CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Horticulture Department Scam Chhattisgarh: जैम पोर्टल की आड़ में करोड़ों का खेल, विभाग पर मिलीभगत के आरोप

Horticulture Department Scam Chhattisgarh: जैम पोर्टल की आड़ में करोड़ों का खेल, विभाग पर मिलीभगत के आरोप

By Newsdesk Admin
23/03/2026
Share

Horticulture Department Scam Chhattisgarh : Chhattisgarh के उद्यानिकी विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। भिन्डी, करेला और लौकी के अमानक बीजों की आपूर्ति की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि अब वर्मीबेड खरीदी में बड़ा घोटाला सामने आ गया है।

Contents
  • विभाग ने खरीदी 8 गुना महंगी
  • कार्टेल बनाकर खेला गया पूरा खेल, तीन फर्मों की भूमिका संदिग्ध
  • योजना किसानों के लिए, लेकिन फायदा कहीं और
  • Jignesh Patel का नाम फिर चर्चा में
  • शिकायत के बाद भी कार्रवाई पर सवाल
  • शिकायत के बाद भी कार्रवाई पर सवाल
  • जैम पोर्टल की कार्यप्रणाली पर भी उठे सवाल

विभाग ने खरीदी 8 गुना महंगी

जानकारी के अनुसार, जैम पोर्टल पर मीपाटेक्स ब्राण्ड का एचडीपीई वर्मीबेड स्वयं निर्माता कंपनी द्वारा करीब 2000 रुपये प्रति नग की दर से उपलब्ध है। वहीं, उसी उत्पाद को उद्यानिकी विभाग ने एआर इंटरप्राइजेस से 16500 रुपये प्रति नग की दर पर खरीदा। यह अंतर करीब 8.25 गुना तक पहुंचता है, जो सीधे तौर पर वित्तीय अनियमितता की ओर इशारा करता है।

कार्टेल बनाकर खेला गया पूरा खेल, तीन फर्मों की भूमिका संदिग्ध

मामले में सामने आया है कि एआर इंटरप्राइजेस, आर्मी इन्फोटेक और विश कम्प्यूटर्स—तीनों फर्मों ने एक ही प्रोडक्ट के लिए दरें प्रस्तुत कीं। आरोप है कि इन फर्मों ने आपसी मिलीभगत से कार्टेल बनाकर इस पूरी प्रक्रिया को प्रभावित किया, जिसमें विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।

Mahasamund_GeM _ Bidding_03Download

योजना किसानों के लिए, लेकिन फायदा कहीं और

यह खरीदी केन्द्र सरकार से प्राप्त आबंटन के तहत किसानों को जैविक खाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जानी थी। लेकिन वित्तीय वर्ष के अंत में जल्दबाजी में की गई इस प्रक्रिया ने योजना के मूल उद्देश्य पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। लोकहित की इस योजना का लाभ किसानों तक पहुंचने के बजाय कथित तौर पर फर्मों और अधिकारियों तक सीमित रह गया।

Mahasamund_GeM-Bidding-9020760Download

Jignesh Patel का नाम फिर चर्चा में

सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले में गुजरात से जुड़े जिग्नेश पटेल (निकुल मनु भाई पटेल) का नाम सामने आ रहा है। बताया जाता है कि पूर्व में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगने के बावजूद उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, न ही उनकी फर्म को ब्लैकलिस्ट किया गया।

Buy COMSYN SWAJAL HDPE Woven Bed Vermiculture Vermibed online _ Government e Marketplace (GeM)Download

शिकायत के बाद भी कार्रवाई पर सवाल

शिकायतकर्ता जितेन्द्र कुमार शर्मा ने इस मामले में जनसूचना आवेदन भी लगाया है, जिससे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, विभागीय कार्रवाई को लेकर अब तक स्पष्टता नहीं है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

Buy MIPATEX HDPE Woven Bed Vermiculture Vermibed online _ Government e Marketplace (GeM)Download

शिकायत के बाद भी कार्रवाई पर सवाल

शिकायतकर्ता जितेन्द्र कुमार शर्मा ने इस मामले में जनसूचना आवेदन भी लगाया है, जिससे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, विभागीय कार्रवाई को लेकर अब तक स्पष्टता नहीं है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

Mahasamund_GEMC-511687748564855-12032026Download

जैम पोर्टल की कार्यप्रणाली पर भी उठे सवाल

इस पूरे घटनाक्रम ने जैम पोर्टल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि पोर्टल की आड़ में अयोग्य फर्मों से अमानक उत्पादों की खरीदी की जा रही है। जीएसटी विवरण में भी यह सामने आया है कि एआर इंटरप्राइजेस का पंजीयन इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के लिए है, जिसमें वर्मिबेड का कोई उल्लेख नहीं है।

राज्यपाल या राष्ट्रीय अध्यक्ष…? डॉ. रमन सिंह दिल्ली में, मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज
पत्रकार मुकेश चंद्राकर मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई: PWD के 5 अधिकारी गिरफ्तार
India Refined Fuel Exports : फ्यूल निर्यात एक साल के उच्चतम स्तर पर, यूरोप और पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी मांग
छत्तीसगढ़ बन रहा Investment का नया Hub, सर्वाधिक निवेश वाले टॉप 10 राज्यों में शामिल
Bharat Tiwari Encounter : छत पर हथियार लेकर चढ़ा युवक, फिर चली गोलियां… अब कार्रवाई पर क्यों उठ रहे हैं सवाल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Monsoon Withdrawal
Chhattisgarh Monsoon Withdrawal : 48 घंटे में छत्तीसगढ़ से लौटेगा मानसून, आज साफ रहेगा मौसम

Chhattisgarh Monsoon Withdrawal : आने वाले दो दिनों…

Minor Assault Death Case
Minor Assault Death Case : सूरजपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, हमले में बुजुर्ग की मौत; सब्बल और ब्लेड से किया वार

Minor Assault Death Case : घटना के बाद…

Raipur Tantrik Fraud Case
Raipur Tantrik Fraud Case : तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से 150 ग्राम सोना ठगा, 6 महीने तक डराते रहे

Raipur Tantrik Fraud Case :इस घटना से एक…

Water Dispute Meeting
Water Dispute Meeting : महानदी विवाद पर आज दिल्ली में अहम बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे दोनों राज्यों के CM

Water Dispute Meeting :लगातार बारिश के कारण महानदी…

Sakti Bike Theft Case
Sakti Bike Theft Case : चोरी की बाइक की खरीद-फरोख्त का खुलासा, सक्ती में 4 आरोपी गिरफ्तार

Sakti Bike Theft Case :पुलिस अब अन्य मोटरसाइकिलों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?