CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bijapur Naxal Operation : बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 6 नक्सली स्मारक ध्वस्त, ताड़पाला हिल्स से IED समेत भारी विस्फोटक बरामद

Bijapur Naxal Operation : बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 6 नक्सली स्मारक ध्वस्त, ताड़पाला हिल्स से IED समेत भारी विस्फोटक बरामद

By Newsdesk Admin
14/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान लगातार तेज (Bijapur Naxal Operation) होता जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र और उसूर थाना क्षेत्र में दो अहम और प्रभावी कार्रवाइयों को अंजाम दिया गया है। संयुक्त अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने 6 नक्सली प्रतीकों (माओवादी स्मारकों) को ध्वस्त किया, वहीं ताड़पाला हिल्स इलाके से IED समेत बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

मोदकपाल थाना पुलिस और CRPF के जवानों की संयुक्त टीम ने शनिवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बने 6 माओवादी स्मारकों को चिन्हित कर ध्वस्त किया। यह स्मारक नक्सलियों द्वारा अपने प्रभाव और डर का माहौल बनाए रखने के लिए बनाए गए थे। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को इलाके में नक्सल नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार को CRPF 196 वाहिनी और कोबरा 204 की संयुक्त टीम ने उसूर थाना क्षेत्र के ताड़पाला हिल्स एरिया में सघन नक्सल विरोधी (Bijapur Naxal Operation) अभियान चलाया। तलाशी के दौरान जवानों को दो अलग-अलग स्थानों पर डंप के अंदर प्लास्टिक और पॉलिथिन में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, राशन और माओवादी उपयोग की अन्य सामग्री मिली।

बरामद सामग्री में 13 डेटोनेटर, 11 किलोग्राम गन पावडर, 4 प्लास्टिक ड्रम, 2 स्टील ड्रम, 2 लोहे के ड्रम के अलावा माओवादी वर्दी, जूते, कैप, डोरी, यूएसबी केबल, सोलर प्लेट और माओवादी साहित्य शामिल है। इसके साथ ही एरिया डॉमिनेशन के दौरान जमीन में दबाकर रखे गए 13 IED, जो बीयर बोतलों में प्रेशर स्विच सिस्टम से तैयार किए गए थे, तथा एक डायरेक्शन IED (लोहे के पाइप से निर्मित) भी बरामद किया गया।

अभियान के दौरान टेकमेटला–कुंजामपारा क्षेत्र में निर्मित एक अन्य माओवादी स्मारक को भी सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किया। अधिकारियों के मुताबिक, यदि ये IED समय रहते बरामद नहीं होते, तो सुरक्षाबलों और ग्रामीणों को बड़ा नुकसान हो सकता था।

इस बीच ग्राम पंगुड़ में CRPF बी/62 वाहिनी नुकनपाल और मोदकपाल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने चलित थाना लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। जवानों ने ग्रामीणों की समस्याएं (Bijapur Naxal Operation) सुनीं और सायबर जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने “भारत माता की जय” के नारों के साथ सुरक्षाबलों का उत्साहवर्धन किया।

सुरक्षाबलों की इन लगातार कार्रवाइयों से बीजापुर जिले में नक्सल गतिविधियों पर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नक्सल उन्मूलन और क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Police Investigation Chhattisgarh : दुर्ग में किराए के मकान में पिता-पुत्र मृत मिले, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
भिलाई में युवक का रास्ता रोक शराब के लिए रूपये मांगने लगे बाइकर्स, नहीं देने पर चला दिया चाकू, जेब से निकाले 300 रूपये, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
तेलीबांधा के रेस्टोरेंट में खूनी खेल, रोहित सिंह तोमर का आतंक, प्रॉपर्टी डीलर की जान लेने की…
रायपुर निगम बजट…इलेक्ट्रॉनिक मार्केट और ट्रेड टावर बनेंगे, वर्किंग विमेंस हॉस्टल, युवाओं को हाईटेक लाइब्रेरी, दिव्यांग पार्क और बच्चों के लिए Play Zone बनाए जाएंगे..
भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, ब्लास्ट फर्नेस-8 में उत्पादन ठप, केबल जले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Fasal Bima Yojana 
PM Fasal Bima Yojana  : 31 तक कराएं फसल बीमा, धान समेत 10 खरीफ फसलें योजना में शामिल

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : खरीफ मौसम 2026…

Takhatpur Murder Case
Takhatpur Murder Case : शराब के नशे में विवाद के बाद पिता ने बेटे को डंडे से पीटकर मार डाला

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : बिलासपुर जिले के…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : महिला की हत्या का खुलासा, लालच देकर ले गए थे सुनसान जगह, 2 गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : दुर्ग जिले के…

BJP Absence Controversy
BJP Absence Controversy : सांसद-विधायक के कार्यक्रम से भाजपा पदाधिकारी गायब

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : नंदिनी अहिवारा नगर…

Fake Caste Certificate Complaint
Fake Caste Certificate Complaint : देवनगर उप तहसील में प्रमाण-पत्रों पर सवाल, कांग्रेस ने जांच की मांग की

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : सूरजपुर जिले के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?