CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Road Accident : महासमुंद और धमतरी में भीषण सड़क हादसे, 3 की मौत और 2 गंभीर

Chhattisgarh Road Accident : महासमुंद और धमतरी में भीषण सड़क हादसे, 3 की मौत और 2 गंभीर

By Newsdesk Admin
05/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 05 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की काली रात महासमुंद और धमतरी जिलों के लिए काल बनकर आई, जहाँ अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। महासमुंद में जहाँ दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए, वहीं धमतरी में एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को बेरहमी से कुचल दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

खल्लारी मेला देखकर लौट रहे थे दोस्त, रास्ते में मिली मौत
महासमुंद जिले के बागबाहरा-फिंगेश्वर रोड पर शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। रायपुर के मंदिर हसौद निवासी 21 वर्षीय श्रवण धीवर अपने दोस्त राहुल धीवर (18) के साथ प्रसिद्ध खल्लारी मेला देखकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान ओवरटेक करने की कोशिश में पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि श्रवण धीवर और दूसरी बाइक पर सवार राजनांदगांव निवासी नासिर हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राहुल धीवर और दूसरी बाइक पर सवार रॉबिन सायमन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धमतरी में अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को कुचला
दूसरी घटना धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र की है। यहां आमदी गांव के पास रात करीब 2 बजे एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार 41 वर्षीय पूरण मटियारा को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि पूरण एक शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहा था, तभी किसी भारी वाहन ने उसे इतनी बुरी तरह टक्कर मारी कि उसके शरीर का निचला हिस्सा पूरी तरह कुचल गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Factory Accident Chhattisgarh : 17 महीनों में फैक्ट्री हादसों में 196 मजदूरों की मौत, विधानसभा में गूंजा सुरक्षा का मुद्दा
Traffic Violation DANTEWADA : चारपहिया पर स्टंट कर मचाया बवाल, इंस्टा वीडियो से पहुंची जेल के करीब युवती!
CG News : अस्पतालों की सुरक्षा के लिए विष्णुदेव सरकार का बड़ा कदम, अब Army के हाथों में होगी Hospitals की सुरक्षा, रिटायर्ड जवान किए जाएंगे तैनात…
Man caught cutting beef in his courtyard : 7 किलो मांस जब्त, आरोपी गिरफ्तार
Raipur Ring Road Accident : राजेंद्र नगर कटरा तालाब टर्निंग पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर, एक की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bangladesh Hindu Family Death
Bangladesh Hindu Family Death : हिंदू परिवार के 4 सदस्यों की मौत: रंगपुर के बंद घर में मिले शव

Bangladesh Hindu Family Death  :फिलहाल मौत की वजह…

Jantar Mantar CJP Protest
CJP Protest Ultimatum : CJP का सरकार को अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो होगा बड़ा प्रदर्शन

CJP Protest Ultimatum  : CJP ने साफ कहा…

₹400 Crore Printing Tender
₹400 Crore Printing Tender : सरकारी मुद्रण कार्य में 400 करोड़ का खेल? टेंडर प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल

₹400 Crore Printing Tender :अब यह मामला सरकारी मुद्रण…

H1N1 Alert : दुर्ग में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 साल की बच्ची संक्रमित
H1N1 Alert : दुर्ग में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 साल की बच्ची संक्रमित

दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू (H1N1) का पहला…

Vijay Sharma : भूपेश बघेल के बयान पर डिप्टी CM का पलटवार, बोले- जनता को भ्रमित कर रहे
Vijay Sharma : भूपेश बघेल के बयान पर डिप्टी CM का पलटवार, बोले- जनता को भ्रमित कर रहे

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?