CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Anganwadi Worker Murder : जमानत पर छूटे आरोपी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की चाकू से हत्या की, फिर केंद्र में फांसी लगाकर दी जान

Anganwadi Worker Murder : जमानत पर छूटे आरोपी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की चाकू से हत्या की, फिर केंद्र में फांसी लगाकर दी जान

By Newsdesk Admin 14/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरदफोड़ में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना (Anganwadi Worker Murder) सामने आई। जमानत पर रिहा हुए दुष्कर्म के आरोपी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी और वारदात के बाद उसी आंगनबाड़ी केंद्र के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतका की पहचान उगेश्वरी देवांगन (54) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी लखन देवांगन (57) बताया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे। हाल ही में महिला ने आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 3 फरवरी को वह जमानत पर रिहा हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब एक बजे आरोपी आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचा, जहां उगेश्वरी देवांगन कार्यकर्ता के रूप में पदस्थ थीं। उस समय कुछ बच्चे केंद्र के भीतर भोजन (Anganwadi Worker Murder) कर रहे थे, जबकि अन्य बाहर खेल रहे थे। आरोपी ने सहायिका से बच्चों को बाहर ले जाने को कहा और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने चाकू से महिला के सिर, गले, सीने और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी ने केंद्र में लगे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया, जहां महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था और आरोपी फंदे से झूलता मिला।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज (Anganwadi Worker Murder) दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला ने 13 जनवरी को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी और जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

Janjgir Champa News : जांजगीर में सरकारी जमीन का सौदा, सरपंच और पति पर ₹2 लाख की अवैध वसूली का आरोप, कलेक्टर तक पहुंचा मामला

Bilaspur Airport High Court : बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास पर हाईकोर्ट सख्त, नाइट लैंडिंग सुविधा के बावजूद उड़ानें न शुरू होने पर जताई भारी नाराजगी

Bhilai Satta King Arrest : भिलाई में ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड मनिन्दर गिरफ्तार, घर से मिला गांजा और महंगी शराब का जखीरा

Allda Village Protest : तिल्दा के अल्दा गांव में भारी तनाव, फर्जी NOC और फैक्ट्री स्थापना के विरोध में ग्रामीणों का हल्लाबोल, SDM पर लगे गंभीर आरोप

Kanker Sand Mining Raid : रेत माफिया पर बड़ी स्ट्राइक, 99 वाहन जब्त, प्रशासन ने वसूला 27 लाख से ज्यादा का जुर्माना

Newsdesk Admin 14/02/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Janjgir Champa News : जांजगीर में सरकारी जमीन का सौदा, सरपंच और पति पर ₹2 लाख की अवैध वसूली का आरोप, कलेक्टर तक पहुंचा मामला

सीजी भास्कर 7 अप्रैल : Janjgir Champa News…

Manipur violence 2026 : मणिपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात 5 महीने की बच्ची समेत दो मासूमों की हत्या, भड़की हिंसा के बाद 5 जिलों में ‘डिजिटल कर्फ्यू’

सीजी भास्कर, 07 अप्रैल। मणिपुर की वादियों में…

Donald Trump Iran Threat : ‘आज कयामत की रात है… एक प्राचीन सभ्यता का अंत होने जा रहा है’, ईरान पर ट्रंप का अब तक का सबसे खौफनाक अल्टीमेटम

सीजी भास्कर, 07 अप्रैल। मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट)…

Bilaspur Airport High Court : बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास पर हाईकोर्ट सख्त, नाइट लैंडिंग सुविधा के बावजूद उड़ानें न शुरू होने पर जताई भारी नाराजगी

Bilaspur Airport High Court : बिलासपुर एयरपोर्ट के…

Bhilai Satta King Arrest : भिलाई में ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड मनिन्दर गिरफ्तार, घर से मिला गांजा और महंगी शराब का जखीरा

Bhilai Satta King Arrest : छत्तीसगढ़ के भिलाई…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Janjgir Champa News : जांजगीर में सरकारी जमीन का सौदा, सरपंच और पति पर ₹2 लाख की अवैध वसूली का आरोप, कलेक्टर तक पहुंचा मामला

07/04/2026
छत्तीसगढ़

Bilaspur Airport High Court : बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास पर हाईकोर्ट सख्त, नाइट लैंडिंग सुविधा के बावजूद उड़ानें न शुरू होने पर जताई भारी नाराजगी

07/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

Bhilai Satta King Arrest : भिलाई में ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड मनिन्दर गिरफ्तार, घर से मिला गांजा और महंगी शराब का जखीरा

07/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़राज्य

Allda Village Protest : तिल्दा के अल्दा गांव में भारी तनाव, फर्जी NOC और फैक्ट्री स्थापना के विरोध में ग्रामीणों का हल्लाबोल, SDM पर लगे गंभीर आरोप

07/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?