CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » खारुन ब्रिज पर दौड़ी फिर से रफ्तार, मरम्मत के बाद खुला रास्ता

खारुन ब्रिज पर दौड़ी फिर से रफ्तार, मरम्मत के बाद खुला रास्ता

By Newsdesk Admin
17/04/2026
Share

सीजी भास्कर 17 अप्रैल

: रायपुर. खारुन नदी के पुराने ब्रिज की मरम्मत का काम रिकॉर्ड 16 दिनों में पूरा कर लिया गया. हालांकि इसे 30 दिन में पूरा करने का समय दिया गया था. चूंकि डेढ़ लाख वाहन हर दिन खारुन ब्रिज से गुजरते हैं, इसलिए दुर्ग और रायपुर पुलिस अलर्ट मोड में रही. दोनों जिलों के 80 से ज्यादा ट्रैफिक जवान और अधिकारी ब्रिज के दोनों हिस्से और इनसे जुड़ी सड़कों पर यातायात व्यवस्थित रखने हर दिन सुबह-शाम तैनात किए जाते रहे. दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल हर दूसरे-तीसरे दिन खुद ब्रिज पर जारी काम की रफ्तार और यातायात प्रभावित होने से बचाने जारी कायारों का निरीक्षण करके दिशा निर्देश देते रहे. रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा कि दोनों जिलों में समन्वय बनाकर यातायात जारी रखने के प्रयास किए जाते रहे. डॉ. शुक्ला ने व्यवस्था के लिए एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल की मेहनत की भी तारीफ की.

31 मार्च की रात से रोका ट्रैफिक

टाटीबंध-रायपुरा तक तैनात रहे जवान-एक अप्रैल से खारुन नदी के नये पुल की मरम्मत का काम शुरू किया गया था. हालांकि 31 मार्च को आधी रात के बाद से भारी वाहनों की आवाजाही इस पुल पर बंद की गई. छोटे वाहनों को कुम्हारी की ओर से दूसरे पुल से लाया जा रहा था, मतलब एक खुले नये पुल से दोनों ओर का ट्रैफिक चलता रहा. नीचे स्थित लघु पुल का उपयोग भी रायपुर से दुर्ग जाने के लिए करने दिया जा रहा था. रायपुर की ओर व्यवस्था बनाए रखने टाटीबंध चौक, रायपुरा ब्रिज के आसपास और सिलतरा बाईपास पर भी जवान तैनात किए जाते रहे.

शाम को ट्रायल सफल, सुबह खुलेगा ब्रिज

दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि हर दिन 70-80 जवान अधिकारी व्यवस्था संभालने में लगे रहे. रात की पाली में कर्मी कम थे लेकिन चौबीस घंटे ठेका कर्मियों ने काम किया. शाम को ब्रिज को खोलकर ट्रायल किया गया. शुक्रवार से ब्रिज खोलकर यातायात प्रारंभ कर दिया जाएगा.

Marriage fraud : शादी का झांसा, शोषण, गर्भपात कराने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा
Bastar Herbal Coffee Innovation : बस्तर का ‘वेस्ट’ अब बनेगा ‘बेस्ट, छिंद के बीजों से तैयार होगी दुनिया की पहली कैफीन मुक्त हर्बल कॉफी
Chhattisgarh High Court Order : फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वालों पर हाई कोर्ट की सख्ती, मेडिकल जांच अनिवार्य, अधिकारियों को भी तलब किया
छत्तीसगढ़ में अब जनता चुनेगी अपना महापौर, साय सरकार ने नगर पालिका अधिनियम में किया बदलाव
Mekahara Raipur surgery : चाकू से कटी मुख्य धमनी, मेकाहारा के डॉक्टरों ने समय से पहले लिख दी जिंदगी की नई कहानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh weather alert : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, कोरबा में पेड़ गिरने से 3 युवकों की मौत

सीजी भास्कर, 1 जून। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी…

Project Dadhichi Raipur Award : अंगदान-देहदान के क्षेत्र में रायपुर की बड़ी उपलब्धि

सीजी भास्कर, 1 जून। जिला प्रशासन रायपुर की अभिनव…

Open conflict in Karni Sena : 220 पदाधिकारियों के इस्तीफे के दावे पर डॉ. राज शेखावत का बड़ा जवाब

सीजी भास्कर, 1 जून। छत्तीसगढ़ में राजपूत समाज…

Bastar Monsoon 2026 : बस्तर में समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

सीजी भास्कर, 1 जून। भीषण गर्मी और उमस…

Strict action by the Mineral Department : रेत और बोल्डर से भरे 8 हाइवा जब्त, मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 1 जून। जिले में अवैध खनिज…

You Might Also Like

अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

CG Breaking : भारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों का तबादला, प्रसन्न को आयुक्त उच्च शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार, जनक पाठक भेजे गए बिलासपुर

28/08/2024
छत्तीसगढ़

Custom Milling Scam : कस्टम मिलिंग में सरकारी सिस्टम फेल, 14 राइस मिल सील, 12 हजार क्विंटल से ज्यादा धान जब्त

16/01/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

गर्मी में पेयजल आपूर्ति के लिए विधायक रिकेश की पहल से 1 करोड़ की स्वीकृति, वैशाली नगर में बोरिंग और पाईप लाईन विस्तार जल्द

24/02/2025
छत्तीसगढ़

Yogita Mandavi Judo Champion: बस्तर की बेटी ने संघर्ष को बनाया ताकत, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

28/12/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?