CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » “पत्नी को फोन न करने और घर के आसपास न दिखने” की धमकी से नाराज़ आरोपी ने दोस्त बुला सरिया, कटर, बेल्ट से किया वार, मौके पर ही ले ली जान, 24 घंटे के भीतर दुर्ग पुलिस ने आरोपियों को धरदबोचा                                  

“पत्नी को फोन न करने और घर के आसपास न दिखने” की धमकी से नाराज़ आरोपी ने दोस्त बुला सरिया, कटर, बेल्ट से किया वार, मौके पर ही ले ली जान, 24 घंटे के भीतर दुर्ग पुलिस ने आरोपियों को धरदबोचा                                  

By Newsdesk Admin
11/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 11 अक्टूबर। दुर्ग जिले के उतई में 9 अक्टूबर की रात एक व्यक्ति की कटर, सरिया और बेल्ट से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मृतक की 9 अक्टूबर की रात मुख्य आरोपी से काफी बहस भी हुई जिसके बाद तीन आरोपियों ने एक राय हो हत्या की और मौके से भाग निकले थे। सूचना पर उतई पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को धरदबोचा है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी सुशीला सिन्हा निवासी ग्राम पुरई ने पुलिस को‌ बताया कि 9 अक्टूबर को वह अपने पति द्वारिका प्रसाद सिन्हा के साथ दुर्गा देखकर पंडाल से रात्रि 8 बजे घर वापस आयी और खाना बनाने लगी। पति द्वारिका पीछे तरफ से आ रहा हूॅं बोलकर घर से निकल गया। कुछ देर बाद सुशीला भी अपने पति के पीछे गई तो देखी कि द्वारिका की किशन उर्फ छोटू राजपूत के साथ बहस हो रही थी। उसका पति, किशन उर्फ छोटू राजपूत से कह रहा था कि तुम मेरी पत्नी को फोन मत लगाया करो, मेरे घर के आसपास बिना मतलब के मत आया करो। दोनों के बीच वाद विवाद होने लगा और लड़ाई झगड़े में बदल गया और किशन उर्फ छोटू राजपूत ने पुरानी रंजिश की बात को लेकर द्वारिका को धमकी दिया कि आज तुझे जान से खतम कर दूंगा। अपने पास पड़े लोहे के सरिया को उठाकर अपने अन्य साथी गणेश और जयसिंग को बोला कि द्वारिका को पकड़ो फिर तीनों ने एक राय होकर द्वारिका प्रसाद सिन्हा को लोहे के सरिया, धारदार कटर व बेल्ट से ताबड़ तोड़ हमला कर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। द्वारिका को उपचार हेतु शासकीय अस्पताल उतई ले जाने पर डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103, 3(5) पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपियों की पता तलाश हेतु विशेष टीम का गठन कर उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। लगातार पता तलाश करने पर आरोपीगण किशन उर्फ छोटू राजपूत, गणेश नायक एवं जयसिंग बांधे को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि घटना के पूर्व तीनों आरोपीगण पुरई में प्लाट के पास शराब पी रहे थे, तभी द्वारिका प्रसाद सिन्हा आकर उसकी पत्नी से क्यूं बात करते हो कहने लगा। इसी बात को लेकर पूर्व में भी मृतक द्वारिका प्रसाद सिन्हा एवं आरोपी किशन उर्फ छोटू राजपूत के मध्य विवाद हो चुका था। दोनों के मध्य बात बढ़ जाने से लड़ाई झगड़ा में बदल गया और तीनों आरोपियों ने जान से मारने की नियत से एक राय होकर किशन उर्फ छोटू राजपूत अपने पास में पड़े लोहे के सरिया से, जयसिंह बांधे ने अपने पास रखे धारदार कटर से व गणेश नायक ने अपने बेल्ट से द्वारिका प्रसाद सिन्हा के उपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे द्वारिका प्रसाद सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। फिर तीनों आरोपी अपने मोटर सायकिल से मौके से फरार हो गये थे।

गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: मां-बेटे समेत चार गिरफ्तार, ओडिशा से लाकर बेचने की थी तैयारी
Marriage Promise Exploitation Case Kondagaon : गर्भपात कराने का आरोप, 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
Tyre Factory Blast : खरसिया की टायर फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 8 मजदूर झुलसे, प्रशासन हरकत में
SECL कर्मचारी की बेटी ने लगाई फांसी:कमरे में पंखे से लटकता मिला शव; कोरबा में 2 साल से मायके में रह रही थी
Theft Case : दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के तीन मामलों का 10 घंटे में खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India Rain Flood Crisis
India Rain Flood Crisis : देश के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ का कहर, बिहार में 27 लाख प्रभावित; यूपी में गंगा उफान पर

India Rain Flood Crisis : राजस्थान में मानसून…

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?