CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पानी की तलाश में जंगल छोड़ गांव पहुंचे हाथी, फसलें तबाह

पानी की तलाश में जंगल छोड़ गांव पहुंचे हाथी, फसलें तबाह

By Newsdesk Admin
17/04/2026
Share

सीजी भास्कर 17 अप्रैल

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार शाम हाथियों का एक बड़ा दल सड़क किनारे देखा गया, जिससे काफी देर तक के लिए आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। हाथियों के सड़क पार कर दूसरे जंगल में जाने के बाद ही वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू हो सकी। जिले में सैकड़ों की संख्या हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों की संख्या अब 133 तक पहुंच चुकी है। हाथियों के इस दल में 31 नर, 67 मादा के अलावा 35 शावक शामिल हैं। सबसे अधिक हाथी छाल रेंज के बोजिया में 35, पोटिया में 30, छाल में 13, लैलूंगा के आमापाली में 13, आमगांव में 15 के अलावा अलग-अलग रेंज में हाथियों का दल विचरण कर रहा है।

हाथियों के इसी दल में से गुरुवार शाम 10 हाथियों का एक समूह सड़क किनारे आ पहुंचा था, जिससे कुछ देर तक इस मार्ग में आवागमन बंद रहा। हाथियों का यह दल आमगांव परिसर 368 आरएफ जंगल से निकलकर रायगढ़ रोड को पार कर 367 आरएफ जंगल की ओर गया, जिसके बाद ही इस मार्ग में वाहनों का परिचालन शुरू हो सका।

मौके पर मौजूद वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीम ने शेरवन, दर्रीडीह, ओंगना, पोटिया, खलबोरा समेत आसपास के अन्य गांवों के लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीम हाथियों के दल पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।

विदित रहे कि धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों की संख्या अधिक होने के चलते हाथी प्रभावित गांवों के ग्रामीणों में न केवल दहशत का माहौल है, बल्कि हाथियों द्वारा लगातार किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

हाथियों के झुंड ने फसल को पहुंचाया नुकसान

बीती रात हाथियों के दल ने 14 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। हाथियों के विचरण से क्षेत्रवासियों में डर का माहौल है।

चुनाव-प्रचार के दौरान बढ़ा BP, अस्पताल में तोड़ दिया दम, तीसरी बार चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी का हार्ट अटैक से निधन, समर्थकों में पसरा मातम
Mahanadi Jal Vivad : महानदी से ओडिशा ने मांगा गर्मियों में बेसिन से अधिक पानी, छत्तीसगढ़ असहमत
CG Breaking News : 5 जिलों के पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, 14 सहायक उप निरीक्षक, 22 प्रधान आरक्षक समेत 84 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, IG ने जारी किया आदेश
iPhone Air Discount: ब्लैक फ्राइडे में धमाका—अल्ट्रा-स्लिम iPhone पर ₹11,000 तक की बचत, पहली बार इतना बड़ा ऑफर
Amit Shah Bastar Visit : दौरे से पहले सख्त पहरा, भीतर सुलगते सवाल, बस्तर आज सुरक्षा से विकास तक के मोड़ पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : 14 दुकानें सील, लाइसेंस फीस नहीं चुकाने पर कार्रवाई

Raipur Municipal Corporation : निगम अधिकारियों ने बताया…

Janjgir Champa Cyber Fraud
Janjgir Champa Cyber Fraud : साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन, म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार

Janjgir Champa Cyber Fraud : कानून के तहत,…

Sahara India Fraud Case
Sahara India Fraud Case : 40.78 करोड़ की ठगी मामले में फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

Sahara India Fraud Case : जांच के दौरान…

Chhattisgarh Weather Update 
Chhattisgarh Weather Update : मानसून की रफ्तार धीमी,13% कम हुई बारिश, जानिए आपके जिले का हाल

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की…

Dhamtari Police Transfer
Dhamtari Police Transfer : धमतरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP भावना पांडेय ने 8 निरीक्षकों के तबादले किए

Dhamtari Police Transfer : पदस्थापना से नागरिकों को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?