CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बेटी जन्मी तो लगा पेड़: बिहार का एक गांव, जहां बेटियों से खिलखिलाते हैं पेड़ और परिवार

बेटी जन्मी तो लगा पेड़: बिहार का एक गांव, जहां बेटियों से खिलखिलाते हैं पेड़ और परिवार

By Newsdesk Admin
05/06/2025
Share

सीजी भास्कर 5 जून बिहार के भागलपुर जिले का एक गांव देशभर के लोगों को यह संदेश देता है कि पर्यावरण के लिए पेड़ और समाज के लिए बेटियां कितनी महत्वपूर्ण है. जब भी बेटी के जन्म की बात होती है तो नवगछिया के धरहरा गांव का जिक्र जरूर होता है. इस गांव में बेटी के जन्म पर वृक्षारोपण की परंपरा सदियों से चलती आ रही है. धरहरा गांव में बेटियों के जन्म पर फलदार वृक्ष लगाए जाते हैं.

यह परंपरा उस दौर से चली आ ही है जब बेटियों को कोख में ही या जन्म के बाद मार दिया जाता था, लेकिन इस गांव ने ऐसा करने वालों के मुंह पर हमेशा कड़ा तमाचा मारा है.बेटी के जन्म पर वृक्षारोपण की अनोखी परंपरा से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2010 से 2013, यानी 4 साल तक लगातार इस गांव का दौरान किया. विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बेटी के नाम पर पौधारोपण किया, लेकिन अब एक दशक से अधिक हो गए हैं और सीएम नीतीश भी धरहरा गांव को भूल गए हैं, इसके बावजूद परंपरा जारी है. आज भी बेटी के जन्म पर वृक्षारोपण किया जाता है.बेटी के जन्म पर लगाते हैं फलदार पेड़जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर गंगा के पार नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत धरहरा गांव में बेटियों के जन्म पर पौधा रोपण किया जाता है.

दशकों से यह परंपरा चली आ रही है. आलम यह है कि गांव में पेड़ पौधे हैं या पेड़ पौधों में गांव है यह पता नहीं चलता है, जो पर्यावरण के दृष्टिकोण से काफी फायदेमंद है. यह गांव संदेश देता आया है कि जिस तरह से पर्यावरण के लिए पेड़ पौधे जरूरी हैं. उसी तरह बेहतर समाज के निर्माण के लिए बेटियां जरूरी हैं.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार धरहरा गांव की इस परंपरा से प्रभावित होकर साल 2010 में 6 जून को यहां पहुंचे थे. उन्होंने सौरभ कुमार की पुत्री लवी कुमारी के नाम पर दशहरी आम का पेड़ लगाया था जो अब फलदार हो चुका है. इसके बाद 2011 में भी वह यहां आये. तब धरहरा के समीप लत्तीपाकर गांव में आम का पेड़ लगाया था.

यहां उन्होंने मुकेश कुमार की बेटी रिमू राज के नाम पर आम का पेड़ लगाया था इसके साथ ही कई बच्चियों के नाम पर पेड़ लगाए गए. उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस गांव को भूल गए. 13 साल बीत गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांव नहीं पहुंचे. लोगों को उम्मीद है कि एक बार नीतीश जी आएं और देखें कि उनके द्वारा लगाया गया पेड़ कितना विकसित हुआ है. लोगों ने कहा कि क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा है वो आएंगे तो क्षेत्र विकसित होगा.

सदियों पुरानी है परंपरालवी कुमारी ने कहा कि बेटियां अब किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं. यहां अच्छी परंपरा है कि बेटियों के जन्म पर पेड़ लगाए जाते हैं. मुख्यमंत्री इस गांव को अब भूल गए हैं. जब वह आते थे यहां विकास होता था, लेकिन अब विकास नहीं होता है. हमारे पिताजी और समाज के लोगों ने सभी पेड़ों की अच्छे से देखभाल की. अब इसके फलों को बेचकर लोग कमाई भी कर रहे हैं और बेटियों को पढ़ा रहे हैं.

Alok Joshi : एक्शन मोड में केंद्र सरकार! कौन हैं आलोक जोशी, जो संभालेंगे NSAB चीफ की कमान
अखिलेश और ब्रजेश पाठक के विवाद के बीच सीएम योगी की पहली प्रतिक्रिया, सपा चीफ को दी नसीहत
लंचबॉक्स में तमंचा छिपा स्कूल पहुंचा छात्र, क्लास में टीचर को मारी गोली – शिक्षकों में आक्रोश
Incouraging News :अब इस राज्य की कामकाजी महिलाओं को भी मिलेगी पीरियड लीव की सुविधा, भारत के सिर्फ इन चार राज्यों में महिलाओं को मिलती है यह लीव, नहीं कटते छुट्टी के पैसे…
PM Modi Speech on Sardar Patel Jayanti : “जिस दिन वंदे मातरम को काटा गया, उसी दिन विभाजन की नींव रख दी गई” – PM मोदी का तीखा बयान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tribal Welfare Employees Protest
Tribal Welfare Employees Protest : लंबित वेतन नहीं मिलने पर चक्काजाम का ऐलान

Tribal Welfare Employees Protest :रोटेशन फार्मूले पर वेतन…

Raigarh Rape Case
Raigarh Rape Case : शादी का झांसा देकर किया शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Rape Case : ऐसे मामलों में दोषियों…

108 Ambulance Employees Protest 
108 Ambulance Employees Protest : बकाया वेतन और ग्रेच्युटी की मांग, कलेक्टर से लगाई गुहार

108 Ambulance Employees Protest : कर्मचारियों ने चेतावनी…

Dhamtari Road Accident
Dhamtari Road Accident : अनियंत्रित बाइक की टक्कर से चालक की जान गई

Dhamtari Road Accident : राहगीरों की सूचना के…

Bilaspur Group Clash
Bilaspur Group Clash : दो गुटों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 लोग घायल

Bilaspur Group Clash :पुलिस का कहना है कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?