CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » FIR के बाद नेहा सिंह राठौर ने जारी किया एक और वीडियो, कहा- “अरे दम है तो जाइये…”

FIR के बाद नेहा सिंह राठौर ने जारी किया एक और वीडियो, कहा- “अरे दम है तो जाइये…”

By Newsdesk Admin
28/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 अप्रैल। (Neha Singh Rathore News) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित हजरतगंज थाने में लोकगायिका नेहा सिंह राठौर पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की 10 और आईटी एक्ट (संशोधित) की 1 धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसके बाद नेहा ने एक और वीडियो जारी किया है।

लखनऊ में अभय सिंह नाम के शख्स ने नेहा सिंह राठौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। Sunday को दर्ज एफआईआर के बाद नेहा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर दो विभिन्न प्रतिक्रियाएं दीं।

एक में उन्होंने तंजिया लहजे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा किया।

दूसरी पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि उनके खाते में सिर्फ 519 रुपये हैं और उन्हें वकील की जरूरत है।

अब सोमवार, 28 अप्रैल को नेहा ने एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि चूंकि सरकार, पहलगाम हमले से लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है इसलिए उन पर एफआईआर दर्ज की गई।

मेरे सिर पर नाकामी का ठीकरा…

वीडियो शेयर करते हुए नेहा ने लिखा कि –

पहलगाम हमले के जवाब में अब तक सरकार ने क्या किया है? मेरे ऊपर FIR ? अरे दम है तो जाइये…आतंकवादियों के सिर लेकर आइये! सरकार मेरे ऊपर FIR करवाकर असली मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है…क्या ये बात समझना इतना मुश्किल है?

1 मिनट 24 सेकेंड के वीडियो में राठौर ने कहा कि पीएम भगवान नहीं हैं. बीजेपी देश नहीं है। सवालों से दिक्कत है तो सरकार छोड़ दीजिए तब मैं सवाल नहीं पूछूंगी।

उन्होंने कहा कि अपनी नाकामी का ठीकरा मेरे कपार (सिर) पर मढ़ने की जरूरत नहीं है। जिस तरह लोकतंत्र में एक एक वोट जरूरी होता है, उसी तरह सवाल भी जरूरी है।

राठौर ने कहा कि दरअसल, सवालों का जवाब नहीं है इसलिए नोटिस भेज दें, एफआईआर करा दें, नौकरी छीन लो, अपमानित कर दो, गाली दे दो। क्या यही राजनीति है? अगर ये राजनीति है तो तानाशाही क्या है?

जयपुरः माथा फोड़ देंगे ये ध्यान रखना, बाबा कहते हैं… थानेदार की सीट पर बैठकर बीजेपी विधायक बालमुकुंद ने किसको धमकाया?
Kia Carens CNG : 12.12 लाख से शुरू हुई कीमत, Carens Clavis CNG भी लॉन्च, जानें फीचर्स और इंजन
‘बंद करो ये कत्‍लेआम’ पहलगाम आतंकी हमले बाद भारत के मुसलमानों का जामा मस्जिद से पाकिस्‍तान को पैगाम
MP Amrit Bharat Station: एमपी को मिला 6 अमृत भारत स्टेशन की सौगात, CM मोहन यादव बोले- ‘प्रदेश की जनता…’
Fruit Vegetable Exporters Relief : US – ईरान युद्ध के असर से फलों-सब्जियों के निर्यातकों को राहत, बंदरगाह शुल्क में बड़ी छूट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BSP Accident
BSP Accident : बीएसपी ब्लास्ट फर्नेस में पुशर कार की चपेट में आने से ठेका श्रमिक की मौत

भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक-6 में…

Suryakant Tiwari
Suryakant Tiwari : कोल लेवी घोटाला, सूर्यकांत तिवारी से जुड़े मकान को आयकर विभाग ने किया सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

कोल लेवी घोटाले में आयकर विभाग ने बड़ी…

मोबाइल स्क्रीनगार्ड पर नया नियम, 1 अप्रैल 2027 से BIS रजिस्ट्रेशन जरूरी

सरकार ने स्मार्टफोन स्क्रीन गार्ड्स की क्वालिटी को…

Bhilai Steel Plant Accident : ब्लास्ट फर्नेस-6 में पुशर कार की चपेट में आया ठेका श्रमिक, मौके पर मौत
Bhilai Steel Plant Accident : ब्लास्ट फर्नेस-6 में पुशर कार की चपेट में आया ठेका श्रमिक, मौके पर मौत

भिलाई स्टील प्लांट हादसा (Bhilai Steel Plant Accident)…

Coal Levy Scam : सूर्यकांत तिवारी से जुड़े मकान पर आयकर विभाग की कार्रवाई, ढोल बजाकर कराई मुनादी
Coal Levy Scam : सूर्यकांत तिवारी से जुड़े मकान पर आयकर विभाग की कार्रवाई, ढोल बजाकर कराई मुनादी

भिलाई के जुनवानी स्थित सूर्या रेजीडेंसी के मकान…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?