CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IPL के बीच क्रिकेट फैंस के लिए डबल धमाका, भारत-साउथ अफ्रीका T20 सीरीज का शेड्यूल जारी

IPL के बीच क्रिकेट फैंस के लिए डबल धमाका, भारत-साउथ अफ्रीका T20 सीरीज का शेड्यूल जारी

By Newsdesk Admin
17/04/2026
Share

सीजी भास्कर 17 अप्रैल

Contents
  • भारत-साउथ अफ्रीका T20 सीरीज
  • सीरीज का पूरा शेड्यूल
  • टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

IND W vs SA W: आईपीएल 2026 का रोमांच चरम पर है और फैंस रोजाना धमाकेदार मुकाबलों का मजा ले रहे हैं. लेकिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एंटरटेनमेंट का डोज डबल होने जा रहा है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलने उतर रही है. यह सीरीज भारतीय महिला टीम के लिए काफी अहम है क्योंकि यह इंग्लैंड दौरे और आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले उनकी आखिरी तैयारी का मौका है.

भारत-साउथ अफ्रीका T20 सीरीज

भारत-साउथ अफ्रीका T20 सीरीज का पहला मैच 17 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जाएगा. यह नाइट मैच होगा, जिसमें भारतीय फैंस के लिए मैच शुरू होने का समय रात 9:30 बजे है. वहीं, टॉस आधा घंटा पहले यानी रात 9:00 बजे होगा. भारतीय टीम फिलहाल आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है, वहीं मेजबान साउथ अफ्रीका पांचवें स्थान पर है. ऐसे में दोनों टीमें वर्ल्ड कप की तैयारी को मजबूत बनाने के लिए इस सीरीज में पूरा जोर लगाएंगी.

भारत ने अब तक महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है, इसलिए इस दौरे पर मिलने वाला अनुभव टीम के लिए काफी अहम साबित हो सकता है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा जैसी अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कुछ नई प्रतिभाएं भी शामिल हैं. बता दें, भारत ने पिछले साल महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था. ऐसे में टीम की नजर अब टी20 वर्ल्ड कप के सूखे को खत्म करने पर है.

सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • 17 अप्रैल, शुक्रवार: SA-W vs IND-W पहला T20 – रात 9:30 बजे
  • 19 अप्रैल, रविवार: SA-W vs IND-W दूसरा T20 – शाम 5:30 बजे
  • 22 अप्रैल, बुधवार: SA-W vs IND-W तीसरा T20 – रात 9:30 बजे
  • 25 अप्रैल, शनिवार: SA-W vs IND-W चौथा T20 – रात 9:30 बजे
  • 27 अप्रैल, सोमवार: SA-W vs IND-W पांचवां T20 – शाम 5:30 बजे

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा.

साउथ अफ्रीका की टीम- लॉरा वूलवार्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताजमिन ब्रिट्स, नडीन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसन, अयांडा ह्लुबी, सिनालो जाफ्ता, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, टेबोगो माचेके, एलिज-मारी मार्क्स, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लोई ट्रियोन.

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज से हटा बैन, ICC ने लिया बड़ा फैसला, लगा था ये गंभीर आरोप
शेमार जोसेफ पर यौन शोषण का गंभीर आरोप, 11 महिलाओं ने दर्ज कराई FIR, एक नाबालिग भी शामिल
IND vs ENG 1st ODI : एजबेस्टन में आज खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला
Asia Cup 2025: हार्दिक पंड्या का नया लुक एशिया कप 2025 से पहले सुर्खियों में, UAE के खिलाफ पहले मैच में दिखेगा जलवा
Shikhar Dhawan Engagement : क्रिकेटर शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन को किया शादी के लिए प्रपोज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Marigold Farming
Marigold Farming : धान छोड़ गेंदा की खेती से बदली किस्मत, गरियाबंद के किसान ने कमाए 2 लाख रुपये, अब दूसरे भी ले रहे प्रेरणा

गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड के ग्राम कसेकेरा…

Headmaster Misconduct Case : जांजगीर के स्कूल में प्रधान पाठक पर गंभीर आरोप, FIR के बाद निलंबित
Headmaster Misconduct Case : जांजगीर के स्कूल में प्रधान पाठक पर गंभीर आरोप, FIR के बाद निलंबित

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत…

Surajpur Pond Accident : खेलते-खेलते तालाब में उतरे दो बच्चे, डूबने से दर्दनाक मौत
Surajpur Pond Accident : खेलते-खेलते तालाब में उतरे दो बच्चे, डूबने से दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को एक…

Takhaptur CMO Car Accident : तखतपुर सीएमओ की कार की टक्कर से दो महिलाओं की मौत
Takhaptur CMO Car Accident : तखतपुर सीएमओ की कार की टक्कर से दो महिलाओं की मौत

बिलासपुर जिले के मुंगेली-पथरिया मोड़ के पास शनिवार…

Gariaband Bridge Collapse
Gariaband Bridge Collapse : गरियाबंद में तेज बहाव के आगे ढहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित

  लगातार हो रही भारी बारिश के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?