सीजी भास्कर, 30 मई। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सराफा व्यापारी से करीब 70 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. आरोपी के पिता लंबे समय तक व्यापारी की दुकान में काम करते रहे थे, जिसके चलते उसने पुराने भरोसे का फायदा उठाकर विश्वास जीता. इसके बाद वह कथित तौर पर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गया. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. (Absconding with jewellery worth Rs 70 lakh)
जानकारी के मुताबिक, सराफा कारोबारी जसराज जैन को करीब 70 लाख रुपए की चपत लगाने वाला आरोपी हेमंत सोनी पीडब्ल्यूडी विभाग में कर्मचारी है. आरोपी के पिता वर्षों तक जसराज जैन की दुकान में ईमानदारी से नौकरी की थी, जिससे उनके बीच भरोसा मजबूत हो गया था. इसी कारण हेमंत का दुकान में आने-जाने लगा रहा. बाद में कारोबारी लाखों रुपए के कीमती जेवरात भी छोड़कर चले जाता था. लगभग दो महीना पहले युवक करीब 70 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गया.
व्यापारी ने जब उसे फोन किया तो उसका मोबाइल नंबर बंद मिला. काफी दिनों तक आरोपी का पता नहीं चलने पर व्यापारी को ठगी (Absconding with jewellery worth Rs 70 lakh) का एहसास हुआ. पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है. वहीं आरोपी के परिजनों की ओर से भी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाशी में जुट गई है.




