CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » विवादों में घिरे CMO का तबादला, पार्षदों ने फैसले को बताया सही

विवादों में घिरे CMO का तबादला, पार्षदों ने फैसले को बताया सही

By Newsdesk Admin
18/04/2026
Share

सीजी भास्कर 18 अप्रैल

बलरामपुर। नगर पालिका में लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच आखिरकार राज्य शासन ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) प्रणव राय का स्थानांतरण कर दिया है। यह कार्रवाई उनके खिलाफ लगे गंभीर आरोपों और बढ़ते जनप्रतिनिधियों के विरोध के बाद की गई है।

अभद्र भाषा और धमकी के आरोपों से गरमाई नगर पालिका राजनीति

दरअसल, CMO प्रणव राय पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और पार्षदों को धमकाने के आरोप लगे थे। मामले ने उस समय तुल पकड़ लिया, जब एक कथित कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस रिकॉर्डिंग के सामने आने के बाद नगर पालिका की राजनीति और प्रशासनिक माहौल काफी गर्म हो गया था।

भाजपा के कई पार्षदों ने खुलकर CMO के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और उनके व्यवहार को लेकर कड़ी आपत्ति जताई थी। पार्षदों का आरोप था कि CMO का रवैया जनप्रतिनिधियों के प्रति अपमानजनक रहा है, और इससे कामकाज भी प्रभावित हो रहा था। इस संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों और शासन स्तर पर शिकायतें भी की गई थीं।

विवाद बढ़ने पर शासन ने लिया फैसला, CMO का किया गया तबादला

लगातार बढ़ते विवाद और जनप्रतिनिधियों में नाराजगी को देखते हुए अंततः राज्य शासन ने मामले में हस्तक्षेप किया। इसके बाद विवादित CMO प्रणव राय का बलरामपुर नगर पालिका से तमनार नगर पालिका में स्थानांतरण कर दिया है। पार्षदों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि अब नगर पालिका में कार्य व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी।

बिना नंबर बाईक सड़क पर, भिलाई के सेक्टर-4 में पैदल जा रही महिला को मारी ठोकर, जुर्म दर्ज
राजधानी की 56 बस्तियों में सक्रिय हैं ईसाई मिशनरियां, कमजोर तबके को बनाया जा रहा निशाना: संघ ने खोले संस्कार केंद्र
Gold Silver Price Drop : सस्ते दामों से बाजार में बढ़ी खरीदारी
भिलाई विधायक देवेंद्र की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
Alleged audio of BJP MLA goes viral : ‘भूपेश फिर CM बनेंगे’, रेणुका सिंह ने बताया AI जनरेटेड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

POCSO Case
POCSO Case : नाबालिग छात्रा के साथ क्या हुआ, जांच आगे बढ़ी तो शिक्षक पर गंभीर आरोप में हुई गिरफ्तारी

पेंड्रा में नाबालिग छात्रा से जुड़े मामले ने…

Heroin Smuggling
Heroin Smuggling : स्कूल और कॉलेज के आसपास किसे बना रहा था निशाना, पुलिस ने हेरोइन के साथ युवक को दबोचा

जब स्कूल और कॉलेज के आसपास संदिग्ध गतिविधियों…

Nitrazepam Tablets
Nitrazepam Tablets : प्रतिबंधित नशीली गोलियों का जाल कैसे बिछा रहे थे दो युवक, पुलिस ने मौके पर ही दबोचा

गंजपारा इलाके में लोगों के बीच यह चर्चा…

Industrial Accident
Industrial Accident : प्रकाश इंडस्ट्रीज में बड़ा हादसा, चैनल गिरने से तीन श्रमिक घायल

चांपा स्थित एक औद्योगिक इकाई में देर रात…

पहले टी20 में भारत की मजबूत शुरुआत, जिम्बाब्वे के 126 रन के जवाब में अभिषेक शर्मा का विकेट गिरा

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?