CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रोल बदलकर छाएंगे अर्जुन रामपाल, अगली फिल्म में दिखेगा बिजनेसमैन अवतार

रोल बदलकर छाएंगे अर्जुन रामपाल, अगली फिल्म में दिखेगा बिजनेसमैन अवतार

By Newsdesk Admin
17/04/2026
Share

सीजी भास्कर 17 अप्रैल

Arjun Rampal Next Film: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी के आगे बड़े-बड़े रिकॉर्ड पानी-पानी हो गए. जहां दिसंबर में पार्ट 1 का भौकाल देखने को मिला, तो अब दूसरी फिल्म ने गर्दा उड़ाया हुआ है. यह सबसे बड़ी फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है, जिसके दो पार्ट्स ने मिलकर 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा छाप लिए. जहां पहले पार्ट में अर्जुन रामपाल को कम स्क्रीन टाइम मिला था, तो दूसरे पार्ट में रणवीर सिंह ने उनसे ही असली टक्कर ली. जी हां, एक्टर ने फिल्म में मेजर इकबाल का किरदार निभाया है. पर अब उस फिल्म के बाद और भी बड़ी तैयारी कर ली है. जी हां, उनकी Amazon MX Player की सीरीज ‘बिलिनेयर’ का ऐलान हो चुका है. जिस पर अब एक बड़ा अपडेट भी सामने आ गया है.

हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, हंसल मेहता और रॉबी ग्रेवाल मिलकर अर्जुन रामपाल की सीरीज ‘बिलिनेयर’ को डायरेक्ट करेंगे. साथ ही अर्जुन रामपाल इस सीरीज में एक बहुत बड़े बिज़नेसमैन का किरदार निभाएंगे, जो UB Group के पूर्व बॉस विजय माल्या के किरदार पर बेस्ड बताया जा रहा है.

हाल ही में जानकारी मिली कि यह पहला प्रोजेक्ट है, जिसे अर्जुन रामपाल ने धुरंधर की सफलता के बाद साइन किया है. स्क्रिप्ट सुनते ही उन्होंने तुरंत हां कह दिया था. इसी रिपोर्ट से पता लगा कि, एक्टर का किरदार अलग-अलग लोगों से प्रेरित है. लेकिन यह काल्पनिक ड्रामा असल में बड़े बिजनेसमैन विजय माल्या की जिंदगी पर ही बेस्ड होगी. अर्जुन के किरदार का नाम किसी असल जिंदगी के शख्स के नाम पर नहीं रखा गया. लेकिन शो देखने के बाद लोग खुद ही सारी कड़ियां जोड़ सकेंगे. इस रोल के लिए अर्जुन रामपाल को अपना अंदाज भी पूरी तरह बदलना होगा, जानकारी मिली कि एक्टर अपना वजन बढ़ाएंगे और दाढ़ी भी रखेंगे. साथ ही मेकर्स उन्हें एक बेहद शानदार और स्टाइलिश लुक देना चाहते हैं.

अर्जुन रामपाल अपने प्रोजेक्ट Billionaire से पहली बार हंसल मेहता के साथ कोलैबोरेट करने जा रहे हैं. वहीं, यह पहली बार है जब दो डायरेक्टर्स एक साथ काम कर रहे होंगे. कहा जा रहा है कि अर्जुन रामपाल मई से अपनी तैयारी शुरू करेंगे. वहीं, अगस्त में डायरेक्टर के ‘एक्शन’ कहने से पहले वो इस पर तीन महीने लगाएंगे. दरअसल इस किरदार के कई पहलू हैं. वह अपनी जरूरतों के हिसाब से बिजनेस के नियम बदल देता है. आखिरकार, इसी वजह से उसका पतन हो जाता है. अर्जुन को कई वर्कशॉप्स में हिस्सा भी लेना होगा.

Bigg Boss Tanya Mittal News: बॉडीगार्ड्स पर बनी रील से भड़के भाई, इनफ्लुएंसर को मिली धमकी
विधायक रिकेश ने किया आह्वान, कहा – भिलाइयंस सपरिवार फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ 25-26 को अवश्य देखने चलें
दिशा सालियान के पिता बॉम्बे HC पहुंचे, CBI जांच की मांग की
Mirzapur The Movie Starcast Fees : किसने ली कितनी फीस? पंकज त्रिपाठी सबसे आगे, जानिए पूरी स्टारकास्ट की कमाई
Dhurandhar Movie : पैन-इंडिया एक्शन का फॉर्मूला टूटा, साउथ सिनेमा से आगे निकला धुरंधर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba DMF Inspection
Korba DMF Inspection : आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी, 8 की जगह लगा 6 MM सरिया; सब इंजीनियर पर FIR और निलंबन के निर्देश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता…

Chhattisgarh Road Accident
Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसों में 3 मौतें, तेज रफ्तार बनी काल, दुर्ग में कार पेड़ से भिड़ी, बालोद में स्कॉर्पियो ने राजमिस्त्री को कुचला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बालोद जिले में हुए…

Justice Krishn Ram Mahapatra
Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश (Justice…

Mahtari Vandan Scheme
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

महतारी वंदन योजना में अपात्र हितग्राहियों के खिलाफ…

Chhattisgarh Patwari Recruitment
Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?