CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पति की मौत बाद अनुकम्पा नियुक्ति के लिए सिंचाई विभाग के दफ्तर पहुंचीं उसकी तीन-तीन पत्नियां 🛑 अफसर भी चकराए, तीनों का दावा कि “मैं हूं पहली पत्नी”

पति की मौत बाद अनुकम्पा नियुक्ति के लिए सिंचाई विभाग के दफ्तर पहुंचीं उसकी तीन-तीन पत्नियां 🛑 अफसर भी चकराए, तीनों का दावा कि “मैं हूं पहली पत्नी”

By Newsdesk Admin
08/06/2024
Share

सीजी भास्कर, 8 जून। झांसी में तीन पत्नियां सिंचाई विभाग के दफ्तर पहुंच गई, सभी पत्नियों को अपने पति की मौत के बाद उसकी जगह पर नौकरी चाहिए थी। हैरत वाली बात यह है कि एक ही नौकरी के लिए तीन पत्नियों की डिमांड देखकर दफ्तर में बैठे ऑफिसर भी चकरा गए।आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के झांसी में पति की मौत के बाद तीन पत्नियां नौकरी मांगने के लिए पहुंच गई। तीनों पत्नियां खुद को पहली पत्नी होने का दावा पेश कर रही थीं, ताकि उन्हें मृतक की जगह पर नौकरी मिल सके।

मिली जानकारी के अनुसार एक शख्स सिंचाई विभाग में काम करता था। वह लंबे समय से बीमारी से पीड़ित था नतीजतन फरवरी में इस शख्स की मौत हो गई। पति की मौत के बाद तीन पत्नियां दावेदार के तौर पर दफ्तर पहुंच गईं। जब पति की एक नौकरी पर तीन पत्नियां दावेदार बनीं तो दफ्तर में बैठे अफसर भी चौंक गए। हैरान करने वाली बात है कि तीनों पत्नियों ने मृतक के साथ शादी के डॉक्यूमेंट भी पेश किए हैं। सिंचाई विभाग के अफसर उन सभी डॉक्यूमेंट की जांच में जुट गए हैं।बताया जा रहा है कि माताटीला सिंचाई खंड में वह शख्स संतोष चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के तौर पर नौकरी करता था। संतोष की कैंसर के कारण फरवरी में मौत हो गई।

मौत के बाद अलग-अलग जगह से अलग-अलग समय पर तीन महिलाएं अपने-अपने डॉक्यूमेंट के साथ नौकरी की मांग करने के लिए पहुंच गईं। पहले तालबेहट की रहने वाली क्रांति पहुंची और उसने दफ्तर में सारे डॉक्यूमेंट जमा कर दिए। कुछ दिन बाद भोपाल की सुनीता वर्मा अपने डॉक्यूमेंट के साथ नौकरी की मांग करने के लिए ऑफिस पहुंच गई। माताटीला की रहने वाली युवती ने तो एसडीएम की ओर से जारी किया गया परिवार सर्टिफिकेट भी ऑफिस में सबूत के तौर पर पेश किया है। ऑफिस के कर्मचारियों को महिला ने शादी का कार्ड और फोटो भी दिखाई। कुछ समय बाद एक और महिला पहुंच गई। एक पति की नौकरी पर तीन दावेदार देखकर अफसरों का दिमाग भी चकरा गया कि आखिर मसला क्या है। अब मामले की पड़ताल के लिए अफसर संतोष का रिकॉर्ड खंगालने में जुट कि उसकी पोस्टिंग कहां-कहां पर हुई थी।

Babulal Marandi Family Assault: हजारीबाग में दुर्गा विसर्जन के दौरान पूर्व CM की बहू से मारपीट, FIR दर्ज
कारोबारी सिद्धार्थ के डायरी से हुआ बड़ा खुलासा, रायपुर के होटल में रची गई थी घोटाले की साजिश…
‘ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं…’ पीएम मोदी के संबोधन और आदमपुर दौरे के बाद वरुण गांधी की प्रतिक्रिया
कवर्धा में बड़ा हादसा: सरोदा डेम के पास लोगों से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत, 30 से अधिक घायल..
गुपचुप घुसपैठ, फर्जी पहचान और 142 गिरफ्तारियां….. ऐसे हुआ बांग्लादेशी नेटवर्क का भंडाफोड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान

गणेश उत्सव के दौरान कई लोग घर में…

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

Mobile Phone Seized
Mobile Phone Seized : दुर्ग सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापा, दो मोबाइल समेत प्रतिबंधित सामान बरामद

केंद्रीय जेल दुर्ग में शुक्रवार सुबह जिला और…

Semiconductor Chhattisgarh
Semiconductor Chhattisgarh : सेमीकंडक्टर से हरित ऊर्जा तक, नए उद्योगों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

साइंस कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल…

Electric Shock
Electric Shock : खेत में फसल की रखवाली करने गया किसान, बिजली के तार की चपेट में आकर मौत

धान की फसल को आवारा मवेशियों से बचाने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?