CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG News : ट्रक से टकराई पुलिस कर्मियों से भरी बस, 16 जवान घायल, 4 महिला में 2 गंभीर रायपुर रेफर, माना ट्रेनिंग के बाद लौट रहे थे

CG News : ट्रक से टकराई पुलिस कर्मियों से भरी बस, 16 जवान घायल, 4 महिला में 2 गंभीर रायपुर रेफर, माना ट्रेनिंग के बाद लौट रहे थे

By Newsdesk Admin
16/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 16 अक्टूबर। धमतरी में पुलिस जवानों से भरी बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में 16 जवान घायल हुए हैं। इनमें 4 की हालत गंभीर है, इनमें 2 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। हादसा बस को ओवरटेक करने के दौरान हुआ है। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सुकमा से जवानों को रिफ्रेशर कोर्स करने के लिए 28 सितंबर को रायपुर स्थित माना कैंप भेजा गया था। वहां से प्रशिक्षण खत्म होने के बाद बुधवार को सुकमा लौट रहे थे। बस में महिलाओं समेत 20 जवान सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आगे से परखच्चे उड़ गए।

पुलिस जवानों ने बताया कि, करीब 1.30 बजे वो रायपुर से रवाना हुए थे। रास्ते में एक जगह खाना खाने के लिए रुके। इसके बाद संबलपुर के पास करीब 4 बजे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

एनएच-30 पर एक तरफ से आवाजाही बंद कर दी गई। अर्जुनी थाना की टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को रास्ते से हटाया गया। इसकी सूचना सुकमा जिला पुलिस को भी दे गई है। फिलहाल जवानों का इलाज धमतरी जिला अस्पताल में चल रहा है। घायलों में प्रधान आरक्षक श्रवण दीवान, स्वाति दीप तिर्की, श्रीमती पार्वती कश्यप और पूर्णिमा कोड़ोपी शामिल हैं। आरक्षक सोयम हीरा, पोडियम हिड़मा, कट्टम रमेश, सुरेश दास, अनिल अहिरवार, वेक्को सुकड़ा, धनेश्वरी ध्रुव, ताती हिड़मे, बिंदेश्वरी नेताम, नूतन कुंजाम, टुकेश्वरी नाग और कुमारी माडवी मंगली भी घायल हैं।

मेले में चाट-पकौड़ी और फास्ट फूड से फैली बीमारी, 100 से ज्यादा लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार
Train Ticket Booking Rule Change : ट्रेन टिकट बुकिंग से पहले जान लें नया नियम
Arang Drug Case : 5 किलो गांजा और दो संरक्षित जंगली जीवों के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा आदतन अपराधी
Sainik School Controversy : सैनिक स्कूल विवाद ने पकड़ा सियासी रंग, भाजपा के बाद अब कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, डीईओ का पुतला दहन
अरमान को नीले ड्रम का डर… CM योगी से लगाई गुहार, बोला-कभी भी पत्नी ले सकती है उसकी जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanker Naxal Dump Recovered : कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी

Kanker Naxal Dump Recovered

Raigarh Steel Plant Environmental Violation : प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का मोर्चा

Raigarh Steel Plant Environmental Violation

Raigarh Bridge Accident : रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पुल से गिरकर युवक की मौत

Raigarh Bridge Accident

Rishabh Pant Delhi Capitals Trade : पंत लौटे दिल्ली कैपिटल्स तो कुलदीप पहुंचे लखनऊ सुपर जायंट्स

Rishabh Pant Delhi Capitals Trade

Tata Electronics Data Leak : बड़ा साइबर अटैक, Apple-Tesla से जुड़े दस्तावेज भी सामने आए

Tata Electronics Data Leak

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?