CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Steel Plant Environmental Violation : प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का मोर्चा

Raigarh Steel Plant Environmental Violation : प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का मोर्चा

By Newsdesk Admin
23/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 23 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में उद्योगों की लापरवाही कई बार सामने आती है। वहीं इस बार शिव शक्ति स्टील प्लांट के खिलाफ सरपंच समेत ग्रामीणों ने पर्यावरण मानकों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए पर्यावरण विभाग में शिकायत की है। साथ ही कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी गई है। (Raigarh Steel Plant Environmental Violation)

जिले के ग्राम पंचायत नवागांव और आश्रित ग्राम चुनचुना के ग्रामीणों ने क्षेत्र में संचालित शिव शक्ति स्टील प्लांट के खिलाफ गंभीर पर्यावरणीय लापरवाही का आरोप लगाया है।

ग्राम पंचायत की सरपंच समेत ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि उद्योग से लगातार घना काला धुआं निकल रहा है। जिससे पूरे गांव की हवा प्रदूषित हो चुकी है।

ग्रामीणों का दावा है कि धुएं से निकलने वाली कालिख आसपास के पेड़-पौधों पर जम रही है, फसलें प्रभावित हो रही है और जमीन की उर्वरक क्षमता भी कम होती जा रही है।

ज्ञापन (Raigarh Steel Plant Environmental Violation) में यह भी उल्लेख किया गया है कि रात के समय प्रदूषण और अधिक बढ़ जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट प्रबंधन रात में प्रदूषण नियंत्रण उपकरण बंद कर देता है।

बिमारियों की चपेट में आ रहे लोग जिससे बिना रोक-टोक जहरीला धुआं वातावरण में छोड़ा जाता है। इससे गांव के लोग सांस, त्वचा और आंखों से जुड़ी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब प्लांट के खिलाफ शिकायत की गई हो। इससे पहले भी स्थानीय स्तर पर कई बार विरोध और शिकायतें हो चुकी हैं, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं किया गया।

ग्रामीणों ने अपनी यह मांग रखी ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन में मांग रखी है कि पर्यावरण व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम निरीक्षण कराया जाए और वास्तविक प्रदूषण स्तर मापा जाए।

रात में आकस्मिक जांच किया जाए, ताकि पता चले कि प्रदूषण नियंत्रण उपकरण बंद तो नहीं किए गए हैं। प्रदूषण मानकों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना, प्रभावी ETP और ESP की स्थापना की जाए व प्रभावित लोगों के लिए स्वास्थ्य जांच और मुआवजे की मांग की गई है।

कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी साथ ही ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन (Raigarh Steel Plant Environmental Violation) में चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो ग्राम पंचायत, स्थानीय युवा और ग्रामीण मिलकर प्लांट के बाहर बड़ा विरोध प्रदर्शन और धरना देंगे।

उन्होंने कहा है कि ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करे और कार्रवाई रिपोर्ट नवागांव ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराए।

White house shooting : व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
Shankaracharya Avimukteshwaranand  : शंकराचार्य का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- ‘डबल इंजन नहीं, केंद्र की बोगी बन गया है 36गढ़
उपसरपंच के पति से परेशान ग्रामीण ने शरीर पर लिखा सुसाइड नोट, खाया जहर..
Questions raised over death of undertrial prisoner in Raigarh : भीम आर्मी ने SP को दिया ज्ञापन
Bilaspur Fire : स्विमिंग पूल कैंपस के जूस सेंटर में भड़की आग, सामान जलकर खाक

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Water Dispute Meeting
Water Dispute Meeting : महानदी विवाद पर आज दिल्ली में अहम बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे दोनों राज्यों के CM

Water Dispute Meeting :लगातार बारिश के कारण महानदी…

Sakti Bike Theft Case
Sakti Bike Theft Case : चोरी की बाइक की खरीद-फरोख्त का खुलासा, सक्ती में 4 आरोपी गिरफ्तार

Sakti Bike Theft Case :पुलिस अब अन्य मोटरसाइकिलों…

Religious Conversion Pressure FIR
Religious Conversion Pressure FIR : धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट का आरोप, रायपुर में पति-सास-ससुर पर FIR

Religious Conversion Pressure FIR :पुलिस ने महिला की…

Cyber Safety Awareness
Cyber Safety Awareness : कांकेर में छात्रों को साइबर ठगी से बचने के टिप्स, 250 से ज्यादा छात्र हुए जागरूक

Cyber Safety Awareness : कार्यक्रम के दौरान पुलिस…

GPM Transfer
GPM Transfer : GPM में प्रशासनिक फेरबदल, आकांक्षा पांडेय को अपर कलेक्टर का प्रभार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकारियों के तबादले के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?