CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में समुद्र के नीचे बनेगी 20 किलोमीटर लंबी सुरंग, आज से शुरू होगी खुदाई

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में समुद्र के नीचे बनेगी 20 किलोमीटर लंबी सुरंग, आज से शुरू होगी खुदाई

By Newsdesk Admin
04/07/2026
Share

मुंबई और अहमदाबाद के बीच प्रस्तावित देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में भूमिगत सुरंग निर्माण का कार्य शुरू होने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को मुंबई के विक्रोली से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) तक बनने वाली सुरंग की खुदाई का शुभारंभ करेंगे। इस परियोजना में पहली बार अत्याधुनिक टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) का उपयोग किया जाएगा।

परियोजना के तहत कुल 20.37 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाई जाएगी, जिसमें लगभग 7 किलोमीटर हिस्सा समुद्र के नीचे से होकर गुजरेगा। यह सुरंग जमीन से करीब 65 मीटर की गहराई पर तैयार की जाएगी। इसके लिए जर्मनी में निर्मित दो विशेष टनल बोरिंग मशीनों का उपयोग किया जाएगा, जिन्हें समुद्री मार्ग से भारत लाया गया था।

यह सुरंग बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स और शिलफाटा को आपस में जोड़ेगी। कुल 15.4 किलोमीटर हिस्से की खुदाई टीबीएम के जरिए की जाएगी, जबकि शेष 4.8 किलोमीटर हिस्से का निर्माण ड्रिल-एंड-ब्लास्ट तकनीक से पहले ही पूरा किया जा चुका है। पहली मशीन विक्रोली से बीकेसी की ओर लगभग 5.8 किलोमीटर लंबी सुरंग तैयार करेगी, जबकि दूसरी मशीन सावली से विक्रोली तक 9.7 किलोमीटर हिस्से की खुदाई करेगी। इसी हिस्से में समुद्र के नीचे की लगभग 7 किलोमीटर लंबी सुरंग भी शामिल होगी।

अधिकारियों के अनुसार, रेल मंत्री एक बटन दबाकर टनल बोरिंग मशीन के संचालन की शुरुआत करेंगे। वर्तमान में पहली मशीन विक्रोली में लगभग 56.6 मीटर की गहराई पर स्थापित है, जबकि दूसरी मशीन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दोनों मशीनों की क्षमता प्रति माह लगभग 300 मीटर सुरंग खोदने की है।

परियोजना पूरी होने के बाद मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेनें 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा और यात्रियों को तेज एवं आधुनिक रेल सुविधा मिलेगी।

‘अगले चैत्र नवरात्रि तक लाल आतंक से मुक्त होगा बस्तर, छत्तीसगढ़ में बोले गृहमंत्री अमित शाह
दो बीवियां, तीन बच्चे और तीसरी दुल्हन की एंट्री, दूल्हे का तिकड़म, शादी भी की और…
बिहार वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी: चुनाव आयोग को मिली समीक्षा जारी रखने की अनुमति, विपक्ष को झटका
Forced Conversion Marriage : सख्त हुआ धर्मांतरण कानून, धर्म छिपाकर की गई शादी अब होगी अमान्य
Project Sankalp Education: छात्रावासी बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की ओर बढ़ता एक सशक्त कदम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IND vs ENG 2nd T20 : दूसरे टी20 पर भी वरुण देव का साया, ओल्ड ट्रैफर्ड में मौसम बढ़ाएगा श्रेयस की टेंशन!

सीजी भास्कर, 04 जुलाई :  भारत और इंग्लैंड…

Balod DMF Irregularities : बालोद के हाई स्कूल में अधूरे निर्माण पर जांच के निर्देश

सीजी भास्कर, 04 जुलाई। बालोद जिले के आदिवासी…

Bilaspur Rape Case : शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म का आरोप, आरक्षक गिरफ्तार

Bilaspur Rape Case

Ignite English Medium School : अटैच शिक्षकों की वापसी से इग्नाइट इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाई पर संकट, अभिभावकों ने उठाए सवाल

सीजी भास्कर, 04 जुलाई :  इग्नाइट इंग्लिश मीडियम…

Raipur Fraud Case : जमीन और सरकारी नौकरी का झांसा देकर 7.55 लाख की ठगी

Raipur Fraud Case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?