CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न पर तुलसी गबार्ड के बयान पर अमेरिका का रिएक्शन आया सामने, जानें क्या कहा

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न पर तुलसी गबार्ड के बयान पर अमेरिका का रिएक्शन आया सामने, जानें क्या कहा

By Newsdesk Admin
20/03/2025
Share

बांग्लादेश , 20 मार्च 2025 :

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा पर अमेरिकी खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड की टिप्पणी के बाद व्हाइट हाउस ने बुधवार को अंतरिम सरकार द्वारा सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों का स्वागत किया. व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका एशियाई देश की अंतरिम सरकार द्वारा सुरक्षा उपायों को लागू करने के प्रयासों का समर्थन करता है.

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, “अमेरिका किसी भी देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ होने वाली हिंसा या असहिष्णुता की घटनाओं की कड़ी निंदा करता है.”

‘रख रहे हैं नजर’

उन्होंने कहा, “हम किसी भी देश में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा या असहिष्णुता की घटनाओं की निंदा करते हैं और बांग्लादेश में सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अंतरिम सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का स्वागत करते हैं. हम इस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और उम्मीद करते हैं कि ये प्रयास जारी रहेंगे.”

हाल ही में तुलसी गबार्ड द्वारा एक भारतीय टीवी चैनल को दिए गए बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. अपने बयान में गबार्ड ने दावा किया था कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा और इस्लामी आतंकवादियों का खतरा एक इस्लामवादी खिलाफत के शासन की विचारधारा और उद्देश्य से जुड़ा हुआ है.

‘हाल में ही शुरू हुई बातचीत’

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के बीच बातचीत अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन इस्लामी आतंकवाद का मुद्दा अब भी गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है. बांग्लादेश सरकार ने गबार्ड की इस टिप्पणी की कड़ी आलोचना करते हुए इसे देश की प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाला और भ्रामक बताया.

बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा, “गबार्ड के बयान से पूरे देश की छवि को नुकसान पहुंचा है. यह बयान भ्रामक है और बांग्लादेश की छवि तथा प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाता है, क्योंकि हमारा देश पारंपरिक रूप से समावेशी और शांतिपूर्ण इस्लामिक प्रथाओं का पालन करता आया है तथा उग्रवाद और आतंकवाद के खिलाफ उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है.”

ओडिशा के लोगों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, 5 हजार से ज्यादा डॉक्टरों की होगी जल्द नियुक्ति
ड्राइवर समेत 5 बारातियों की हादसे में मौत, 700 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
दो मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, केमिकल बनाने का होता है काम, एक जिंदा जला, 5 लोगों को रेस्क्यू कर बिल्डिंग से बाहर निकाला गया
East Central Railway : श्रावणी मेले में बाबा धाम जाने वालों के लिए खुशखबरी…गोंदिया-मधुपुर के बीच चलेगी विशेष ट्रेन…मिलेगा कंफर्म बर्थ…
Empty Government School Rajasthan: दौसा का स्कूल जहां नहीं है एक भी बच्चा, फिर भी रोज आते हैं टीचर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahtari Vandan Yojana
Mahtari Vandan Yojana : आज महिलाओं के खातों में पहुंचेगी सहायता राशि, दोपहर में जारी होगी नई किस्त

प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए शुक्रवार का…

Scissor Attack
Scissor Attack : पैसों के विवाद ने ली जान, दिनदहाड़े हुए हमले के बाद पूरे इलाके में मचा हड़कंप

इंदिरा कॉलोनी में बुधवार शाम अचानक मची अफरा…

Online Fraud  : बैंक में गिरवी सोना सस्ते में दिलाने का झांसा, 90 लाख की ठगी में महिला समेत तीन गिरफ्तार
Online Fraud  : बैंक में गिरवी सोना सस्ते में दिलाने का झांसा, 90 लाख की ठगी में महिला समेत तीन गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 07 अगस्त : सक्ती जिले में…

BJP
BJP : मध्यप्रदेश और बिहार के उपचुनाव के नतीजों के बाद क्यों तेज हुई सियासी बयानबाजी

मध्यप्रदेश और बिहार के उपचुनाव के नतीजे सामने…

Priyanka Gandhi News  : मोहन भागवत के बयान पर प्रियंका गांधी का पलटवार, बोलीं- 'उन्हें किसी प्रमाण की जरूरत नहीं'
Priyanka Gandhi News  : मोहन भागवत के बयान पर प्रियंका गांधी का पलटवार, बोलीं- ‘उन्हें किसी प्रमाण की जरूरत नहीं’

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi News) ने कहा कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?