CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बेन्द्री पटेल नियुक्ति विवाद में बड़ा यू-टर्न, पुराना आदेश रद्द – प्रक्रिया फिर से शुरू

बेन्द्री पटेल नियुक्ति विवाद में बड़ा यू-टर्न, पुराना आदेश रद्द – प्रक्रिया फिर से शुरू

By Newsdesk Admin
16/04/2026
Share

सीजी भास्कर 16 अप्रैल

अभनपुर। ग्राम पंचायत बेंद्री में पटेल पद की नियुक्ति को लेकर उपजे विवाद पर न्यायालय अपर कलेक्टर, रायपुर ने महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए अपीलार्थी के पक्ष में फैसला सुनाया है. न्यायालय ने अधीनस्थ न्यायालय द्वारा पारित पूर्व के आदेश को निरस्त करते हुए अपील को स्वीकार कर लिया है.

बेंद्री ग्राम पंचायत में पटेल की नियुक्ति में छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता के प्रावधानों का पालन ना करने और आवेदक को अनुचित लाभ पहुंचाने का ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत की थी. लेकिन अनुविभागीय अधिकारी ने 18 नवंबर को लक्ष्मीनाथ साहू की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया गया था.

इस आदेश को अपीलार्थी देव कुमार साहू ने चुनौती दी थी. न्यायालय द्वारा अभिलेखों एवं प्रस्तुत तर्कों का गहन परीक्षण करने पर पाया कि पटेल नियुक्ति के लिए एक से अधिक पात्र अभ्यर्थियों की स्थिति में आवश्यक मतदान प्रक्रिया संपन्न नहीं की गई. ग्राम पंचायत के प्रस्ताव के आधार पर सीधे नियुक्ति की गई, जो विधि के विरुद्ध है.

न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि जब एक से अधिक पात्र उम्मीदवार हों, तब संबंधित भू-स्वामियों की इच्छा के अनुसार मतदान या अन्य वैधानिक प्रक्रिया अपनाना आवश्यक है. केवल ग्राम पंचायत के प्रस्ताव के आधार पर नियुक्ति करना विधिसम्मत नहीं माना जा सकता. इन तथ्यों के आधार पर अधीनस्थ न्यायालय का आदेश निरस्त कर पटेल नियुक्ति की संपूर्ण प्रक्रिया विधि अनुसार पुनः संपादित करने के लिए निर्देशित किया.

teacher deployment Chhattisgarh : प्रदेश में युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार, अब कोई भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं
भोपाल में युवक के मर्डर में दो किन्नर फरार:CCTV में कैद हुई वारदात, पुरानी रंजिश के चलते मृतक ने ही किया था पहला वार
बिलासपुर में नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट का भंडाफोड़, 5 लाख का माल जब्त
Chhattisgarh News :  प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में बस्तर के नवाचारों की खुलकर सराहना
Raipur Online Fraud Case: पार्सल डिलीवरी लिंक के बहाने महिला बैंक कर्मचारी से 84 हजार की साइबर ठगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhatapara News
Bhatapara News : महाराष्ट्र से ट्रेन में लाई जा रही अवैध शराब का भंडाफोड़, भाटापारा पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क

भाटापारा में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस…

NEET Paper Leak
NEET Paper Leak : NEET पेपर लीक के विरोध में गरियाबंद में छात्रों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

देशभर में कथित NEET Paper Leak मामले को…

Gariaband News
Gariaband News : कागजों में बना साढ़े तीन लाख का सार्वजनिक शौचालय, जमीन पर नहीं मिली एक भी ईंट, गरियाबंद की पंचायत पर गंभीर आरोप

गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत…

AAI Recruitment 2026
AAI Recruitment 2026 : एयरपोर्ट अथॉरिटी में भर्ती, 1.80 लाख तक सैलरी,​सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मैनेजर और जूनियर…

Career Guidance
Career Guidance : करियर की सही दिशा चुनने का मिला मौका, कार्यशाला में विद्यार्थियों को बताए सफलता के अहम मंत्र

उच्च शिक्षा और भविष्य की तैयारी को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?