CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ओवैसी को सर्वदलीय बैठक में नहीं बुलाया गया तो रात में ही घुमा दिया फोन, PM मोदी से भी अपील

ओवैसी को सर्वदलीय बैठक में नहीं बुलाया गया तो रात में ही घुमा दिया फोन, PM मोदी से भी अपील

By Newsdesk Admin 24/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 अप्रैल। पहलगाम आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सरकार, इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को पहलगाम आतंकवादी हमले के संबंध में जानकारी देगी और उनके विचार सुनेगी।

Contents
ओवैसी ने क्या कहा?क्यों होती है सर्वदलीय बैठक?भारत का कड़ा संदेश

इस बीच, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि उन्हें इस मीटिंग में नहीं बुलाया गया है, जिसके बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से फोन पर बात की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इसे लेकर अपील की है।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पहलगाम सर्वदलीय बैठक के बारे में मैंने कल रात किरेन रिजिजू से बात की। उन्होंने कहा कि वे केवल 5 या 10 सांसदों वाली पार्टियों को आमंत्रित करने के बारे में सोच रहे हैं। जब मैंने पूछा कि कम सांसदों वाली पार्टियों को क्यों नहीं, तो उन्होंने कहा कि बैठक बहुत लंबी हो जाएगी। जब मैंने पूछा हमारे बारे में क्या तो उन्होंने मज़ाक में कहा कि मेरी आवाज वैसे भी बहुत तेज है।

ओवैसी ने क्या कहा?

ओवैसी ने कहा कि यह BJP या किसी अन्य पार्टी की आंतरिक बैठक नहीं है। यह आतंकवाद और आतंकवादियों को पनाह देने वाले देशों के खिलाफ एक मजबूत और एकजुट संदेश भेजने के लिए एक सर्वदलीय बैठक है। क्या पीएम मोदी सभी दलों की चिंताओं को सुनने के लिए एक अतिरिक्त घंटा नहीं दे सकते।

आपकी अपनी पार्टी के पास बहुमत नहीं है। चाहे वह 1 सांसद वाली पार्टी हो या 100, वे दोनों भारतीयों द्वारा चुने गए हैं और इस तरह के महत्वपूर्ण मामले पर उनकी बात सुनी जानी चाहिए।

हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, यह एक राष्ट्रीय मुद्दा है। सभी की बात सुनी जानी चाहिए। मैं पीएम मोदी से आग्रह करता हूं कि इसे एक वास्तविक सर्वदलीय बैठक बनाएं। संसद में सांसद वाली हर पार्टी को आमंत्रित किया जाना चाहिए।

क्यों होती है सर्वदलीय बैठक?

सर्वदलीय बैठक बुलाने का निर्णय बुधवार को लिया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने इसे लेकर विभिन्न दलों से संपर्क किया।

राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर असर डालने वाली किसी भी घटना के बाद सर्वदलीय बैठक बुलाने की परंपरा रही है, जैसा कि 2019 में पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद या 2020 में भारत-चीन गतिरोध के दौरान देखा गया था।

इससे संकट के समय में राष्ट्रीय एकता की तस्वीर पेश होती है और विपक्षी नेताओं को सरकार तक अपने विचार पहुंचाने एवं आधिकारिक स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलता है।

भारत का कड़ा संदेश

भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर बुधवार को पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। उसने उसके साथ राजनयिक संबंधों में कटौती करने, 1960 की सिंधु जल संधि स्थगित करने और अटारी चौकी को बंद किए जाने समेत कई फैसले किए।

पहलगाम में हमले में 28 लोगों की मौत के एक दिन बाद प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक हुई, जिसमें इस कायरतापूर्ण हमले के प्रति भारत के जवाबी कदमों को अंतिम रूप दिया गया और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया।

You Might Also Like

Fake Medicine Allegation : नकली दवाइयों पर सियासी उबाल, NSUI का जोरदार प्रदर्शन, असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर पर गंभीर आरोप

National Tagore Fellowship : छत्तीसगढ़ की लोककला को राष्ट्रीय पहचान, अशोक तिवारी बने टैगोर फेलोशिप पाने वाले पहले अध्येता

PCC Secretary Resignation : कांग्रेस संगठन में दरार के संकेत, PCC सचिव का इस्तीफा, नेतृत्व पर उठे सवाल

Child Sexual Assault Case: कोरबा में भरोसे का कत्ल, 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Road Accidents: अलग-अलग हादसों में बुझीं तीन जिंदगियां, कोरबा और रायपुर में मातम

Newsdesk Admin 24/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rape With Minor
Rape With Minor : खाना खिलाने का झांसा देकर मासूम को कार में बैठाया, दरिंदगी की कोशिश, CCTV से दबोचा गया आरोपी

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में…

All Weather Operation Approval
All Weather Operation Approval : अब मौसम नहीं बनेगा बाधा, बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की हरी झंडी

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। भारत सरकार के नागर…

OBC Development Chhattisgarh
OBC Development Chhattisgarh : जन अपेक्षाओं के अनुरूप ही होंगे विकास कार्य, बजट का पूरा उपयोग जरूरी: मुख्यमंत्री साय

सीजी भास्कर, 06 भास्कर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की…

PMKVY Success Story
PMKVY Success Story : कौशल से मिली पहचान, प्रशिक्षण ने बदली दिशा, आलोक घृतलहरे बने आत्मनिर्भर

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। युवाओं को रोजगार और…

Street Vendor Success Story
Street Vendor Success Story : ठेले से दिल्ली की दीर्घा तक का सफर, स्वनिधि योजना ने बदली लोरमी के फल विक्रेता की तक़दीर

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे…

You Might Also Like

Fake Medicine Allegation
छत्तीसगढ़राजनीति

Fake Medicine Allegation : नकली दवाइयों पर सियासी उबाल, NSUI का जोरदार प्रदर्शन, असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर पर गंभीर आरोप

06/02/2026
National Tagore Fellowship
छत्तीसगढ़राजनीति

National Tagore Fellowship : छत्तीसगढ़ की लोककला को राष्ट्रीय पहचान, अशोक तिवारी बने टैगोर फेलोशिप पाने वाले पहले अध्येता

06/02/2026
PCC Secretary Resignation
छत्तीसगढ़राजनीति

PCC Secretary Resignation : कांग्रेस संगठन में दरार के संकेत, PCC सचिव का इस्तीफा, नेतृत्व पर उठे सवाल

06/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Child Sexual Assault Case: कोरबा में भरोसे का कत्ल, 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

06/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?