CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Amit Shah Cooperative Policy : छोटे किसानों से भी होगा बीज अनुबंध, अमित शाह का बड़ा ऐलान

Amit Shah Cooperative Policy : छोटे किसानों से भी होगा बीज अनुबंध, अमित शाह का बड़ा ऐलान

By Newsdesk Admin
06/08/2025
Share
Amit Shah Cooperative Policy
Amit Shah Cooperative Policy

सीजी भास्कर, 6 अगस्त 2025 : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि अब परंपरागत बीजों के संरक्षण के लिए छोटे किसानों से भी अनुबंध किया जाएगा, ताकि उन्हें भी इस प्रक्रिया से मुनाफा मिल सके। वह नई दिल्ली में सहकारिता मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की दूसरी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की मंशा सहकारी समितियों को केवल सामाजिक संगठनों तक सीमित रखने की नहीं है, बल्कि उन्हें व्यावसायिक और प्रतिस्पर्धी इकाइयों में बदलने की भी है।

अगले पांच वर्षों में दो लाख बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के गठन का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से अब तक 35,395 समितियां बन चुकी हैं। इनमें कृषि ऋण, डेरी, बीज और जैविक उत्पादों से जुड़ी समितियां भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड बीजों के संरक्षण, संग्रहण एवं उत्पादन का कार्य कर रही है और अब छोटे किसान भी इससे सीधे जुड़ेंगे।

शाह ने बताया कि भूमिहीन और पूंजीविहीन व्यक्तियों के लिए सहकारिता क्षेत्र ही सबसे बड़ा अवसर है। सरकार ने हाल के वर्षों में तीन बड़ी बहु राज्यीय सहकारी समितियां बनाई हैं। पहली जैविक उत्पादों के लिए, दूसरी बीज क्षेत्र के लिए और तीसरी निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए है। इनमें राष्ट्रीय सहकारी आर्गेनिक लिमिटेड किसानों के जैविक उत्पादों की प्रमाणिकता और मार्केटिंग सुनिश्चित करती है, जबकि राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने में सहायता करती है। इन प्रयासों से किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिलने लगा है।

बैठक में अमित शाह ने समिति के सदस्यों से अपील की कि वे अपने-अपने राज्यों में डेरी क्षेत्र को मज़बूत करने के लिए विशेष प्रयास करें। उन्होंने कहा कि ‘श्वेत क्रांति 2.0’ के तहत अगले पांच वर्षों में सहकारी समितियों के माध्यम से देश का 50 प्रतिशत दूध संग्रह करने का लक्ष्य है। अभी तक 15,691 नई डेरी सहकारी समितियां पंजीकृत हो चुकी हैं, जबकि 11,871 मौजूदा समितियों को और मजबूत किया गया है।

राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड और 15 राज्यों की 25 मिल्क यूनियनों ने डेरी समितियों में बायोगैस संयंत्र लगाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत भी सुलभ होंगे। सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने के लिए हाल ही में त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया गया है। यह सहकारी शिक्षा और प्रशिक्षण की सशक्त प्रणाली विकसित करेगी, जिससे क्षेत्र को कुशल मानव संसाधन मिल सकेगा। अमित शाह ने यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय सहकारी नीति-2025 देश में सतत सहकारी विकास का रोडमैप है। इसमें सहकारिता क्षेत्र को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना और राष्ट्रीय डेरी विकास कार्यक्रम जैसी योजनाओं से जोड़ा गया है, जिससे जमीनी स्तर पर इसका प्रभाव और व्यापक हो सके।

बारिश के लिए महाकाल मंदिर में यज्ञ, वैज्ञानिक कर रहे हैं रहस्यमय पड़ताल!
मुश्किल में हिमाचल की सुखविंदर सुक्ख सरकार! मंत्री चंद्र कुमार देंगे इस्तीफा? बेटे का बड़ा दावा
उत्‍तराखंड में मदरसों पर शिकंजा, 15 दिनों में 52 मदरसे सील; धर्म की आड़ में चल रहा था कोई और ही खेल
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर फिर पहुंची ED, जांच जारी
महिलाओं की नाइट शिफ्ट पर नई गाइडलाइन: बिना सहमति नहीं करवा सकते ड्यूटी, जानिए सरकार के कड़े नियम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Road Flag Controversy
Pendra Road Flag Controversy : स्टेशन परिसर में झुका मिला तिरंगा, रेलवे की व्यवस्था पर उठे सवाल; जांच की मांग

Pendra Road Flag Controversy :मामले में फिलहाल रेलवे…

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal
Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal : रिजिजू की सफाई, बोले- PM मोदी ने विपक्षी नेताओं को नहीं कहा ‘दिमागी नक्सल’

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal :भाषण का संदर्भ…

Railway Track Death
Railway Track Death : रेलवे ट्रैक पर मिला 28 वर्षीय युवक का सिर कटा शव, अर्जुनी खैरताल मार्ग पर मचा हड़कंप

Railway Track Death : पुलिस का कहना है…

India vs Sri Lanka Test 2026
India vs Sri Lanka Test 2026 : गॉल टेस्ट के बीच बदला अंपायर, रॉड टकर की अचानक बिगड़ी तबीयत

India vs Sri Lanka Test 2026 :गॉल टेस्ट…

Dhamtari Cattle Smuggling
Dhamtari Cattle Smuggling : ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

Dhamtari Cattle Smuggling :प्रारंभिक कार्रवाई के आधार पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?