CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Amrit Sarovar Chhattisgarh : जल संरक्षण से संवरेंगे गांव, 33 जिलों में बनेंगे 164 आदर्श अमृत सरोवर, मिलेगा रोजगार भी

Amrit Sarovar Chhattisgarh : जल संरक्षण से संवरेंगे गांव, 33 जिलों में बनेंगे 164 आदर्श अमृत सरोवर, मिलेगा रोजगार भी

By Newsdesk Admin
04/08/2025
Share
Amrit Sarovar Chhattisgarh
Amrit Sarovar Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 4 अगस्त 2025 : प्रदेश के सभी 33 जिलों में 164 अमृत सरोवरों का उन्नयन कर आदर्श बनाया जाएगा। इनके चिन्हांकन का कार्य पूरा कर लिया गया है। प्रत्येक जिले में कम से कम पांच आदर्श सरोवर बनाए जाएंगे, जिसका उद्देश्य जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देना है। इन सरोवरों का निर्माण महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) और ग्रामीण विकास विभाग की अन्य योजनाओं के माध्यम से किया जाएगा। 

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किया जा चुका है। इन सरोवरों को केवल जलाशय नहीं, बल्कि बहुउपयोगी सामुदायिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इनके चारों ओर नीम, पीपल, बरगद जैसे पर्यावरण के लिए लाभकारी पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही, शौचालय, पाथवे, सोलर लाइट, घाट और विश्राम के लिए बेंच जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

इससे ग्रामीणों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण भी मिलेगा। साथ ही, इन जलाशयों में मछली पालन जैसी गतिविधियों से ग्रामीणों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। प्रदेश सरकार की यह पहल न केवल जल संकट से निपटने में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था और जीवन गुणवत्ता को भी सशक्त बनाएगी।

यह दिए गए हैं निर्देश

– प्रत्येक सरोवर का न्यूनतम क्षेत्रफल एक एकड़ होगा।

– प्रस्तावित अमृत सरोवर के 500 मीटर परिधि में पूर्व निर्मित कोई अन्य जल निकाय नहीं होना चाहिए।

– पूर्व निर्मित तालाबों के पुनरुद्धार के लिए पांच-दस वर्ष का अंतर होना चाहिए।

दूसरे चरण में बनेंगे 207 अमृत सरोवर

अमृत सरोवर योजना के पहले चरण का कार्य पूरा हो चुका है। इसमें 2,902 अमृत सरोवर का निर्माण कार्य हुआ है। 16,938 लोग आजीविका संवर्धन से लाभान्वित हुए हैं। दूसरे चरण 2025-26 का कार्य शुरू है। इसमें 207 अमृत सरोवर के निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है। 55 का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि 102 प्रगतिरत है।

संभागवार चयनित आदर्श अमृत सरोवर

संभाग – संख्या

बिलासपुर – 40

बस्तर – 37

रायपुर – 26

दुर्ग – 28

सरगुजा – 33

Rinku Singh Meeting : भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात
Online Dating Blackmail : शादी वेबसाइट पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेल, लेडी कांस्टेबल से 4 लाख की वसूली
रायपुर दक्षिण में थमा चुनावी शोर, चेकिंग के दौरान 27 लाख कैश जब्त, कार में 500-500 की गड्डियां, इंकम टैक्स को दिया गया केस
Baby Elephant Death Case : जंगल में मिला बेबी एलिफेंट का शव, मौत को लेकर उलझन में वन विभाग
Hindi Journalism Bicentenary : भिलाई में होने जा रहा है वसुंधरा का ऐतिहासिक आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Excise Act Action
Excise Act Action : रानीतराई में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 33 पौवा शराब के साथ बुजुर्ग आरोपी गिरफ्तार

Excise Act Action : दुर्ग जिले के रानीतराई…

IND vs PAK : महामुकाबले से पहले बढ़ी धड़कनें, मौसम बनेगा साथी या बिगाड़ देगा खेल, जानिए ताजा हाल

सीजी भास्कर, 14 जून। क्रिकेट प्रेमियों को जिस…

T20 Mumbai League : खिताबी मुकाबले में अचानक बढ़ा तनाव, खिलाड़ियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो ने मचाई हलचल

सीजी भास्कर, 14 जून। मुंबई के क्रिकेट प्रेमियों…

SSC CGL : नशा नियंत्रण विभाग में अफसर बनने का सुनहरा मौका, स्नातक युवाओं के लिए आई बड़ी भर्ती

सीजी भास्कर, 14 जून। सरकारी नौकरी का सपना…

TMC Crisis : दिल्ली में आज होगा बड़ा शक्ति प्रदर्शन, बागी सांसदों की बैठक ने बढ़ाई सियासी हलचल

सीजी भास्कर, 14 जून। पश्चिम बंगाल की राजनीति…

You Might Also Like

Raipur HSRP Camera Project
छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीट्रेंडिंगफीचर्ड

Raipur HSRP Camera Project: रायपुर में लगेंगे 184 हाईटेक स्कैनिंग कैमरे, अब तेज रफ्तार और नियम तोड़ने वाले होंगे पकड़ में

03/10/2025
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

17 साल की 11वीं की छात्रा बिन ब्याही बनी मां, इज्जत बचाने के लिये नवजात को बाथरुम की खिड़की से बाहर फेंका, छात्रावास अधीक्षिका निलंबित, पुलिस कर रही मामले की जांच

08/01/2025
अन्यछत्तीसगढ़

अबूझमाड़िया समाज का अल्टीमेटम: “मतांतरण नहीं रुका तो सड़क पर उतरेंगे”

29/07/2025
Nano DAP Fertilizer
छत्तीसगढ़

Nano DAP Fertilizer : नैनो डीएपी बना किसानों का नया साथी: प्रति एकड़ ₹75 की बचत, खेती बनी आसान और स्मार्ट

13/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?