Fraud : पहचान छिपाकर शादी का आरोप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Raipur Marriage Fraud :पुलिस का कहना है कि…

Spider-Man Box Office Collection
Spider-Man Box Office Collection : तीन दिन में 215 करोड़ रुपये की कमाई

Spider-Man Box Office Collection : भारतीय बॉक्स ऑफिस…

PhonePe Loan Scam
PhonePe Loan Scam : व्हाट्सएप मैसेज से साइबर ठगी का नया तरीका, रहें सतर्क

PhonePe Loan Scam :यदि कोई व्यक्ति गलती से…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : लॉकडाउन में शराब ढोने वाला ट्रक जब्त, EOW-ACB की जांच तेज

Chhattisgarh Liquor Scam :प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?