CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जल जीवन मिशन फेल? मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी प्यासा गांव, दत्तक जनजाति के लोग मीलों दूर से ला रहे पानी

जल जीवन मिशन फेल? मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी प्यासा गांव, दत्तक जनजाति के लोग मीलों दूर से ला रहे पानी

By Newsdesk Admin
18/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 18 अप्रैल |

Contents
  • मुख्यमंत्री की फटकार भी रही बेअसर
  • तकनीकी चूक या लापरवाही?
  • ​जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ता विभाग

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. जल जीवन मिशन के दावों की पोल गौरेला विकासखंड की ग्राम पंचायत चुकतीपानी में खुलती नजर आ रही है. जहां एक ओर सरकार हर घर नल से जल पहुंचाने का दम भर रही है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले बैगा आदिवासी आज भी बूंद-बूंद पानी के लिए मीलों का सफर तय करने को मजबूर हैं.

मुख्यमंत्री की फटकार भी रही बेअसर

​मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते वर्ष मई 2025 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने सीधे उनसे पानी की समस्या की शिकायत की थी. मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद इंजीनियर को कड़ी फटकार लगाते हुए जल्द समाधान के निर्देश दिए थे. लेकिन विडंबना है कि साल भर बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है.

तकनीकी चूक या लापरवाही?

​चुकतीपानी का बाजारडाड़ क्षेत्र, जो मैकल पर्वत की तराई में बसा है, अपनी जटिल भौगोलिक स्थिति के कारण कम भूजल स्तर (Groundwater level) की समस्या से जूझ रहा है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) ने यहां की भौगोलिक स्थिति को नजरअंदाज किया. ​मौके पर अधूरी बोरिंग या पर्याप्त गहराई तक बोरिंग ही नहीं की गई जिसका नतीजा यह हुआ कि भूजल स्तर पहले से कम था और गर्मियों की शुरुआत में जल स्तर नीचे गिरते ही नल सूख गए. यहां एक ही स्थान पर तीन हैंडपंप और बोरिंग कर दी गई है, जिसके कारण ग्रामीणों को बहुत दूर से चलकर पानी के लिए आना पड़ता है.
​
​बैगा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सीता राम बैगा और स्थानीय समिति के अध्यक्ष प्रेम लाल बैगा ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि पिछले साल ‘अमानानाला’ से लिफ्ट सिस्टम के जरिए पानी लाने का वादा किया गया था. पाइपलाइन भी बिछाई गई, लेकिन उसमें आज तक पानी की एक बूंद नहीं टपकी. आज भीषण गर्मी में इंसान तो क्या, मवेशियों के लिए भी पीने का पानी जुटाना चुनौती बन गया है.

​जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ता विभाग

​जब इस अव्यवस्था पर सवाल उठाए गए, तो PHE विभाग के कार्यपालन अभियंता (EE) उनका कहना है कि उन्होंने फरवरी 2026 में यह प्रोजेक्ट पंचायत को हैंडओवर कर दिया है. आगे की जिम्मेदारी पंचायत अपने स्तर से देखेगी, गांव से सूचना प्राप्त हुई तो हमने अपने स्टाफ को वहां भेजा है. इस दौरान कुछ जगह कमियां पाई गई है, उन्हें हर संभव प्रयास कर दूर किया जा रहा है. साथ ही हैंडपंप को दुरुस्त करने का काम तत्काल कर रहे है. आगे भी पानी की समस्या हुई तो निराकरण किया जाएगा.

सवाल यह उठता है कि ​जब इंफ्रास्ट्रक्चर से पानी ही नहीं निकल रहा, तो ग्राम पंचायत सूखे पाइपों और नलों का क्या करेगी? ​संरक्षित जनजाति में आने वाले बैगा परिवारों की संवेदनहीनता को दर्शाती है. यदि तत्काल प्रभाव से गहराई तक बोरिंग या स्थायी जल स्रोत की व्यवस्था नहीं की गई, तो इस साल की गर्मी भी इन परिवारों के लिए किसी त्रासदी से कम नहीं होगी. क्या सरकार का ‘जल जीवन मिशन’ केवल आंकड़ों तक सीमित रहेगा या इन आदिवासियों की प्यास बुझेगी?

ST संग्रह में छत्तीसगढ़ की छलांग, अप्रैल में 4135 करोड़ रुपये आए, CM साय क्या बोले?
Cow Dragging Viral Video NH-130: बोदरी-तिफरा रोड पर इंसानियत को झकझोरता दृश्य, मृत गौवंश को ई-ऑटो से घसीटा गया
Schedule of Rates : नगरीय निकायों में भी लोक निर्माण विभाग का नवीन एसओआर प्रभावशील
‘लुटियन जमात’ और ‘खान मार्केट गैंग’ से हैरान हूं’, पीएम मोदी ने NXT Conclave में क्यों कही ये बात
RTE Reimbursement Scam Durg 2026: निजी स्कूलों को अतिरिक्त भुगतान की जांच में सुस्ती, रिपोर्ट पर टिकी नजर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

5 AI Tools to Increase Productivity : ChatGPT ही नहीं! ये 5 AI टूल्स बदल रहे काम करने का तरीका

सीजी भास्कर, 04 जून। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का…

Lightning wreaks havoc in Chhattisgarh : 3 महिलाओं की मौत, 5 दिन मौसम अलर्ट

सीजी भास्कर, 04 जून। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी…

Aamir khan third marriage : 61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनेंगे, 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग लेंगे सात फेरे

सीजी भास्कर, 04 जून। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट…

Action to remove encroachment : अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34 मकानों को किया ध्वस्त

सीजी भास्कर, 04 जून। जिले में वन भूमि पर…

Illegal liquor sale at Biryani Centre : आबकारी विभाग ने किया भंडाफोड़

सीजी भास्कर, 04 जून। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराजनीति

CM’s statement on Vande Mataram controversy : कांग्रेस पर हमला, बोले- “देश इसका अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगा”

29/05/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

07/02/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Census 2027 Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—हर घर तक पहुँचे गणना, एक भी परिवार न छूटे

18/02/2026
Goa Nightclub Fire
देश-दुनिया

Goa Nightclub Fire :  गोवा आग हादसा मामले में बड़ा एक्शन, 4 गिरफ्तार, 3 अधिकारी सस्पेंड

08/12/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?