CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मैनपाट में गरमाया माहौल: बुलडोजर एक्शन में 16 घर ध्वस्त, विरोध के बीच पुलिस अलर्ट

मैनपाट में गरमाया माहौल: बुलडोजर एक्शन में 16 घर ध्वस्त, विरोध के बीच पुलिस अलर्ट

By Newsdesk Admin
17/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 17 अप्रैल |

सरगुजा के मैनपाट में 16 मकान अतिक्रमण कर बनाए गए थे। उन्हें खाली करने अंतिम नोटिस दिया गया था, जिसकी मियाद पूरी हो गई है। अब प्रशासनिक अमले ने शुक्रवार को अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से तोड़ना शुरू कर दिया है। पहले से मैनपाट में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिए गए थे। यह कार्रवाई मैनपाट के कमलेश्वरपुर में हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, रोपाखार में अतिक्रमण पर बने 16 मकानों को तोड़ने के लिए पहले ही प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रशासनिक अमले के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई। रोपाखार के चौक से कार्निवाल ग्राउंड के बीच बने 4 मकानों को फिलहाल तोड़ा जा रहा है। प्रशासन ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि कितने घरों को तोड़ा जाना है।

विरोध के बीच अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

प्रशासन की तरफ से अतिक्रमणकारियों को पहले कब्जा हटाने के लिए अंतिम नोटिस दिया जा चुका था। अतिक्रमण हटाने सुबह प्रशासनिक अमला पहुंचा तो खलबली मच गई। लोगों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध शुरू किया। विरोध प्रदर्शन के बीच अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह भी मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अमले की तरफ से लोगों को सामान निकालने के लिए कुछ देर की मोहलत दी गई, इसके बाद मकानों को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा है।

माल रोड के लिए हटाए जाएंगे 44 कब्जे

रोपाखार में ही पर्यटन को बढ़ावा देने माल रोड स्वीकृत किया गया है। माल रोड के लिए 44 लोगों को बेजा कब्जा हटाने का नोटिस दिया गया है। मैनपाट के रोपाखार में शासकीय जमीनों पर अतिक्रमण के कारण पर्यटन विकास के लिए भी जगह नहीं मिल पा रही है। इस कारण बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया जा रहा है।

भारत माता के प्रति प्यार उसके गीत में…’, जब मिजोरम की एक बच्ची के टैलेंट पर भावुक हुए अमित शाह
Chhattisgarh Cooperative Scam: दो समिति प्रबंधक सहित चार कर्मचारी निलंबित
Oh….my….God…. छत्तीसगढ़ की राजधानी में 32 लाख रूपये की अफीम पकड़ाई 🛑 पंजाब का यह ड्राइवर तलाश रहा था ग्राहक, पुलिस ने धरदबोचा
PNB Loan Fraud Case: 2434 करोड़ के लोन घोटाले का खुलासा, SREI की दो कंपनियां जांच के घेरे में
Murder in Raipur: बोरी से मिली युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bear Nail Seized
Bear Nail Seized : मृत भालू के नाखून काटकर ले गए, दो आरोपी गिरफ्तार

मृत भालू के नाखून (Bear Nail Seized) काटकर…

CGPSC Main Exam Result
CGPSC Main Exam Result : 795 के बजाय 608 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित, न्यूनतम अंक नहीं पाने से घट गई संख्या

सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा परिणाम (CGPSC Main Exam Result)…

Textile Sector Chhattisgarh
Textile Sector Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र देगा हरसंभव सहयोग

संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार इस क्षेत्र…

Shivprakash Rai Death
Shivprakash Rai Death : भिलाई निवासी शिवप्रकाश राय का निधन, रामनगर मुक्तिधाम में आज अंतिम संस्कार

शोक की लहर है। निधन की खबर (Shivprakash…

Illegal Liquor Seizure
Illegal Liquor Seizure : ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 358 पाव अवैध शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?