CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Infrastructure News : सदन में गृह निर्माण मंडल संशोधन विधेयक 2026 पारित, अब इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को मिलेगी रफ्तार

Chhattisgarh Infrastructure News : सदन में गृह निर्माण मंडल संशोधन विधेयक 2026 पारित, अब इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को मिलेगी रफ्तार

By Newsdesk Admin
20/03/2026
Share

सीजी भास्कर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गृह निर्माण मंडल संशोधन विधेयक 2026 ध्वनिमत से पारित (Chhattisgarh Infrastructure News) हो गया। इस संशोधन के बाद अब छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का दायरा बढ़ाकर उसे अधोसंरचना विकास के बड़े कार्यों में भी भागीदारी दी जाएगी, जिससे प्रदेश में विकास परियोजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Contents
  • मण्डल का दायरा बढ़ा, अब नया स्वरूप
  • अब इन क्षेत्रों में भी करेगा काम
  • गरीब और मध्यम वर्ग को मिलेगा लाभ
  • राज्य में चल रही बड़ी परियोजनाएं
  • ऋणमुक्त हुआ मंडल
  • शहरी विकास को मिलेगा बड़ा बूस्ट
  • सरकार का उद्देश्य क्या है

मण्डल का दायरा बढ़ा, अब नया स्वरूप

संशोधन के बाद अब यह संस्था केवल आवास निर्माण तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” के रूप में कार्य करेगी। इसका उद्देश्य किफायती आवास के साथ-साथ राज्य में व्यापक इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को आगे बढ़ाना है।

अब इन क्षेत्रों में भी करेगा काम

आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि संशोधन के बाद मंडल अब पुल, सड़क, राजमार्ग, हवाई अड्डा, जल आपूर्ति और माल परिवहन जैसी परियोजनाओं में भी सक्रिय भूमिका (Chhattisgarh Infrastructure News) निभाएगा। इसके साथ ही यह सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP), पुनर्विकास और नगर विकास योजनाओं को भी लागू कर सकेगा।

गरीब और मध्यम वर्ग को मिलेगा लाभ

मंडल का मुख्य फोकस पहले की तरह कमजोर, निम्न और मध्यम आय वर्ग को किफायती आवास उपलब्ध कराना रहेगा। अब तक एक लाख से ज्यादा आवास बनाए जा चुके हैं, जिनमें बड़ी संख्या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए है।

राज्य में चल रही बड़ी परियोजनाएं

मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव के अनुसार प्रदेशभर में करीब 3050 करोड़ रुपये की 78 आवासीय परियोजनाएं प्रगति पर हैं। इनमें से 2060 करोड़ की 56 परियोजनाओं की शुरुआत हाल ही में की गई है।

इसके अलावा रिडेवलपमेंट की 650 करोड़ से अधिक की योजनाएं भी तैयार हैं, जिनमें अब तेजी आने की उम्मीद है।

ऋणमुक्त हुआ मंडल

सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 के अनुपूरक बजट में 735 करोड़ रुपये का भुगतान कर मंडल को पूरी तरह ऋणमुक्त (Chhattisgarh Infrastructure News) किया गया है। इससे भविष्य की परियोजनाओं के लिए वित्तीय मजबूती मिलेगी।

शहरी विकास को मिलेगा बड़ा बूस्ट

आयुक्त अवनीश कुमार शरण ने बताया कि मंडल अब तकनीकी क्षमता और वित्तीय अनुशासन के साथ बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल पर काम करेगा। सड़क चौड़ीकरण, कनेक्टिविटी सुधार, स्लम रिडेवलपमेंट और आधुनिक शहरी विकास परियोजनाओं को तेजी से लागू किया जाएगा।

सरकार का उद्देश्य क्या है

सरकार का लक्ष्य है कि आवास के साथ-साथ समग्र शहरी और ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत किया जाए, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और राज्य का संतुलित विकास हो।

Pharma Sahi Daam : दवा कीमतों में पारदर्शिता और उपभोक्ता सशक्तिकरण की दिशा में नया कदम
Paddy Procurement Scam Bilaspur: खरीदी केंद्रों में बिचौलियों की एंट्री, तीन लाख का धान जब्त
CG News : मिड डे मील खाकर 29 बच्चे बीमार, दाल में मिली मरी हुई छिपकली, इस जिले की है घटना
Durg Range Police : दुर्ग रेंज में रेलवे सुरक्षा को लेकर संयुक्त बैठक सम्पन्न, मानव तस्करी–नशा तस्करी पर सख्ती के निर्देश
Garbage Strike Raipur : दिवाली के मौके पर कचरा उठाव ठप्प, रामकी कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CRPF job with fake residence certificate : बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार

CRPF job with fake residence certificate

Biggest action against fertilizer mafia : 2300 बोरी खाद जब्त, गोदाम सील

Biggest action against fertilizer mafia

Congress leader suffers heart attack in swimming pool : दोस्तों के साथ गए थे कान्हा किसली

Congress leader suffers heart attack in swimming pool

The big question of privacy on ChatGPT ! यूजर्स का निजी डाटा Google-Meta से शेयर करने के आरोप

The big question of privacy on ChatGPT

Work From Home
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ईंधन…

You Might Also Like

Tribal Culture Chhattisgarh
छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Tribal Culture Chhattisgarh : बस्तर की माटी और परंपरा से रूबरू हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, जनजातीय कला-संस्कृति की भव्य प्रदर्शनी का किया अवलोकन

07/02/2026
अपराधछत्तीसगढ़

ACC कॉलोनी में एक ही रात 12 घरों में चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

14/07/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

US ने छत्तीसगढ़ को बताया हाई रिस्क एरिया: 6 राज्यों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, भूपेश बोले– क्या यही है अमृत काल?

23/06/2025
छत्तीसगढ़राजनीति

CG Cabinet Meeting: 11 जुलाई को नवा रायपुर में होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

07/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?