CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rajim Dead Body Found : राजिम में नहर किनारे मिली रायपुर की चंचल की लाश, 30 जनवरी से थी लापता; हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Rajim Dead Body Found : राजिम में नहर किनारे मिली रायपुर की चंचल की लाश, 30 जनवरी से थी लापता; हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

By Newsdesk Admin
14/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। जिले के राजिम थाना क्षेत्र में सड़क किनारे नहर के पास एक युवती का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी (Rajim Dead Body Found) फैल गई। शव से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ। पास जाकर देखने पर झाड़ियों के बीच नहर किनारे युवती का शव पड़ा मिला, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

राजिम थाना प्रभारी अमृत साहू के अनुसार घटना श्यामनगर–देवरी मार्ग की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से बदबू महसूस हो रही थी। आज सुबह बदबू के स्रोत की तलाश के दौरान नहर किनारे शव दिखाई दिया, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव की पहचान रायपुर के टिकरापारा निवासी चंचल साहू (Rajim Dead Body Found) के रूप में की है। परिजनों के मुताबिक चंचल 30 जनवरी से बिना बताए घर से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज कराई गई थी।

शव की हालत को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया (Rajim Dead Body Found) गया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ, युवती के कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग मामले का शीघ्र खुलासा करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जांच निष्पक्ष और गहन तरीके से की जा रही है तथा जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

डॉ कुलदीप सोलंकी होंगे “IMA” के नए अध्यक्ष, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन चुनाव में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का दबदबा
Bhupesh Baghel Claim : भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाया गया, नहीं माने तो पड़े छापे – भूपेश बघेल का बड़ा दावा
Big revelation in the death of a B.Tech student : सोडियम सायनाइड सेवन की पुष्टि, दो पर केस दर्ज
Paddy Procurement Negligence : धान उपार्जन में लापरवाही पर स दो पटवारी निलंबित
Korba Child Marriage Stopped : मंडप से रुकवाया बाल विवाह, बारात पहुंचते ही टीम का एक्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP Leader Fraud Case
BJP Leader Fraud Case : BJP नेता पर ठगी का आरोप, नौकरी के नाम पर 10 लाख हड़पे

BJP Leader Fraud Case : पुलिस मामले की…

Businessman Death Case
Businessman Death Case : कोरबा में घर में फंदे पर मिला व्यापारी का शव, भजिया-बड़ा बेचकर चलाता था परिवार

Businessman Death Case :पुलिस परिजनों और पड़ोसियों से…

Korba Heavy Rain
Korba Heavy Rain : कोरबा में बारिश का कहर, उफनते नाले में डूबी स्कॉर्पियो; 3 लोग सुरक्षित

Korba Heavy Rain :मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में…

Chhattisgarh Sugar Price Hike
Chhattisgarh Sugar Price Hike : शक्कर के बढ़ते दाम के खिलाफ कांग्रेस का ‘चीनी सत्याग्रह’, PCC चीफ बोले

Chhattisgarh Sugar Price Hike : कांग्रेस नेता ने…

IFS Vivek Acharya
IFS Vivek Acharya : IFS विवेक आचार्य को नई पोस्टिंग, राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बनाए गए

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2006 बैच के IFS अधिकारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?