CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » AI New Role: अब बॉस नहीं… AI तय करेगा कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी, बोनस मिलेगा या नहीं? जानिए कब से

AI New Role: अब बॉस नहीं… AI तय करेगा कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी, बोनस मिलेगा या नहीं? जानिए कब से

By Newsdesk Admin
03/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 3 मार्च। भारत में सैलरी और कर्मचारियों के सैलरी स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव आने वाला है. कंपनियां अब सैलरी (Salary) तय करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल शुरू करने जा रही हैं. अगले 2 से 3 साल में कंपनियां AI बेस्ड प्रेडिक्टर मॉडल को अपनाकर वेतन तय करने में तेजी से लाएंगी.

EY ‘Future of Pay 2025’ रिपोर्ट के मुताबिक 10 में से 6 यानी 60 फीसदी कंपनियां वेतन और इंसेंटिव तय करने में AI का इस्तेमाल करने की इच्छुक हैं. वेतन तय करने के साथ ही रियल-टाइम पे इक्विटी एनालिसिस और कस्टमाइज्ड बेनिफिट्स के लिए भी AI का इस्तेमाल करने की कंपनियों की योजना है.

AI के जरिये अब सैलरी में बढ़ोतरी

आने वाले समय में कंपनियां फिक्स्ड सैलरी स्ट्रक्चर्स से हटकर AI-बेस्ड पूर्वानुमान और रियल-टाइम सैलरी रिविजंस की तरफ बढ़ेंगी. माना जा रहा है कि AI के जरिए कंपनियां सैलरी तय करने के तरीके को ज्यादा पर्सनल और पारदर्शी बना रही हैं. ब्लॉकचेन और स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट वेतन भुगतान को सुरक्षित और ऑटोमेटेड बना रहे हैं.

AI बेस्ड सैलरी सिस्टम पारंपरिक वेतन स्ट्रक्चर से आगे बढ़कर नई संभावनाएं खोल रहा है. कंपनियों को अब कर्मचारियों को बनाए रखने और नए टैलेंट को आकर्षित करने के लिए इन तकनीकों को अपनाना होगा. EY की रिपोर्ट के मुताबिक AI का सैलरी और बोनस तय करने में ये रोल 2028 तक देखने को मिलेगा.

लेकिन इस रिपोर्ट में इस साल होने वाले संभावित सैलरी इंक्रीमेंट को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी गई है जिसके मुताबिक 2025 में भारत में औसत वेतन बढ़ोतरी 9.4 फीसदी रहने का अनुमान है.

जानिए इस कितनी बढ़ेगी सैलरी?

आइए अब जानते हैं कि अलग-अलग सेक्टर्स में इस साल किस तरह के इंक्रीमेंट की उम्मीद कर्मचारी कर सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक 2025 में ई-कॉमर्स में साढ़े 10 परसेंट, फाइनेंशियल सर्विसेज में 10.3 फीसदी, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स में 10.2 परसेंट, IT सेक्टर में 9.6 फीसदी और आईटी-इनेबल्ड सर्विसेज में 9 परसेंट की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

रिपोर्ट में कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की दर यानी एट्रिशन रेट को लेकर भी जानकारी दी गई है जिसके मुताबिक 2023 के 18.3 फीसदी के मुकाबले 2024 में ये घटकर साढ़े 17 परसेंट हो गया है. कंपनियों के लिए ये एक पॉजिटिव संकेत है, क्योंकि आर्थिक स्थिरता और नए टैलेंट को बनाए रखने की रणनीतियां काम कर रही हैं.

इसके साथ ही कंपनियां अब AI, हाइब्रिड वर्क मॉडल और लॉन्ग-टर्म इंसेंटिव जैसे नए टूल्स का इस्तेमाल कर रही हैं, जिससे कर्मचारियों को जोड़े रखा जा सके. ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले समय में भारतीय वेतन बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जहां AI का रोल सबसे अहम रहेगा. इसके साथ ही ये भी जाहिर हो रहा है कि अब केवल अच्छी सैलरी के साथ ही काम के लचीले घंटे और हाइब्रिड वर्क मॉडल भी कर्मचारी संतुष्टि में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं.

ग्राहक की जानकारी के बिना फर्जी तरीके से सिम एक्टिवेशन का मामला, 2 आरोपी गिरफ्तार..
UPI की सर्विस ठप, Paytm, PhonePe और Google Pay यूजर्स नहीं कर पा रहे पेमेंट
BSNL Holi Bonus Validity : होली 2026 पर BSNL का धमाकेदार ऑफर, 997 रुपये वाले प्लान में 14 दिन एक्स्ट्रा वैलिडिटी और रोज 2GB डेटा
Language Tax : हिंदी में सवाल पूछना क्यों पड़ सकता है भारी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता की दुनिया में सामने आई नई चुनौती
PF Pension : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार हुई सैलरी लिमिट, 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Beltara Congress Protest
Beltara Congress Protest : बेलतरा में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेराव का ऐलान; विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

Beltara Congress Protest : बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा…

Chhattisgarh Ration October 2026
Chhattisgarh Ration October 2026 : सितंबर-अक्टूबर का चावल लेने की बढ़ी समय-सीमा, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा दो माह का राशन

Chhattisgarh Ration October 2026 : चावल की आपूर्ति…

Durg Firm Embezzlement Case
Durg Firm Embezzlement Case : दुर्ग में फर्म की रकम गबन करने का आरोप, 3.70 लाख रुपए का हिसाब नहीं !

Durg Firm Embezzlement Case  :

Fraud Frozen Bank Account
Fraud Frozen Bank Account : साइबर फ्रॉड में फ्रीज खाते 90 दिन में खुल सकेंगे, बैंक को मिला अधिकार

Fraud Frozen Bank Account : साइबर क्राइम प्रभारी…

Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

नकली आभूषणों को असली सोना बताकर गिरवी रखा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?