CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, दो लड़के-दो लड़कियां, पति बोला- “ये चमत्कार है”

महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, दो लड़के-दो लड़कियां, पति बोला- “ये चमत्कार है”

By Newsdesk Admin
09/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 09 जून। एक 24 साल की महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। इनमें दो लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं। खास बात ये है कि महिला पहली बार मां बनी है। मामला हरियाणा के सिरसा का है।

डिलीवरी के बाद अब सभी बच्चे और मां रज्जो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। परिवार में खुशी का माहौल है, बच्चों की दादी और परदादी के साथ नानी भी उनकी देखभाल के लिए पहुंच गईं हैं। दिन भर पूरा परिवार बच्चों को संभालने में लगा रहता है।

डॉक्टरों के लिए भी यह केस काफी चुनौतीपूर्ण और खास रहा, क्योंकि डिलीवरी काफी रिस्की थी। वहीं बच्चों के पिता ने कहा कि हमारे लिए ये किसी चमत्कार की तरह है, हम में से किसी को भी इसकी उम्मीद नहीं थी, परिवार में सब खुश हैं।

आपको बता दें कि वर्ष 2024 में सिरसा के टीटू खेड़ा गांव के सोनू की शादी ऐलनाबाद के केशुपुरा गांव की रज्जो के साथ हुई थी। सोनू खेती बाड़ी और मजदूरी का काम करते हैं। सोनू के परिवार में 6 सदस्य हैं पत्नी, मां राज रानी, भाई कर्ण, बहन सुनीता और दादी गुड्डी देवी। पिता की कुछ सालों पहले मौत हो चुकी है।

सोनू ने बताया की प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने वह रज्जो को सिरसा के सरकारी अस्पताल में ले गए थे, जहां पर डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड के बाद बताया था कि तीन बच्चे हैं। तब हमें यकीन नहीं हुआ तो हमने फिर 2-3 बार प्राइवेट अस्पताल में जांच कराई, जहां डॉक्टरों ने कहा कि तीन नहीं चार बच्चें हैं, मां को देखभाल और परहेज की बहुत जरूरत है।

रज्जो ने बताया कि जब चार बच्चों का पता चला तो पूरा परिवार उनकी देखभाल में लग गया। मेरा जो भी खाने का मन होता ये (सोनू) मुझे लाकर देते, मेरा पूरा ख्याल रखते और मुझे हिम्मत देते थे, साथ ही परिवार ने भी इस दौरान मेरा पूरा साथ दिया।

सोनू और उनका पूरा परिवार 14 मई को रज्जो को सिविल अस्पताल लेकर पहुंच गया था, डिलीवरी भी इस दिन होनी थी, उनका पूरा परिवार दुआ कर रहा था कि सब कुछ नॉर्मल हो जाए।

इस बारे में सिविल अस्पताल सिरसा के गायनोकॉलोजिस्ट डॉ. राहुल गर्ग बताते हैं कि जैसे ही रज्जो अस्पताल में पहुंची तो पूरा स्टाफ एक्साइटेड था क्योंकि ये काफी यूनीक केस था। डिलीवरी के वक्त ब्लीडिंग न रुकने से ओटी में सब डर गए थे।

उस दिन अस्पताल का माहौल ऐसा था की OT के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। बाद में ब्लीडिंग रुक गई तो सबने राहत की सांस ली। जैसे ही हमने परिवार को ओटी से बाहर आकर बताया कि सब कुछ ठीक है और मां के साथ बच्चे भी ठीक हैं, तो परिवार के सभी सदस्यों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।

Defamation Case : एक टिप्पणी से बढ़ा विवाद, अब अदालत तक पहुंचा मामला, शिक्षक को भेजा गया नोटिस
Dairy Farming : रिकॉर्ड टूट गया! भारत की भैंस राधा ने दिया 35 किलो 669 ग्राम दूध, नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड में
PSC Petition Dismissed : पीएससी अभ्यर्थी पति ने दायर की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका, कोर्ट ने खारिज की
Lady SI vs Senior Citizen : पार्किंग को लेकर महिला SI और बुजुर्ग भिड़े, मंचा बवाल और FIR दर्ज
Ganja and liquor seized in Bhilai : 12 किलो गांजा और 62 पौआ शराब जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?