CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » तेंदूपत्ता खरीदी से पहले फड़ मुंशी आंदोलन की तैयारी में, मानदेय बढ़ोतरी की मांग

तेंदूपत्ता खरीदी से पहले फड़ मुंशी आंदोलन की तैयारी में, मानदेय बढ़ोतरी की मांग

By Newsdesk Admin
16/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 16 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में तेंदूपत्ता फड़ मुंशियों ने अपनी मांगों को लेकर विधायक और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। फड़ मुंशियों का कहना है कि मोदी की गारंटी के तहत घोषित 25 हजार रुपए वार्षिक मानदेय दो साल बाद भी लागू नहीं हुआ है, जिससे 11 हजार फड़ मुंशी आक्रोशित हैं।

फड़ मुंशी संघ के जिला अध्यक्ष सुरजीत सेठिया के मुताबिक प्रदेश के लगभग 11 हजार फड़ मुंशी पिछले 38 सालों से लगातार अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें नियमित मानदेय तक नसीब नहीं हो पाया है, जिससे उनमें गहरी नाराजगी है। इसी के साथ उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।

ये काम करते हैं फड़ मुंशी

फड़ मुंशियों की भूमिका तेंदूपत्ता संग्रहण व्यवस्था में बेहद अहम मानी जाती है। वे न सिर्फ संग्रहण कार्य देखते हैं, बल्कि बोनस वितरण, चरण पादुका, शाखा कर्तन, बीमा योजनाओं और छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करते हैं। इन योजनाओं का सीधा लाभ ग्रामीण और आदिवासी समुदाय को मिलता है।

संघ का कहना है कि 25 हजार वार्षिक मानदेय की घोषणा से फड़ मुंशियों और उनके परिवारों में उम्मीद जगी थी, लेकिन अब तक यह सिर्फ कागजों में ही सीमित है। इससे उनकी आर्थिक और मानसिक स्थिति पर असर पड़ रहा है।

बस्तर में जल्द ही शुरू होगी खरीदी

बस्तर में जल्द ही तेंदूपत्ता संग्रहण शुरू होने वाला है। ऐसे में फड़ मुंशियों की नाराजगी का असर प्रदेश के करीब 52 लाख संग्राहकों पर पड़ सकता है, जिससे पूरी व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।

फड़ मुंशी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और वन विभाग की होगी।

Cricket Break 🛑 कप्तान रोहित शर्मा पर बड़ा हमला 🛑 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय खिलाड़ी ने कहा “उनको नहीं खेलना चाहिए, वो बेहोश हो जाएंगे”
Chhattisgarh Stamp Duty Reduction : घर खरीदने वालों के लिए राहत, छत्तीसगढ़ में 12% उपकर खत्म, विधानसभा में पास हुआ बड़ा बिल
Domestic Dispute Suicide : मानसिक प्रताड़ना से टूट गया युवक, रायगढ़ में फांसी लगाकर दी जान; ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप
शराब घोटाला: चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, 1000 करोड़ के लेन-देन का बड़ा खुलासा
पति को भाभी संग आपत्ति जनक स्थिति में देख, दो बच्चों संग बीवी ने उठाया खौफनाक कदम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Manendragarh Theft Cases
Manendragarh Theft Cases : चोरी से लोग परेशान, महिलाओं ने संभाली रात की पहरेदारी; आंदोलन की चेतावनी

Manendragarh Theft Cases :पुलिस वाहन खराब होने और…

Economic Offenders Framework
Economic Offenders Framework : विदेश भागने वाले आर्थिक अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, BRICS में भारत रखेगा बड़ा प्रस्ताव

Economic Offenders Framework :भारत 12 और 13 सितंबर…

BRICS Modi Putin Missile Deal
BRICS Modi Putin Missile Deal : BRICS में मोदी-पुतिन की मुलाकात पर टिकी नजर, मिसाइल पर हो सकती है चर्चा

BRICS Modi Putin Missile Deal : यदि भारत…

Bigg Boss 20 Controversy
Bigg Boss 20 Controversy : बिग बॉस 20 में पहले दिन ही छिड़ी जंग, निजी सवालों पर माही विज को ईशा रिखी और मैरी कॉम ने घेरा

Bigg Boss 20 Controversy : शा और मैरी…

India Rain Flood Crisis
India Rain Flood Crisis : देश के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ का कहर, बिहार में 27 लाख प्रभावित; यूपी में गंगा उफान पर

India Rain Flood Crisis : राजस्थान में मानसून…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?