CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बालको चिमनी हादसे में गवाह को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी के साथ होटल से पकड़ा गया

बालको चिमनी हादसे में गवाह को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी के साथ होटल से पकड़ा गया

By Newsdesk Admin
16/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 16 अप्रैल 2026 |

साल 2009 के चर्चित बालको चिमनी हादसे से जुड़े मामले में गवाह को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण गवाह पृथ्वीनाथ सिंह को आरोपी सगामसेट्टी व्यंकटेश के साथ एक होटल से पकड़ा है। मामला इन दिनों न्यायालय के निर्देश पर समय-सीमा में सुनवाई के दौर से गुजर रहा है।

गौरतलब है कि वर्ष 2009 में बालको प्लांट में निर्माणाधीन चिमनी गिरने से 40 मजदूरों की मौत हो गई थी। इस मामले में जीडीसीएल कंपनी और एक चीनी कंपनी के अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है। लंबे समय से यह आरोप लग रहे थे कि गवाहों को प्रभावित किया जा रहा है, जिसके चलते कई गवाह पेशी में उपस्थित नहीं हो रहे थे।

सूचना के आधार पर पुलिस ने शहर के विभिन्न होटलों में छापेमारी की। इस दौरान एक होटल के कमरे में गवाह अपने पुत्र और आरोपी के साथ मिला। जांच में सामने आया कि कमरे की बुकिंग आरोपी पक्ष से जुड़ी कंपनी द्वारा कराई गई थी।

पूछताछ और मोबाइल जांच के दौरान कई अहम डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। आरोपी और गवाह के बीच पहले से संपर्क होने के संकेत मिले हैं, साथ ही गवाह के बयान से जुड़े दस्तावेज मोबाइल के जरिए साझा किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने सभी साक्ष्यों के साथ मामले की जानकारी न्यायालय को दे दी है।

न्यायालय में सुनवाई के दौरान गवाह को प्रभावित करने के मुद्दे पर अभियोजन पक्ष ने आपत्ति दर्ज कराई। बहस के बाद न्यायालय ने गवाही के लिए समय दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले में निष्पक्ष सुनवाई की उम्मीद और मजबूत हुई है, वहीं अन्य गवाहों की तलाश भी जारी है।

CG Police Officer Road Accident: राजस्थान में सड़क हादसे में CG के SI की मौत, रोटी बचाने की कोशिश बनी जानलेवा
Rohit Sahu MLA : राजिम कल्प कुंभ में दिव्यांग बच्चों संग पहुंचे विधायक रोहित साहू, बोले—समाज का अभिन्न हिस्सा हैं ये बच्चे
High speed car crash : बिलासपुर में स्कूटी सवार की मौत, रायगढ़ में कार की टक्कर से तीन युवक गंभीर
Manendragarh Chirmiri Road Project : एक फैसले से थमे ज़मीन के सौदे, 17.40 किमी की सड़क बदलेगी पूरे इलाके की रफ्तार
छत्तीसगढ़ पर उड़ीसा की शानदार जीत, संतोष ट्रॉफी के फाइनल राउंड में जगह पक्की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : 14 दुकानें सील, लाइसेंस फीस नहीं चुकाने पर कार्रवाई

Raipur Municipal Corporation : निगम अधिकारियों ने बताया…

Janjgir Champa Cyber Fraud
Janjgir Champa Cyber Fraud : साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन, म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार

Janjgir Champa Cyber Fraud : कानून के तहत,…

Sahara India Fraud Case
Sahara India Fraud Case : 40.78 करोड़ की ठगी मामले में फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

Sahara India Fraud Case : जांच के दौरान…

Chhattisgarh Weather Update 
Chhattisgarh Weather Update : मानसून की रफ्तार धीमी,13% कम हुई बारिश, जानिए आपके जिले का हाल

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की…

Dhamtari Police Transfer
Dhamtari Police Transfer : धमतरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP भावना पांडेय ने 8 निरीक्षकों के तबादले किए

Dhamtari Police Transfer : पदस्थापना से नागरिकों को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?