CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई सिरसा गेट में हादसा, रेत लोडेड ट्रक की चपेट में आने से सिविल ठेकेदार की मौत, महिला कामगार घायल

भिलाई सिरसा गेट में हादसा, रेत लोडेड ट्रक की चपेट में आने से सिविल ठेकेदार की मौत, महिला कामगार घायल

By Newsdesk Admin
07/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 07 दिसंबर। आज सुबह 9 बजे सिरसा गेट अंडरपास के समीप रेत से भरी ट्रक की चपेट में आने से सिविल ठेकेदार की दर्दनाक मौत हो गई। ठेकेदार काम से महिला कामगार को लेकर बाईक मे जा रहा था तभी ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी। घटना में महिला कामगार को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद पुरानी भिलाई पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे के आसपास भिलाई-3 के सिरसा गेट रेलवे अण्डरब्रिज में बड़ा हादसा हो गया। सिरसा कला की ओर से भिलाई-3 की दिशा में आ रही रेत से भरी 14 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी 19 बीजी 6068 ने जी केबिन से महिला कामगार को लेकर बाईक क्रमांक सीजी 05 एस 8757 से आ रहे ठेकेदार रमेश ठाकुर को चपेट में ले लिया। पहिए के नीचे आने से रमेश बुरी तरह से कुचला गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठी महिला ठोकर से दूर जा गिरी। उसे भी चोट आई है। घटना के बाद सिरसागेट पर जाम लग गया। हादसे के बाद बीच सड़क पर ट्रक के खड़े हो जाने से अण्डरब्रिज के दोनों ओर लंबा जाम लगा। भिलाई-3 थाना और यातायात पुलिस की टीम सूचना पर पहुंची। इसके बाद शव को मरच्यूरी रवाना किया गया और हादसे की जिम्मेदार ट्रक को बाहर निकाल चालक को हिरासत में लिया गया है।

मंदिर में मधुमक्खियों का हमला: धमतरी में 10 घायल, डॉक्टर के शरीर पर 1500 डंक के निशान, ICU में भर्ती..
पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत में तीन दिनों के राजकीय शोक का ऐलान, सरकारी भवनों पर तीन दिनों तक झुका रहेगा तिरंगा
SSP ने पुलिस महकमे में की बड़ी सर्जरी, सब इंस्पेक्टर सहित ढाई सौ से अधिक पुलिस कर्मियों की निकाली Transfer लिस्ट, अपराध पर नकेल कसने व्यापक तबादला, देखिए सूची…
Cows Death Case: अधूरी रिपोर्ट देख भड़के चीफ जस्टिस, हाईकोर्ट ने कहा – सरकार का शपथपत्र सिर्फ दिखावा, न मवेशियों का ब्योरा न व्यवस्था की जानकारी
The coupling suddenly broke : मालगाड़ी की अचानक टूटी कपलिंग, 25 डिब्बे हुए अलग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dahi Handi 2026
Dahi Handi 2026 : 15 लाख की दही हांडी के लिए मचेगी होड़, बी प्राक-लखबीर सिंह लक्खा लगाएंगे भक्ति का तड़का

रायपुर में जन्माष्टमी का उत्साह इस बार कुछ…

Smart Meter
Smart Meter : बिजली बिल बढ़ा, टैरिफ महंगा और अब निजीकरण की तैयारी! Aap ने सरकार को घेरा

बिजली के बढ़ते खर्च को लेकर सरकार पर…

Ganja Seized
Ganja Seized : घर में छिपाकर रखा था 6.761 किलो गांजा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही कार्रवाई…

OBC Census
OBC Census : OBC के लिए अलग कॉलम नहीं, विनोद चंद्राकर ने केंद्र की नीयत पर उठाए सवाल

जातिगत जनगणना को लेकर देश में बहस (OBC…

Pendra Road
Pendra Road : गड्ढे भरते-भरते थक गया PWD, बारिश में फिर खुल गई सड़क की पोल

सड़क की हालत (Pendra Road) लगातार सवाल खड़े…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?